Wed Nov 11, 2026 | 08:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में खुजली, ड्राई स्‍कैल्‍प से बचाएगा शहद और एलोवेरा का हेयर मास्क, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल?

सर्दियों में ड्राई स्कैल्प और खुजली से परेशान हैं? शहद और एलोवेरा का हेयर मास्क स्कैल्प को नमी देने में मदद कर सकता है। जानें घर पर हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे।
सर्दियों में खुजली, ड्राई स्‍कैल्‍प से बचाएगा शहद और एलोवेरा का हेयर मास्क, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल?सर्दियों में खुजली, ड्राई स्‍कैल्‍प से बचाएगा शहद और एलोवेरा का हेयर मास्क, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल?

सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा के साथ-साथ बालों और स्कैल्प की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण सिर की त्वचा में नमी कम होने लगती है, जिससे ड्राई स्कैल्प, खुजली और सफेद पपड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ घरेलू चीजों की मदद भी ली जा सकती है। शहद और एलोवेरा ऐसी ही दो प्राकृतिक सामग्रियां हैं, जिनका इस्तेमाल क‍िया जा सकता है। शहद में नमी देने वाले गुण होते हैं, जबकि एलोवेरा में मौजूद पानी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया हेयर मास्क सर्दियों में स्कैल्प और बालों के रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं घर पर शहद और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने का तरीका, इसके फायदे और इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

ड्राई स्‍कैल्‍प के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है शहद और एलोवेरा?

honey-and-aloe-vera-hair-maskhoney-and-aloe-vera-hair-mask

ड्राई स्कैल्प के लिए शहद के फायदे

  • शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है। इससे स्कैल्प की ड्राईनेस दूर होती है। रूखे बालों की देखभाल में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ये त्वचा की जलन को कम करने में मदद करता है। हालांकि, लगातार खुजली होने पर केवल शहद पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
  • शहद में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व, सूक्ष्मजीवों की ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकते हैं।

साल 2024 में International Journal Of Dermatology में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और घाव भरने वाले गुण पाए जाते हैं। ये गुण त्वचा के टिशूज को र‍िपेयर करने में मदद करते हैं। इस स्‍टडी में पाया गया कि शहद का इस्तेमाल माइक्रोबियल इंफेक्शन, एटोपिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ड्राई स्कैल्प के लिए एलोवेरा के फायदे

  • एलोवेरा जेल से स्‍कैल्‍प की ड्राईनेस और ख‍िंचाव को कम करने में मदद म‍िल सकती है।
  • एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये स्‍कैल्‍प की त्वचा में सूजन और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • एलोवेरा की मदद से सेबोरिक डर्मेटाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद म‍िल सकती है।
  • एलोवेरा में मौजूद एक्‍ट‍िव तत्व त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं।

साल 2014 में Pharmacognosy Magazine में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि एलोवेरा जेल के एक बार इस्तेमाल से त्वचा में हाइड्रेशन बढ़ा। इसके अलावा, एलोवेरा में त्वचा की रेडनेस को कम करने की क्षमता भी देखी गई।

यह भी पढ़ें- रूखे-पतले हो चुके बालों को फिर से घना और सिल्की बना देंगे ये 3 हेयर मास्क

घर पर शहद-एलोवेरा हेयर मास्क बनाने का तरीका 

सामग्री:

  • एलोवेरा जेल
  • शहद
  • नार‍ियल तेल

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। इसमें दो बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालें।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
  • दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह म‍िलाएं, ताकि एक चिकना पेस्ट तैयार हो जाए।
  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, तो इसमें एक छोटा चम्मच नारियल तेल भी मिला सकते हैं।

हेयर मास्क लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें।
  • बालों में ज्यादा धूल-मिट्टी या स्टाइलिंग प्रोडक्ट लगे हैं, तो पहले हल्के शैंपू से बाल धो लें।
  • बालों को दो से चार हिस्सों में बांट लें। इससे मास्क को बालों में समान रूप से लगाना आसान हो जाता है।
  • तैयार मास्क को उंगलियों या हेयर कलर ब्रश की मदद से बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। (
  • मास्क लगाते समय बालों को जोर से रगड़ने या स्कैल्प पर नाखूनों से मसाज करने से बचें।
  • मास्क को लगभग 15-20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • अब सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें।
  • जरूरत पड़ने पर माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • बाल धोने के बाद सिरों पर कंडीशनर लगा सकते हैं। इससे बालों को मुलायम बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- बालों के विकास और मोटाई के लिए इन 3 चीजों से बनाएं हेयर मास्क, जानें रेसिपी और फायदे

कितनी बार लगाएं?

इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करना काफी है। अगर बालों में चिपचिपाहट या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। ध्यान रखें कि हेयर मास्क बालों की कंडीशनिंग में मदद कर सकता है, लेकिन यह बालों से संंबंध‍ित बीमारी का इलाज नहीं है।

सावधानियां

  • हेयर मास्क को पहली बार लगाने से पहले हाथ के हिस्से पर पैच टेस्‍ट करके देखें।
  • बाजार से एलोवेरा जेल खरीदते समय इसके इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ें। उसमें तेज खुशबू, अल्कोहल या ऐसे तत्व न हों, जिनसे आपकी त्वचा में जलन होती हो।
  • अगर स्कैल्प पर कट, घाव, फंगल इंफेक्शन या गंभीर खुजली है, तो घरेलू हेयर मास्क लगाने से बचें।
  • मास्क को 15-20 मिनट से ज्यादा स्‍कैल्‍प पर न लगाएं।

ड्राई स्कैल्प से बचने के लिए 10 जरूरी टिप्स

  • ड्राई स्‍कैल्‍प से बचने के ल‍िए ऐसा शैंपू चुनें जो स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को बहुत ज्यादा प्रभावित न करें।
  • तेज खुशबू और कठोर क्लींजिंग वाले प्रोडक्ट्स से कुछ लोगों में रूखापन बढ़ सकता है।
  • बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाएं। इससे बालों में नमी बनाए रखने और हेयर फॉल की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का अधिक इस्तेमाल बालों को रूखा बना सकता है। इसका इस्तेमाल सीमित करें और जरूरत पड़ने पर हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं।
  • शरीर में पानी की कमी होने पर सेहत के साथ त्वचा भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • डाइट में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और विटामिन से भरपूर फूड्स को शामिल करें।

न‍िष्‍कर्ष:

सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण स्कैल्प की नमी कम हो सकती है, जिससे खुजली, रूखापन और पपड़ी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में शहद और एलोवेरा से बना हेयर मास्क बालों और स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकता है। शहद में मौजूद ह्यूमेक्टेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प में नमी बनाए रखने और जलन कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, एलोवेरा जेल स्कैल्प को हाइड्रेट रखने और रूखेपन से होने वाली समस्‍या को कम करने में मदद कर सकता है। इस मास्क को हफ्ते में एक बार 15-20 मिनट तक लगाना काफी है। इसके साथ माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, बालों को बहुत गर्म पानी से न धोएं और डाइट में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी विटामिन शामिल करें।

image credit: magnific

FAQ

  • ड्राई स्कैल्प होने के मुख्य कारण क्या हैं?

    ठंडा मौसम, कम नमी, गर्म पानी से बाल धोना, हार्ड केम‍िकल वाले शैंपू का इस्तेमाल और बार-बार हेयर वॉश करना। कुछ लोगों में एक्जिमा या अन्य त्वचा संबंधि‍त समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं।
  • ड्राई स्कैल्प के लिए कौन सा शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए?

    ड्राई स्कैल्प के लिए माइल्ड और मॉइश्चराइजि‍ंग शैंपू चुनना बेहतर होता है। ऐसा शैंपू इस्तेमाल करें जो स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को बहुत ज्यादा प्रभावित न करे। तेज खुशबू और कठोर केमि‍कल्‍स वाले शैंपू से बचें।

Read Next

→ क्या पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है बालों का झड़ना? जानें दोनों का संबंध और बचाव के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 19:58 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma