Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

प्याज का रस Vs चावल का पानी: लंबे और मजबूत बालों के लिए बेस्ट क्या है? जानें डॉक्टर से

हेल्दी और घने बालों के लिए अकसर लोगों को प्याज के रस और चावल के पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन बालों के लिए इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए लेख में जानें -

Onion Juice Vs Rice Water For Hair In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग बालों के झड़ने, टूटने, पतला होने और बालों के कमजोर होने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए अक्सर लोगों को प्याज के रस और चावल के पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसमें बहुत से गुण होते हैं, जिनसे कई तरीकों से बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें लंबे और मजबूत बालों के लिए प्याज का रस या चावल का पानी क्या ज्यादा फायदेमंद है?

लंबे बालों के लिए प्याज का रस

प्याज के रस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें सल्फर कंपाउंड और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं। इसको बालों में लगाने से बालों के स्ट्रक्चर को बेहतर करने, स्कैल्प को शांत करने, स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों को झड़ने से रोकने, शाइनी बनाने, बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और घना बनाने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: प्याज का रस Vs मेथी का पानी: हेयर फॉल रोकने में कौन है ज्यादा कारगर?

which is better for hair onion juice or rice water in hindi 1 (2)

लंबे बालों के लिए चावल का पानी

चावल के पानी एक तरह का फर्मेंटेड पानी होता है। इसमें अमीनो एसिड, पेप्टाइड्स, विटामिन-बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में बालों पर चावल के पानी का इस्तेमाल करने से बालों को अंदर से रिपेयर करने, बालों को मजबूती देने, बालों को शाइनी बनाने, बालों का स्ट्रेस से बचाव करने, बालों को स्मूद बनाने, टूटने से बचाने, बालों को शाइनी बनाए रखने और स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या चावल के पानी से दाग-धब्बे कम होते हैं? स्किन एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

लंबे बालों के लिए प्याज का रस या चावल का पानी क्या है फायदेमंद?

लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए प्याज का रस और चावल का पानी दोनों ही अपने-अपने तरीकों से फायदेमंद हैं। इसका इस्तेमाल अलग-अलग किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने से बालों को टूटने से रोकने, स्कैल्प की सूजन को कम करने, बालों को टूटने से रोकने, ड्राइनेस को कम करने और शाइनी बनाने में मदद मिलती है।

सावधानियां

दोनों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। प्याज के रस या चावल के पानी किसी से भी एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, इनमें किसी भी चीज का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें। बालों से जुड़ी कोई परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

लंबे और मजबूत बालों के लिए प्याज का रस और चावल का पानी दोनों ही अपने-अपने तरीकों से बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्कैल्प को साफ रखने, बालों के जड़ों से मजबूती देने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों को घना, शाइनी और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनका सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, बालों से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों के लिए सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    बालों को मजबूती देने और घना बनाए रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, दालों, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, खट्ट फल, शकरकंद, गाजर, कद्दू के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और मछली जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को शामिल करें।
  • रोजाना बालों में क्या लगाना चाहिए?

    हेल्दी और घने बालों के लिए स्कैल्प पर आंवला, नारियल, बादाम का तेल और भृंगराज का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, ग्रोथ को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • हेल्दी बालों के लिए क्या करें?

    बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और उनको हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन ई और सी जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करें, भरपूर नींद लें, नियमित एक्सरसाइज करें और हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। 

Read Next

बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है प्याज और शहद का ये कॉम्बो; जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 22:10 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 12, 2026 22:10 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 12, 2026 22:10 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content