Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

कहीं आपकी टाइट चोटी हेयर फॉल का कारण तो नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Tight Hairstyle Hair Fall: हेयर फॉल के कई कारण होते हैं पर क्या आप जानते हैं कि टाइट चोटी भी इस समस्या एक कारण है? आखिर इनका आपस में क्या कनेक्शन है और हेयर फॉल को कम कैसे किया जा सकता है? जानें, इस लेख में।

Baal Tight Bandhne Se Nuksan: महिलाओं को आपने अक्सर देखा होगा कि माहौल के हिसाब से तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाती हैं। इससे उनका लुक बेहतर होता है और पर्सनैलिटी भी निखरकर आती है। कई महिलाएं बालों की टाइट चोटी बनाती हैं। यह भी लुक को एन्हैंस करने का एक तरीका हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइट चोटी बनाना स्कैल्प के लिए सेफ नहीं होता है। इससे कई तरह की समस्या बढ़ सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टाइट चोटी से हेयर फॉल भी बढ़ सकता है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

टाइट चोटी से बाल क्यों झड़ते हैं?- Why Does Tying Hair Too Tight Cause Hair Fall

does tying hair too tight cause hair fall 01 (10)

आपने महसूस किया होगा कि जब आप टाइट चोटी बनाते हैं, तो इसकी वजह से स्कैल्प में दर्द होने लगता है। कभी-कभी यह दर्द लंबे समय तक चलता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या टाइट चोटी से बाल झड़ते हैं? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "हां, टाइट चोटी बनाने से हेयर फॉल हो सकता है। असल में, इसका कारण ट्रैक्शन एलोपेसिया है।" डॉक्टर समझाते हैं, "ट्रैक्शन एलोपेसिया बालों के झड़ने का एक प्रकार है। ऐसा बार-बार टाइट करके चोटी बनाने से होता है। इस कंडीशन में सिर के आगे और किनारों के बाल अधिक झड़ते हैं।" एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट होता है कि टाइट हेयर स्टाइल बनाने से ट्रैक्शन एलोपेसिया हो सकता है। यह एक तरह का डिसऑर्डर है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। नतीजतन हेयर फॉल बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की टाइट चोटी क्यों नहीं बनानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

टाइट चोटी हेयर फॉल के संकेत- Signs Of Hair Fall Due To Tying Hair Too Tight

टाइट चोटी बनाने पर हेयर फॉल का एक फिक्स पैटर्न होता है, जैसे-

  • बाल पतले होने लगते हैं।
  • माथे के किनारे और कान के पास के बाल झड़ना।
  • बालों की जड़ों में दर्द और सूजन होना।
  • आगे की हेयर लाइन पतली हो जाना।

टाइट चोटी के कारण हो रहे हेयर फॉल से कैसे छुटकारा पाएं?- Prevention Tips Of Hair Fall Due To Tying Hair Too Tight

does tying hair too tight cause hair fall 02 (4)

AAD (American Academy of Dermatology) के अनुसार टाइट चोटी के कारण हेयर या ट्रैक्शन एलोपेसिया से छुटकारा पाने के लिए आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें-

  • ज्यादा टाइट चोटी बांधने से बचें, ढीली चोटी बनाएं।
  • रोजाना एक ही जैसे हेयर स्टाइल कैरी न करें।
  • अपने बालों पर एक्सेसरीज को टाइटली न बांधें।
  • अपने स्कैल्प की प्रॉपर केयर करें।
  • बालों को नॉरिश (Nourish) करने के लिए हेयर केयर करें।
  • अपने बालों पर केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से बचें।
  • हेयर फॉल बढ़ने पर प्रोफेशनल की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: इन हेयरस्टाइल्स से बढ़ सकता है बालों का झड़ना, जानें डॉक्टर की सलाह

टाइट चोटी हेयर फॉलः कब डॉक्टर से सलाह लें?- Doctor Suggestions On Hair Fall Due To Tying Hair Too Tight

टाइट चोटी बनाने पर हेयर फॉल बढ़ रहा है, तो आप इसे इग्नोर न करें। जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। इस संबंध में एक्सपर्ट समझाते हैं, "अगर टाइट चोटी की वजह से हेयर फॉल बढ़ रहा है, हेयर लाइन पतली हो रही है और स्कैल्प में अक्सर इचिंग होती है, तो आप प्रोफेशनल से मदद लें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कहीं स्कैल्प में पस या रेडनेस तो नहीं हो रही है। ये गंभीर संक्रमण का लक्षण हो सकते हैं।"

निष्कर्ष

वैसे तो बालों का झड़ना पूरी तरह नॉर्मल होता है। हां, अगर किसी हेयर स्टाइल की वजह से हेयर फॉल बढ़ रहा है, तो बेहतर है कि आप इसे इग्नोर न करें। रोजाना एक जैसा हेयर स्टाइल न बनाएं और हीटिंग टूल्स यूज करने से भी बचें। इसके अलावा, अगर हेयर फॉल बढ़ रहा है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से मिलकर प्रॉपर ट्रीटमेंट लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या टाइट चोटी बाल झड़ने का कारण बन सकती है?

    टाइट चोटी बनाने से ट्रैक्शन एलोपेसिया हो सकता है। इसमें बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे एक समय बाद हेयर फॉल बढ़ने लगता है।
  • बहुत ज्यादा बाल झड़ने का क्या कारण हो सकता है?

    बहुत ज्यादा बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, तनाव, पोषण की कमी (आयरन, जिंक, विटामिन डी/बी12), हार्मोनल बदलाव (थायराइड, पीसीओएस, गर्भावस्था, मेनोपॉज), जेनेटिक्स), केमिकल ट्रीटमेंट आदि। इसके अलावा, खराब लाइफस्टाइल भी हेयर फॉल का एक कारण होता है।
  • क्या टाइट चोटी के कारण हो रहे हेयर फॉल कम हो सकता है?

    टाइट चोटी बनाने के कारण जड़ें कमजोर हो सकती हैं। जब आप इस तरह के हेयर स्टाइल बनाना बंद कर देते हैं, तो हेयर फॉल भी कम होने लगता है।

Read Next

बाल धोते समय आप भी करते हैं ये गलतियां, तो हो सकता है आपके बालों को नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 30, 2026 12:19 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 30, 2026 12:19 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content