बालों को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। इसका इस्तेमाल करना बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल में प्रोटीन, विटामिन ए, सी, ई और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनसे बाल हेल्दी रहते हैं, लेकिन क्या एलोवेरा जेल को रातभर के लिए लगाकर रखना सेफ होता है? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Shraddha Kololgi, Dermatology and Hair Transplant surgeon, Aster RV Hospital, Bengaluru और Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
क्या रातभर बालों में एलोवेरा जेल लगाकर रखना सेफ है?
डॉ. सुनील कुमार का कहना है, बालों में रातभर के लिए एलोवेरा जेल लगाना सेफ है, लेकिन इसको रातभर लगाने से कोई ज्यादा फायदे नहीं मिलते हैं। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।
डॉ. श्रद्धा के अनुसार, ज्यादातर लोगों के लिए रातभर बालों में एलोवेरा जेल लगाकर सोना सुरक्षित है, बशर्ते उन्हें इससे कोई एलर्जी या सेंसिटिविटी न हो। एलोवेरा में पानी, विटामिन और ऐसे प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो स्कैल्प और बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकते हैं। इससे स्कैल्प के सूखेपन से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है और बाल मुलायम महसूस हो सकते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि एलोवेरा बालों के झड़ने, डैंड्रफ या बालों को दोबारा उगाने का कोई प्रमाणित इलाज नहीं है।
कभी-कभार थोड़ी मात्रा में शुद्ध एलोवेरा जेल लगाना ठीक है, लेकिन इसे रातभर लगाकर रखने से कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता है। ज्यादा देर तक लगाए रखने का मतलब हमेशा बेहतर परिणाम होना नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें
क्या कहती है स्टडी?
साल 2025 में the journal of biosciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एलोवेरा हमारे बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन, एंजाइम और अमीनो एसिड जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह स्कैल्प को गहराई से पोषण देकर बालों का झड़ना कम करने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यह सभी प्रकार के स्कैल्प के लिए सुरक्षित है और जब इसे नींबू या अन्य हर्बल चीजों के साथ मिलाया जाता है, तो इसका असर और अधिक बढ़ जाता है। इसी खूबी के कारण शैम्पू, सीरम और हेयर टॉनिक जैसे विभिन्न हेयर केयर प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
is it safe to sleep with aloe vera gel in your hair overnight 01
किसी भी तरह की परेशानी को न करें नजरअंदाज
डॉ. श्रद्धा कहती हैं, एक अहम चिंता स्कैल्प में जलन या एलर्जिक रिएक्शन होने की संभावना है। कुछ लोगों को एलोवेरा लगाने के बाद खुजली, रेडनेस, जलन या रैशेज हो सकते हैं, खासकर अगर उनकी त्वचा सेंसिटिव है। बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल में खुशबू, अल्कोहल, रंग और प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं, जो स्कैल्प में जलन पैदा कर सकते हैं।
ताजे एलोवेरा जेल को सही तरीके से करें इस्तेमाल
डॉ. श्रद्धा का कहना है, अगर आप ताजे एलोवेरा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पत्ती की ऊपरी परत के नीचे मौजूद पीले रंग के लेटेक्स (latex) को पूरी तरह हटा दें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है। स्कैल्प पर लगाने से पहले हमेशा त्वचा के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको कोई परेशानी महसूस हो, तो तुरंत इसे धो लें।
जिन लोगों को पहले से ही स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें कोई भी घरेलू उपाय आजमाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बालों में एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, डॉक्टर से जानें किसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल?
- अगर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो साफ स्कैल्प और बालों पर इसकी एक पतली परत लगाएं।
- शुरुआत में इसे 20-30 मिनट के लिए लगाकर देखें कि आपकी त्वचा पर इसका क्या असर होता है। इसके मॉइस्चराइजिंग फायदों को पाने के लिए इसे रातभर लगाकर रखने की जरूरत नहीं है।
- इसे किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें, खासकर तब जब आपका स्कैल्प चिपचिपा या असहज महसूस हो रहा हो।
- इसे बहुत ज़्यादा मात्रा में लगाने से बचें, क्योंकि इससे स्कैल्प पर परत जम सकती है और परेशानी हो सकती है। साथ ही, यह ध्यान रखें कि लगातार रहने वाली रूसी (डैंड्रफ), स्कैल्प का इंफेक्शन या बालों के पतले होने की समस्या में एलोवेरा, मेडिकल इलाज की जगह नहीं ले सकता है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर आपको लगातार खुजली, पपड़ी जमने या बाल झड़ने की समस्या हो रही है, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें, ताकि समस्या के असली कारण का पता चल सके और सही इलाज मिल सके।
निष्कर्ष
बालों और स्कैल्प के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे रातभर लगाकर रखने से कोई एक्स्ट्रा लाभ नहीं मिलता है। ज्यादातर लोगों के लिए यह सुरक्षित है, पर यह बाल झड़ने या डैंड्रफ का पक्का इलाज नहीं है। ताजे एलोवेरा का लेटेक्स हटाना और बाजार के जेल में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स से बचना जरूरी है, क्योंकि इनसे जलन या एलर्जी हो सकती है। इसे 20-30 मिनट लगाकर माइल्ड शैम्पू से धोना पर्याप्त है।
अगर स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या या लगातार एलर्जी बनी रहे, तो घरेलू नुस्खों के बजाय किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बालों में एलोवेरा जेल लगाने के फायदे?
बालों में एलोवेरा जेल लगाने से खुजली कम करने, स्कैल्प को साफ करने, बालों को झड़ने से रोकने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, स्कैल्प को हाइड्रेट करने और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।बालों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं?
बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, फोलेट, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों, अंडों, आंवला, नींबू, संतरा, फैटी फिश, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और शकरकंद खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 15, 2026 23:57 IST
Modified By : Priyanka Sharma Nov 15, 2026 23:57 IST
Modified By : Priyanka SharmaNov 15, 2026 23:57 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu
