Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है प्याज और शहद का ये कॉम्बो; जानें इस्तेमाल का तरीका

प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल से बालों से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में प्याद और शहद का मिश्रण आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस लेख में हम जानते हैं बालों के लिए शहद और प्याज के इस्तेमाल के फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में।

प्रदूषण, गलत हेयर केयर रूटीन, खराब डाइट और कुछ बीमारियों के कारण आज के समय में बालों का झड़ना, टूटना, पतला होने की समस्या बहुत ज्यादा आम हो गई है। ऐसे में लोग अपने बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए कई तरह के महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने बालों को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में प्याज का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा किया जाता है। इतना ही नहीं कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी प्याज का उपयोग होता है। प्याज के साथ-साथ शहद का उपयोग भी बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज और शहद दोनों ही आपके बालों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक की तरह काम करता है। ऐसे में आइए आज के इस लेख में हम मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए प्याज और शहद का इस्तेमाल कैसे करें?

बालों में शहद और प्याज एक साथ लगाने के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि प्याज का रस सल्फर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जबकि शहद एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जो आपके बालों और स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे ड्राइनेस और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

1. बालों की ग्रोथ बढ़ाएं: प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों के केराटिन प्रोडक्शन के लिए बहुत जरूरी है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़े ठीक होती हैं और नए बाल उगाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हेयरफॉल कंट्रोल के लिए करें प्याज के रस का इस्तेमाल, गंजेपन से होगा बचाव

2. बालों को नमी दें: इस मिश्रण में मौजूद शहद आपके स्कैल्प और बालों के लिए एक बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट के रूप में काम करता है, जो हवा से नमी खींचकर आपके बालों में लॉक करता है और बालों को हाइड्रेट रखता है। रूखे, दोमुंहे और बेजान बालों की समस्या में शहद उन्हें अंदर से हाइड्रेट करता है। यह एक नेचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है।

3. डैंड्रफ से लड़ना: प्याज और शहद दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्कैल्प में होने वाली खुजली, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

4. हेयर फॉल में कमी: प्याज के रस में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में मदद करते हैं। जबकि शहद में मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।

5. बालों की चमक बढ़ाएं: प्याज और शहद के मिश्रण के लगातार इस्तेमाल करने से यह मास्क बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ बनाते हैं। ऐसे में जब बालों की बाहरी परत चिकनी होती है तो रोशनी उनसे टकराकर रिफ्लेक्ट होती है और बालों की चमक को बढ़ाती है।

pyaj-ka-ras-aur-shahad-ke-fayde-inside

बालों के लिए प्याज और शहद को लेकर क्या कहती है स्टडी

PubMed की एक स्टडी के अनुसार, कच्चे प्याज का रस एलोपेसिया एरियाटा यानी पैच के कारण बालों के झड़ने की समस्या का एक बहुत ही प्रभावी इलाज है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया है कि प्याज का रस इस्तेमाल करने वाले 86.9% लोगों के बाल दोबारा उग आए, जबकि सिंपल पानी का इस्तेमाल करने वालों में यह रिजल्ट न के बराबर देखने को मिला। इस अध्ययन से पता चलता है कि प्याज का रस आपके बालों के पोर्स को बढ़ावा देकर नए बाल उगाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुलायम और स्वस्थ बालों के लिए घर पर बनाएं प्याज के छिलके और लौंंग का हेयर सीरम, जानें फायदे 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक रिसर्च के मुताबिक, कच्चे शहद का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में होने वाली खुजली और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही शहद को पानी के साथ मिलाकर बालों और स्कैल्प में लगाने से सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के कारण होने वाली बालों की समस्या और स्कैल्प के घाव को दो हफ्ते में ठीक किया जा सकता है, जिससे हेयर फॉल की समस्या भी कम हो सकती है।

बालों के लिए प्याज और शहद बालों का इस्तेमाल कैसे करें?

बालों को हेल्दी रखने, डैंड्रफ कम करने और इसकी नमी को बनाए रखने के लिए प्याज का रस और शहद का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप:

सामग्री:

  • प्याज का रस- 2 बड़े चम्मच
  • शहद- 1 बड़ा चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले प्याज को काटकर उसका रस निकाल लें।
  • इसके बाद इस में शहद डालकर अच्छी तरह दोनों को मिला लें।
  • इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से बालों की मसाज करें ताकि रस अच्छी तरह जड़ों में पहुंच सके।
  • आधे घंटे के बाद अपने बालों को हल्के शैम्पू से धो लें।

निष्कर्ष

प्याज का रस और शहद दोनों ही आपके बालों के लिए एक नेचुरल और सुरक्षित नुस्खा है, जो न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि डैंड्रफ, खुजली आदि समस्याओं को भी दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • बहुत ज्यादा बाल झड़ने का क्या कारण है?

    बहुत ज्यादा बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें पोषण की कमी, ज्यादा मानसिक तनाव लेना, हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक कारण और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है।
  • बालों में रोज क्या लगाना चाहिए?

    बालों में रोजाना आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं और हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल, आंवला आदि तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बालों को हेल्दी, मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।
  • बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?

    बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में संतुलित आहार शामिल करें, तनाव कम लें और सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करें।

Read Next

कहीं आपकी टाइट चोटी हेयर फॉल का कारण तो नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 08, 2026 15:49 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 08, 2026 15:49 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 08, 2026 15:49 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content