प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर नहीं, बल्कि उनकी स्किन पर भी नजर आने लगते हैं। कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद स्किन पर एक्ने निकलने, बाल झड़ने और पिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। खासकर, चेहरे, गर्दन, हाथों या पेट पर काले धब्बे या झाइयां नजर आने लगते हैं, जिसे अक्सर पोस्ट प्रेग्नेंसी पिग्मेंटेशन के रूप में जाना जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ज्यादा बढ़ जाते हैं, जिससे शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन ज्यादा बढ़ने लगता है, जो स्किन पर पिग्मेंटेशन का कारण बनता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि डिलीवरी के बाद पिग्मेंटेशन को हल्का करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
डिलीवरी के बाद पिग्मेंटेशन से राहत पाने के घरेलू नुस्खे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, डिलीवरी के बाद महिलाओं के स्किन पर पिग्मेंटेशन की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ और अपने हार्मोन्स को संतुलित रखने के साथ महिलाओं को स्किन को ऊपर से भी स्वस्थ रखने को लेकर ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसलिए, पिग्मेंटेशन को हल्का करने के लिए इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
1. नींबू और शहद का मिश्रण
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक चम्मच फ्रेश नींबू के रस को एक चम्मच शहद में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को पिग्मेंटेशन वाली स्किन पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। इस मिश्रण को हफ्ते में 3 से 4 बार अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें: पिग्मेंटेशन हटाने के लिए गरिमा रोज करती हैं ये 3 फेशियल मसाज, आप भी घर बैठे कर सकते हैं ट्राई
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे सीधे अपनी स्किन पर लगा लें और रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह अपने चेहरे को धो लें आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।

3. हल्दी और दूध का लेप
पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपने पिग्मेंटेट स्किन पर हल्दी और दूध का मिश्रण लगा सकते हैं। हल्दी एंटीसेप्टिक और स्किन ब्राइटनिंग गुणों से भरपूर होता है, जबकि दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। ऐसे में आप एक चुटकी हल्दी को 2 चम्मच दूध के साथ अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपनी प्रभावित स्किन पर लगाकर सुखा लें और फिर चेहरे को अच्छी तरह धो लें। यह उपाय हफ्ते में 2-3 बार करना चाहिए और जल्द आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: पिग्मेंटेशन के कारण खो गया है चेहरे का नूर! सुबह इस स्किनकेयर रूटीन को करें फॉलो, निखर जाएगी त्वचा
4. आलू का रस
आलू में नेचुरल स्किन लाइटनर गुण होते हैं, जो आपकी स्किन पर पिग्मेंटेशन की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इस उपाय का इस्तेमाल करने के लिए आप एक कच्चा आलू कद्दूकस कर लें और फिर उसका रस निकालकर रूई की मदद से दाग वाली स्किन पर लगा लें। 15-20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन का रंग धीरे-धीरे साफ होने लगता है।
निष्कर्ष
पोस्ट प्रेगनेंसी पिग्मेंटेशन, डिलीवरी के बाद होने वाली एक नॉर्मल समस्या है और ज्यादातर मामलों में कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि, अगर निशान हल्का हो जाता है। हालांकि, इसके साथ आपको अपनी स्किन की सही केयर, घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल और संतुलित लाइफस्टाइल से डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 22, 2026 14:25 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 22, 2026 14:25 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 22, 2026 14:25 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta