Doctor Verified

बच्चों की टाइट चोटी क्यों नहीं बनानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

क्या आप भी अपनी बेटी की टाइट चोटी बनाती हैं? टाइट चोटी बनाने से बच्चे के ब्रेन और हेयर हेल्थ दोनों को नुकसान हो सकता है। जानें यह कैसे नुकसान करती है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों की टाइट चोटी क्यों नहीं बनानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


What Are the Side Effects of Braiding Hair: आपने अपनी दादी-नानी को टाइट चोटी बनाने की सलाह देते तो जरूर सुना होगा। लेकिन क्या यह आदत सच में हेल्दी होती है? पुराने समय में लोग दिनभर बच्चों की टाइट चोटी बनाकर रखते थे। वहीं आजकल लोग एक ट्रेंड की तरह फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत बच्चों के लिए सच में फायदेमंद है या नहीं? एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा देर तक टाइट चोटी बनाए रखने से बच्चे के ब्रेन हेल्थ और हेयर हेल्थ दोनों को नुकसान होता है। आइए इस लेख के माध्यम से समझें यह बच्चें के लिए कैसे नुकसानदायक है।

HAIR

टाइट चोटी बनाने से बच्चे की मेंटल हेल्थ को कैसे नुकसान होता है? Why Tight Braids are Harmful for Mental Health

इस बारे में जानकारी देते हुए साइकेट्रिस्ट अंकित दराल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जानें इससे बच्चे की मेंटल हेल्थ को कैसे नुकसान होता है- 

एक्सपर्ट के अनुसार अगर बच्चे की रोज टाइट चोटी बनाई जाए, तो इससे बालों की जड़ों पर दवाब पड़ सकता है। इससे ब्रेन हेल्थ को नुकसान हो सकता है और बच्चे को सिर दर्द हो सकता है। अगर कई दिनों तक यह आदत अपनाई जाए तो इससे लड़कियों को हमेशा सिर दर्द रहने की समस्या हो सकती है। रोज टाइट चोटी बनाने के कारण बच्चे के बाल सिर के आगे की ओर से झड़ सकते हैं। सिर पर बाल कम नजर आने के कारण बच्चे को कॉन्फिडेंस की कमी हो सकती है और बच्चा सोशल एंग्जायटी या स्ट्रेस का शिकार भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- बालों की चोटी बनाने से मिलते हैं कई फायदे, बालों के साथ नसों को भी मिलता है आराम

टाइट चोटी बनाने से बच्चे की हेयर हेल्थ को कैसे नुकसान होता है? Why Tight Braids are Harmful for Hair Hair 

ट्रैक्शन एलोपेसिया- Traction Alopecia

टाइट हेयर स्टाइल बनाने से हेयर फॉलिकल्स में खींचाव आ सकता है। इसके कारण जड़े कमजोर हो सकती हैं और समय के साथ बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके कारण बच्चे को ट्रैक्शन एलोपेसिया की समस्या होती है जिसमें बालों में खींचाव आने के कारण बाल झड़  सकते हैं। 

स्कैल्प में दर्द होना- Scalp Pain

ज्यादा देर तक टाइट चोटी बनाए रखने से बच्चे की स्कैल्प में दर्द हो सकता है। इस आदत के कारण बच्चे में स्कैल्प में डिस्कंफर्ट, इर्रिटेशन और पेन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या शिशुओं या बच्चों के बाल झड़ना है नॉर्मल? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाल टूट सकते हैं- Hair Loss

बालों की जड़ों पर ज्यादा देर तक प्रेशर पड़ने से बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके कारण हेयर ब्रेकेज बढ़ सकते हैं और बालों का झड़ना बढ़ सकता है। 

सिर में इंफेक्शन हो सकता है- Scalp Infection

अगर ज्यादा देर तक टाइट चोटी बनाकर रखते हैं, तो इससे बालों में पसीना बढ़ सकता है। इसके कारण बैक्टीरिया और खुजली की समस्या हो सकती है, जिससे इंफेक्शन हो सकता है। वहीं सिर पर लगातार प्रेशर पड़ने के कारण स्कैल्प में सूजन आ सकती है जिससे दर्द बढ़ सकता है। 

लेख में हमने जाना कि टाइट चोटी बनाना बच्चों के लिए क्यों नुकसानदायक है। साथ ही, इससे बच्चे के ब्रेन और हेयर हेल्थ को किस तरह नुकसान होता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

बच्चे को स्लीप एंग्जाइटी के कारण नहीं आती नींद, तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी राहत

Disclaimer