Tue Nov 17, 2026 | 12:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

रूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क लगाएं या कंडीशनर? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है फायदेमंद

रूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क और कंडीशनर दोनों फायदेमंद हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, बालों को सॉफ्ट और हेल्दी रखने के लिए क्या लगाना चाहिए?
रूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क लगाएं या कंडीशनर? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है फायदेमंदरूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क लगाएं या कंडीशनर? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है फायदेमंद

सर्दियों का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। किसी के बाल बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं, तो किसी के बालों में फ्रिजीनेस और उलझने की समस्या होने लगती है। ऐसे में बालों को सॉफ्ट, शाइनी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। खासकर हेयर मास्क और हेयर कंडीशनर ऐसे दो प्रोडक्ट्स हैं, जिन्हें बालों की ड्राईनेस दूर करने के लिए काफी पसंद किया जाता है। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर आपके बाल भी रूखे, उलझे और बेजान रहते हैं, तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि हेयर मास्क और कंडीशनर में क्या अंतर है और कब किसका उपयोग करना चाहिए?

रूखे और बेजान बालों के लिए हेयर मास्क लगाएं या कंडीशनर?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, ड्राई और डैमेज बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को गहराई से कंडीशन करने में मदद कर सकता है। इसमें आमतौर पर ऑयल, बटर, प्रोटीन और मॉइस्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों को सॉफ्ट बनाने और उनकी ड्राईनेस कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल शैंपू करने के बाद बालों को सॉफ्ट और सुलझा हुआ बनाने के लिए किया जाता है।

तुलना हेयर मास्क (Hair Mask) हेयर कंडीशनर (Hair Conditioner)
यह क्या है? यह एक गाढ़ा और डीप-कंडीशनिंग ट्रीटमेंट है, जिसमें ऑयल, बटर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एक हल्का फॉर्मूला है, जो शैंपू के बाद बालों की बाहरी सतह को चिकना बनाने का काम करता है।
इस्तेमाल करने का समय इसे हफ्ते में 1 या 2 बार शैंपू के बाद लगाया जाता है और बालों में 5 से 15 मिनट के लिए छोड़ा जाता है। इसे हर बार शैंपू करने के बाद लगाया जाता है और लगाने के 1 से 2 मिनट बाद ही पानी से धो लिया जाता है।
काम और फायदे यह बालों की नमी को गहराई (Deep Conditioning) तक लॉक करता है, ज्यादा रूखेपन को दूर करता है और डैमेज बालों की मरम्मत करता है। यह बालों को तुरंत सॉफ्ट और सुलझा हुआ बनाता है, कंघी करते समय बाल टूटने से बचाता है और फ्रिजीनेस कंट्रोल करता है।
किस तह के बालों के लिए बेहतर? यह बहुत ज्यादा ड्राई, बेजान, रूखे और हीट या कलर से डैमेज हो चुके बालों के लिए सबसे ज्यादा असरदार है। यह सामान्य, हल्के रूखे या रोजाना की देखभाल और बालों को मैनेज करने के लिए सबसे उपयुक्त है।

साल 2024 में Journal of Coastal Life Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त हेयर मास्क स्कैल्प के पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए जैतून के तेल और स्टेरिक एसिड के बेस पर एक किफायती और घर पर आसानी से इस्तेमाल होने वाला हर्बल हेयर मास्क तैयार किया गया। इस स्टडी में पाया गया कि सही मात्रा में तेल और क्षार (alkali) का उपयोग करने से यह मास्क बालों की गंदगी को साफ करने और उन्हें गहराई से पोषण देने में पूरी तरह असरदार है। यह हर्बल मास्क रूखे और बेजान बालों की मरम्मत के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित उपाय है।

hair mask vs conditionerhair mask vs conditioner

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से परेशान हैं? आजमाएं नीम और आंवले का हेयर मास्क, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, बालों की ड्राईनेस कम करने के लिए सिर्फ हेयर मास्क और कंडीशनर लगाना ही काफी नहीं है। इसके साथ बालों की सही देखभाल करना भी जरूरी है।

  • बालों को धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  • बालों को बार-बार शैंपू करने से बचें और अपने स्कैल्प के अनुसार शैंपू चुनें।
  • गीले बालों को जोर से रगड़कर न सुखाएं।
  • बालों पर बार-बार स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल न करें।
  • बालों की लंबाई और सिरों पर नियमित रूप से कंडीशनर लगाएं।
  • अपने बालों की जरूरत के अनुसार सप्ताह में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: पतले बालों को घना दिखाने के लिए कौन सी हेयर केयर गलतियां न करें? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए हेयर मास्क और कंडीशनर दोनों फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों का काम अलग-अलग होता है। कंडीशनर बालों को नियमित रूप से सॉफ्ट और सुलझा हुआ रखने में मदद करता है, जबकि हेयर मास्क ज्यादा कंडीशनिंग और नमी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और डैमेज हैं, तो हेयर मास्क को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। वहीं, रोजाना बालों की देखभाल के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद है। ध्यान रखें कि सही प्रोडक्ट का चुनाव अपने बालों की जरूरत के अनुसार करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रातभर बालों में हेयर मास्क लगाकर छोड़ सकते हैं?

    नहीं, हर हेयर मास्क को रातभर लगाकर छोड़ना जरूरी या सही नहीं है। इसे इस्तेमाल करने से पहले पैक पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें।
  • क्या बालों में कंडीशनर लगाने से हेयर फॉल बढ़ता है?

    सामान्य तौर पर कंडीशनर हेयर फॉल नहीं बढ़ाता। इसे स्कैल्प के बजाय बालों की लंबाई पर लगाना चाहिए।
  • क्या रोजाना बालों में कंडीशनर लगा सकते हैं?

    अगर आप रोजाना शैंपू करते हैं, तो बालों की जरूरत के अनुसार हर बार कंडीशनर लगा सकते हैं। इसे बालों की लंबाई पर लगाएं और अच्छी तरह धो लें।

Read Next

→ क्या रातभर बालों में एलोवेरा जेल लगाकर सोना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 11:52 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja