कई लोग स्किनकेयर और हेयरकेयर के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं। चावल के पानी को ज्यादातर लोग चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या इसको बॉडी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
चावल का पानी बॉडी वॉश के लिए सही है?
डॉ. चंचल के अनुसार, शरीर की गंदगी को निकालने, तेल और पसीने को साफ करने से चावल का पानी, साबुन या बॉडी वॉश की तरह प्रभावी नहीं है। ऐसे में चावल के पानी को बॉडी वॉश के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय, नहाने के बाद एक स्किन केयर स्टेप के रूप में इस्तेमाल करना ज्यादा सही है।
इसे भी पढ़ें: लाल चावल का पानी क्या वाकई स्किन के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट और रिसर्च क्या कहते हैं
चावल के पानी से बॉडी को वॉश करने के फायदे
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, चावल के पानी में अच्छी मात्रा में विटामिन, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल नहाने के बाद बॉडी के रिंस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
- स्किन को हाइड्रेट रखे
- स्किन को सॉफ्ट बनाए
- त्वचा के रूखेपन को कम करे
- जलन को शांत करें और रेडनेस कम करे
- स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाए
- स्किन को फ्रेश बनाए और स्किन को ठंडक दे
चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ. चंचल के अनुसार, इसके लिए 1 कप चावल के पानी को शरीर पर लगाएं और फिर 5-10 मिनट बाद साफ पानी से बॉडी को धो लें। इसको हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Rosemary Water Vs Rice Water: हेल्दी और घने बालों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
सावधानियां
स्किन के सेंसिटिव होने, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन या स्किन से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को चावल के पानी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह का इंफेक्शन, जलन या परेशानी होने पर इसको यूज न करें। इसके अलावा, लंबे समय तक रखे हुए या बदबू वाले चावल के पानी का इस्तेमाल करने से बचें।
निष्कर्ष
चावल के पानी का इस्तेमाल करने से स्किन को हाइड्रेट रखने, सॉफ्ट बनाने, त्वचा के रूखेपन को दूर करने, स्किन को फ्रेश बनाने, ठंडक देने और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सही तरीके से करें। स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
चावल के पानी से चेहरा धोने से क्या होता है?
चावल के पानी से चेहरा धोने से स्किन को हेल्दी रखने, दाग-धब्बों को कम करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने, एजिंग से बचाव करने, सूजन और जलन को कम करने में मदद मिलती है।बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से क्या होता है?
बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से साफ करने, स्किन में नमी बनाए रखने, एक्स्ट्रा तेल को कम करने, स्किन की गंदगी को बाहर निकालने और पसीना दूर करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 10, 2026 16:49 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 10, 2026 16:49 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma