Fri Oct 23, 2026 | 03:36 AM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

बालों में प्याज का रस लगाने से सच में बाल बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें क्या है इसका सच

प्याज का रस कुछ खास तरह के बाल झड़ने में मदद कर सकता है, लेकिन यह बाल बढ़ाने और हर तरह के हेयर फॉल का इलाज नहीं है। यहां जानिए, रिसर्च क्या कहती है।
बालों में प्याज का रस लगाने से सच में बाल बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें क्या है इसका सचबालों में प्याज का रस लगाने से सच में बाल बढ़ते हैं? डॉक्टर से जानें क्या है इसका सच

बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोग अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। इनमें बालों के लिए प्याज का रस बहुत फेमस है सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बाल आने लगते हैं लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, प्याज के रस को लेकर कुछ स्टडी और रिसर्च जरूर हुई हैं, लेकिन इनके आधार पर इसे हर तरह के बाल झड़ने का इलाज नहीं माना जा सकता। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर प्याज के रस को लेकर किए जाने वाले दावे अक्सर वैज्ञानिक प्रमाणों से कहीं ज्यादा बड़े होते हैं।

प्याज का रस लगाने से क्या बाल बढ़ते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि बालों में प्याज का रस लगाने से बाल नहीं बढ़ते हैं और न ही प्याज का रस जेनेटिक कारणों, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी या किसी बीमारी की वजह से झड़ रहे बालों पर असरदार होता है। प्याज में सल्फर से जुड़े यौगिक पाए जाते हैं जो कि शरीर की कई प्रोसेस के लिए जरूरी पोषक तत्व है और केराटिन जैसे प्रोटीन का हिस्सा भी है। इसी वजह से प्याज के रस को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन इसका असर कितना होगा इसको लेकर अभी भी कई स्टडीज चल रही हैं।

क्या प्याज का रस स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, कुछ लोगों में प्याज का रस लगाने से स्कैल्प पर जलन, लालिमा, खुजली या संपर्क से होने वाले स्किन संबंधी रिएक्शन हो सकते हैं। खासतौर से सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर बालों में प्याज का रस लगाने के बाद जलन या खुजली होने लगे तो इसे तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें: बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है? इन 5 गलतियों से बाल हो सकते हैं खराब

प्याज का रस बालों में लगाने से क्या फायदा होता है?

साल 2002 में The Journal of Dermatology में प्रकाशित जानकारी के अनुसार,

  • एलोपेसिया एरीटा (चकत्तेदार बाल झड़ने की समस्या) के इलाज के लिए कच्चे प्याज का रस बेहद असरदार साबित हुआ है।
  • प्याज के रस का इस्तेमाल करने वाले मरीजों में सिर्फ दो हफ्ते के भीतर नए बाल उगना शुरू हो गए थे और छह हफ्ते के अंदर करीब 86.9% मरीजों के बाल वापस आ गए, जिसमें पुरुषों में यह रिजल्ट और भी ज्यादा बेहतर देखा गया।
  • इसके विपरीत, जिन मरीजों को कंट्रोल ग्रुप के तौर पर केवल नल का पानी लगाया गया था, उनमें से सिर्फ 13% लोगों को ही मामूली फायदा हुआ।
  • इस प्रकार, यह साबित होता है कि बालों के दोबारा विकास और इस समस्या से निपटने के लिए कच्चे प्याज के रस का स्थानीय रूप से उपयोग करना एक नेचुरल और प्रभावी घरेलू उपचार हो सकता है।

साल 2025 में Skin Appendage Disorders में प्रकाशित स्टडी से पता चलता है कि रोजमेरी, सॉ पाल्मेटो, प्याज का रस, नारियल तेल, अश्वगंधा और आंवला जैसी नेचुरल चीजें बालों को बढ़ाने और कई तरह के एलोपेसिया का इलाज करने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। ये उपचार सिर में ब्लड फ्लो बढ़ाकर और एंटीऑक्सीडेंट गुण देकर बालों की सेहत सुधारते हैं। हालांकि, इन रिसर्च में कुछ सीमाएं भी हैं, इसलिए इनकी पूरी पुष्टि के लिए बड़े लेवल पर और लंबे समय तक रिसर्च की जरूरत है।

Does Onion Juice Help Hair GrowthDoes Onion Juice Help Hair Growth

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए प्याज का तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए, घर पर बनाने का आसान तरीका

बाल झड़ने पर डॉक्टर को कब दिखाएं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता सलाह देती हैं कि अगर अचानक बहुत ज्यादा बाल झड़ने लगें, सिर पर गोल-गोल खाली पैच बनने लगें, बालों की मांग चौड़ी होती जाए या सिर में पपड़ी और खुजली हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करानी चाहिए। बाल झड़ने का कारण पता चलने के बाद ही इलाज चुना जा सकता है। डॉक्टर जरूरत के अनुसार, ब्लड टेस्ट या अन्य हेल्थ चेकअप की सलाह भी दे सकते हैं।

निष्कर्ष

प्याज का रस बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय जरूर है, लेकिन इसे बाल बढ़ाने का पक्का या इलाज कहना सही नहीं होगा। कुछ सीमित रिसर्च में विशेष प्रकार के बाल झड़ने में इसके संभावित फायदे देखे गए हैं, लेकिन सामान्य बाल झड़ने या आनुवंशिक गंजेपन के लिए इसके प्रभाव के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं। इसलिए बाल लगातार झड़ रहे हैं तो घरेलू नुस्खों के बजाय पहले कारण की पहचान कराना ज्यादा जरूरी है। डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेकर सही इलाज शुरू करना बालों की सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या प्याज का रस बालों को काला कर सकता है?

    प्याज का रस सफेद हो चुके बालों को दोबारा काला नहीं कर सकता है। 
  • क्या प्याज का रस भौंहों पर लगाया जा सकता है?

    आंखों के आसपास की स्किन सेंसिटिव होती है, इसलिए भौंहों पर प्याज का रस लगाने से बचना चाहिए।
  • प्याज का रस लगाने के बाद सिर में खुजली हो तो क्या करें?

    खुजली या जलन होने पर प्याज के रस को तुरंत पानी से धो दें। अगर लक्षण बने रहें, सूजन बढ़े तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

Read Next

→ बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है? इन 5 गलतियों से बाल हो सकते हैं खराब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2026 18:50 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta