Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

क्या चावल के पानी से दाग-धब्बे कम होते हैं? स्किन एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Rice water for dark spots: एक्ने और दाग-धब्बों के दाग जल्दी नहीं जाते, ऐसे में चावल का पानी लगाना त्वचा के लिए कैसे काम कर सकता है। जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Rice water for dark spots: एक्ने के दाग-धब्बे जल्दी नहीं जाते और लंबे समय तक ये चेहरे पर नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप उन चीजों को अपनाएं जो कि त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के साथ स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं में भी मददगार हो। ऐसे में आज हम बात करेंगे चावल के पानी की जो कि त्वचा के लिए लंबे समय तक नरिशिंग और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर है लेकिन सवाल ये है कि क्या ये त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद कर सकता है? क्या ये इस काम में भी मददगरा है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से बात की और जाना कि ये देसी नुस्खा स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है?

क्या चावल के पानी से दाग-धब्बे कम होते हैं-Does rice water remove dark spots?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि चावल का पानी त्वचा की देखभाल के लिए एक लोकप्रिय घरेलू नुस्खा रहा है। इसका इस्तेमाल लोग स्किन को मॉइस्चराइज करने और लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने के लिए करते हैं। हालांकि, अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें तो ये यह काले धब्बों को कम करने में भी मददगार हो सकता है और इस काम में इसके कुछ गुण बेहद प्रभावशाली तरीके से मददगार है। जैसे कि

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है चावल का पानी

चावल का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने के साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। चावल का पानी फेरुलिक एसिड (Ferulic Acid), ओरिजानॉल (Oryzanol), विटामिन ई (Vitamin E) और फेनोलिक यौगिकों (Phenolic Acids) जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और कोलेजन को बढ़ावा देते हैं जिससे चिकनी, दाग-धब्बों से फ्री और जवां दिखने वाली त्वचा पाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज चावल का पानी पीना अच्छा है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

विटामिन ई दाग-धब्बों को कम करने में मददगार

विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन है जो काले धब्बों को कम करने और रूखी, शुष्क या पपड़ीदार त्वचा को आराम पहुंचाने में प्रभावी है खासकर ऑयली और संवेदनशील त्वचा के लिए। होता ये है कि चावल के पानी का विटामिन ई स्किन सेल्स को बढ़ावा देने के साथ इसे हील करने में मदद करता है जिससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और दाग-धब्बों में कमी आती है।

dark_spots

इनोसिटोल से भरपूर

चावल के पानी में इनोसिटोल (Inositol) होता है जो एक कार्बोहाइड्रेट है जो कोशिका वृद्धि को बढ़ावा देता है और ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है। इससे त्वचा ती बनावट बेहतर होती है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये स्किन हीलर की तरह भी है इसलिए भी दाग-धब्बों को कम करने में चावल के पानी का इस्तेमाल फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: क्या रातभर चेहरे पर चावल का पानी लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

काले धब्बों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें-How to use rice water for dark spots

काले धब्बों की सफाई के लिए आप चावल के पानी का काफी व्यापक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि सबसे पहले तो चावल को अच्छी तरह धो लें, फिर उसे 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें और इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें या कॉटन पैड से सीधे काले धब्बों पर लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें।

त्वचा के काले धब्बों के इलाज के लिए व्यक्तिगत सलाह हेतु त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें, विशेषकर अगर ये लगातार बने रहते हैं या गंभीर हैं। इस उपाय के परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के एक छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें।

Read Next

स्किन पिगमेंटेशन के लिए फिटकरी है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 25, 2025 12:45 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 25, 2025 12:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content