Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

डिलीवरी के बाद बढ़ गया था मेरा हेयर फॉल, इस एक तरीके ने घने-मजबूत कर दिए मेरे बाल: वीना जायसवाल

डिलीवरी के बाद हार्मोनल बदलाव और सही खानपान न होने के कारण महिलाओं में हेयर फॉल बढ़ सकता है। वीना जायसवाल के साथ भी यही हुआ। जानें, इस समस्या से उन्होंने कैसे डील किया। पढ़ें उनकी कहानी।

Post-Delivery Hair Fall Veena Jaiswal: प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान हो रही परेशानियों का जिक्र हम अक्सर करते हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद की दिक्कतों पर बमुश्किल ही लोगों का ध्यान जाता है। असल बात ये है कि डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे पोस्पार्टम डिप्रेशन, बालों का झड़ना और वजन बढ़ना आदि। दिल्ली की रहने वाली वीना जायसवाल ऐसी ही एक महिला हैं। उनके दो बच्चे हैं। दूसरी डिलीवरी के बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज हम जानेंगे कि वीना जायसवाल की कहानी। आखिर उन्हें किस तरह की परेशानी हुई और उन्हांने किस तरह उनसे डील किया।

डिलीवरी के बाद से ही होने लगी थी परेशानी

veena jaiswal shares her story 01 (11)

वीना जायसवाल 36 साल की थीं जब उन्हांने अपनी दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की परेशानियां होती रहीं। यह परेशानियां डिलीवरी के बाद भी कम नहीं हुईं। वीना जायसवाल बताती हैं, "डिलीवरी के बाद लंबे समय तक मेरे पीरियड्स अनियिमत रहे। इसकी वजह से वजन काफी बढ़ गया था, हार्मोन इंबैलेंस हो रहे थे, लेकिन मेरी चिंता तब और बढ़ गई जब मेरे बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे। जितनी बार कॉम्ब करती थी, उतनी गुच्छे में बाल हाथ में आ जाया करते थे। एक समय बाद तो ऐसा लगने लगा था कि कहीं मेरे सिर में हेयर पैच न हो जाए।"

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद शरीर में दिखे ये 5 लक्षण, तो न करें नजरअंदाज, किसी समस्या का हो सकते हैं संकेत

परेशानी का पता कैसे चला?

डिलीवरी के बाद से ही वीना का सारा ध्यान अपने दोनों बच्चों पर रहा। बड़ा प्रयान पांचवी में पढ़ता है और बेटी अव्याना अभी हर चीज के लिए वीना पर ही निर्भर थी। ऐसे में उनके पास अपनी केयर करने के लिए बमुश्किल समय बच रहा था, लेकिन बढ़ते हेयर फॉल ने उनका ध्यानाकर्षित किया। इस संबंध में विस्तार से वीना बताती हैं, "यह बहुत अजीब है, लेकिन सच है कि डिलीवरी के बाद हमारी बॉडी को रेस्ट चाहिए होता है और हमारी जिम्मेदारियां उतनी ही बढ़ जाती हैं। मैं अपने दोनों बच्चों में इतनी उलझ गई थी कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रही थी। जब मेरा हेयर फॉल बढ़ गया, तब मैंने अपनी सासु-मां से अपनी परेशानी शेयर की। उन्होंने समझाया कि पूरे दिन में खुद के लिए भी कुछ समय निकाला जाना जरूरी है। बच्चों की देखरेख में वे मेरा पूरा साथी देती हैं।" वैसे आपको जानकारी के लिए बता दें कि American Academy Of Dermatology Association में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि नई माओं में हेयर फॉल बढ़ जाता है।

इस एक नुस्खे ने किया मेरा हेयर फॉल कम

वीना ने अपने हेयर फॉल की परेशानी को इग्नोर नहीं किया। इस संबंध में उन्हांने अपनी सासु-मां से मदद ली। वीना कहती हैं, "मेरी सासु मां काफी उम्रदराज हैं और कई घरेलू नुस्खों के बारे में जानती हैं, जिनसे हेयर फॉल कम किया जा सकता है। जब मैंने उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया तो उन्होंने जैसे मेरी समस्या को झट से दूर कर दिया।"

इसे भी पढ़ें: पोस्टपार्टम सिरदर्द से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत

घर के बने हेयर ऑयल से दूर हुई समस्या

वीना बताती हैं, "यकीन मानिए, मेरे हेयर फॉल की प्रॉब्लम को मेरी सासु-मां ने झट से कर दिया। उन्हांने मेरे लिए घर में एक खास किस्म का हेयर तैयार किया था। इसके लिए उन्होंने एक बर्तन में नारियल का शुद्ध तेल लिया। इसमें सरसों, मेथी और आंवला के कुछ टुकड़े डाले और उबाल आने तक गर्म किया। ठंडा होने पर इस तेल को उन्होंने छानकर एक एयर टाइट जार में में रख दिया। मैं अब भी घर में बने इस तेल का उपयोग करती हूं। अब न सिर्फ मेरा हेयर फॉल कम हुआ है, बल्कि मेरे बाल पहले की तुलना में लंबे और काले भी हुए हैं।"

नारियल-सरसों-मेथी-आंवले से बने तेल के फायदे

is it safe to consume mustard oil during pregnancy 01 (11)

सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बताते हैं कि नारियल-सरसों-मेथी-आंवले से बना हेयर ऑयल बालों के लिए बेहतरीन टॉनिक का काम करता है। इससे कई फायदे मिलते हैं, जैसे-

  • नारियल तेल में लॉरिक एसिड नाम का तत्व होता है, जिससे बालों का रूखापन दूर होता है।
  • स्कैल्प पर सरसों का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और बालों की ग्रंथियां भी सक्रिय होती हैं। इससे संक्रमण का खतरा भी टलता है। National Institutes of Health (.gov) में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि डैमेज बालों में नारियल तेल कारगर तरीके से काम करता है।
  • मेथी दाने की बात करें, तो इसमें निकोटिनिक एसिड (Nicotinic Acid) और प्रोटीन मौजूद होते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूती देता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है।
  • आंवला विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत है। तेल में इसका उपयोग करने से बाल कम उम्र में सफेद नहीं होते हैं और हेयर फॉलिकल्स भी मजबूत होते हैं।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद चेहरे पर हो गई झाइयां? अपनाएं ये दादी मां के नुस्खे

निष्कर्ष

वीना जायसवाल की ही तरह कई महिलाएं पोस्टपार्टम हेयर फॉल से जूझ रही होती हैं। अगर सही तरह से बालों की केयर की जाए, अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई जाए, तो इस तरह की तमाम परेशानियों को दूर किया जा सकता है। जिस तरह वीना ने अपनी केयर की और अपनी सासु-मां के बताए नुस्खे को अपनाया, इसी तरह आप भी चाहें, तो इसे अपना सकती हैं। यकीन मानिए, आपकी हेयर फॉल की समस्या काफी हद तक सुधर जाएगी।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • डिलीवरी के बाद बाल क्यों झड़ने लगते हैं?

    डिलीवरी के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। खासकर, एस्ट्रोजन का स्तर काफी तेजी से गिर जाता है और महिला के शरीर में पोषण की कमी होने लगती है। इसी कारण उन्हें हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है।
  • मेथी के बीज बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

    मेथी के बीच में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूती प्रदान करते हैं। यही नहीं, मेथी के बीजों का सही तरह से उपयोग करने से बालों के डैंड्फ भी दूर होते हैं।

Read Next

सुबह भूलकर भी न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका मेटाबॉलिज्म

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 25, 2026 14:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 25, 2026 14:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 25, 2026 14:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content