हम में से बहुत से लोग अपने बेजान बालों से परेशान रहते हैं। ऐसे बाल हर कुछ देर बाद उलझ जाते हैं और आपके लुक को खराब करते हैं। ऐस में दही-एलोवेरा हेयर मास्क का इस्तेमाल इस स्थिति में फायदेमंद हो सकता है। Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi कहती हैं कि दही में विटामिन सी होने के साथ कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि बालों को पोषण प्रदान करते हैं तो एलोवेरा फ्रिजी बालों को हाइड्रेट करने का काम करती है। जब आप हफ्ते में 2 दिन इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो कई फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहले जानते हैं इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका।
दही और एलोवेरा बालों में कैसे लगाएं?
Dr. Chandni Jain बताती हैं कि फ्रिजी बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं बस आपको
- 3 चम्मच दही लें।
- 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल इसमें मिलाएं
- दोनों को मिक्स करके अपने बालों में लगाएं
- लगभग 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें
- अब बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
बालों में यह हेयर मास्क आप हफ्ते में 2 दिन लगा सकते हैं जो कि बालों को नरिश करने के साथ इसके टैक्सचर को बेहतर बनाने में मददगार है। इतना ही नहीं, इस हेयर मास्क को लगाने से आपको अपने बालों में यह हेल्दी बदलाव भी नजर आ सकते हैं।
फ्रिजी बालों के लिए दही-एलोवेरा हेयर मास्क के फायदे
Dr. Chandni Jain कहती हैं कि दही में विटामिन बी, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं, इन्हें मजबूत बनाते हैं और फ्रिजी बालों की बनावट को बेहतर बनाते हैं। बात एलोवेरा की करें तो यह बालों को नरिश करने के साथ इसमें हाइड्रेशन को लॉक करता है जिससे बालों की बनावट बेहतर होती है। इतना ही नहीं, दही और एलोवेरा दोनों मिलकर, स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मददगार है। इसके अलावा यह दोनों मिलकर बालों की सेहत सुधार कर सकते हैं जैसे-
1. डीप हाइड्रेशन में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि फ्रिजी बालों के लिए डीप हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। एलोवेरा और दही का इस्तेमाल डीप हाइड्रेटर की तरह काम करता है। यह फ्रिजी बालों में हाइड्रेशन को लॉक करता है जिससे बालों की चमक बढ़ती है। प्रोटीन और लैक्टिक एसिड से भरपूर, जो बालों को कंडीशन करता है जिससे बाल मुलायम हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद झड़ते हैं ज्यादा बाल? इन 7 तरीकों से करें देखभाल, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क
2. बालों के क्यूटिकल्स को हेल्दी रखने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों के क्यूटिकल्स को हेल्दी रखने में एलोवेरा और दही दोनों ही बेहद फायदेमंद है। एलोवेरा एक नैचुरल ह्यूमेक्टेंट और कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों की बाहरी परत (क्यूटिकल) को मुलायम बनाने में मदद करता है। दही में हल्का लैक्टिक एसिड और प्रोटीन रूखे या सूखे बालों को धीरे-धीरे कंडीशन करता है और इन्हें मुलायम बनाता है।
3. डैंड्रफ कम करने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों के लिए दही-एलोवेरा हेयर मास्क एंटी डैंड्रफ तरीके से भी काम करता है। जब आप इन दोनों को मिक्स करके स्कैल्प पर लगाते हैं तो दही का विटामिन सी स्कैल्प की खुजली कम करने के साथ स्कैल्प इंफेक्शन रोकने में मदद करता है। एलोवेरा भी एंटी डैंड्रफ गुणों से भरपूर है जो कि डैंड्रफ कम करने में मददगार है। दही के एंटी-फंगल गुण और एलोवेरा के हीलिंग एंजाइम मिलकर पपड़ीदार परत को हटाने में मदद करते हैं इससे स्कैल्प की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: इन 6 लोगों को ड्राई स्कैल्प की समस्या ज्यादा होती है, एक्सपर्ट से जानें इस स्थिति में क्या करें?
4. स्कैल्प को ठंडा करने में मददगार
एलोवेरा भरपूर नमी देता है, खुजली वाली स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करता है। इसी तरह से दही भी स्कैल्प को ठंडा करने के साथ खुजली को कम करने में मददगार है। दोनों मिलकर स्कैल्प में एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं इसलिए जिन लोगों को भी स्कैल्प एक्ने की समस्या है उन्हें भी इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry के अनुसार एलोवेरा, अपनी मॉइस्चराइजिंग खूबियों के लिए जाना जाता है। इसमें ग्लूकोमैनन नाम का एक तत्व होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है, जिससे यह कॉस्मेटिक्स में एक लोकप्रिय सामग्री बन जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल बालों को साफ करने, पोषण देने और सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है। यह रूसी, सिर की खुजली, रूखे बालों और बैक्टीरियल व फंगल इन्फेक्शन में भी मदद कर सकता है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉक्टर चांदनी कहती हैं कि यह हेयर मास्क वैसे तो बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो आपको अपने बालों में इसे लगाने से पहले इसमें विटामिन ई और ऑलिव ऑयल मिला लेना चाहिए। इससे बालों की चमक बढ़ती है और टैक्सचर में सुधार आता है। हालांकि, अगर आपका स्कैल्प नॉर्मल है तो आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं है।
FAQ
बालों के लिए कौन सा विटामिन जरूरी है?
बालों के लिए विटामिन बी7 यानी बायोटिन बेहद जरूरी है। यह बालों की ग्रोथ और इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।किसकी कमी से सिर के बाल झड़ते हैं?
प्रोटीन की कमी से सिर के बाल तेजी से झड़ते हैं। इसके अलावा आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी12 और बायोटिन की कमी से भी यह समस्या होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 08, 2026 19:51 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
-1791468648982.webp)