बालों को हेल्दी रखने के लिए सही हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। कई लोग बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। घरेलू नुस्खों में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प की जड़ों को पोषण देने और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन नुस्खों में प्याज और नारियल तेल का मिश्रण भी शामिल हैं। प्याज के रस में सल्फर जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जबकि नारियल तेल बालों में नमी बनाए रखने और उन्हें कंडीशन करने में मदद करता है। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बालों में प्याज का रस और नारियल का तेल एक साथ मिलाने के क्या फायदे हैं?
प्याज और नारियल तेल बालों के लिए क्यों उपयोगी हैं?
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि प्यास में सल्फर यौगिक होते हैं, जो बालों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाने से सिर की त्वचा की देखभाल में मदद मिल सकती है। जबकि नारियल तेल बालों के शाफ्ट में जाकर बालों में प्रोटीन की कमी और नमी के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है।
जब प्याज का रस और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है तो यह मिश्रण ड्राई, रूखे और कमजोर बालों की देखभाल के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसे बाल उगाने का इलाज नहीं मानना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स
प्याज के रस के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि प्याज का रस घरेलू हेयर केयर के रूप में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से कुछ लोगों को बालों के स्कैल्प की स्थिति को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। प्याज में मौजूद सल्फर कोलेजन और केराटिन जैसे प्रोटीन से जुड़े होते हैं, जो बालों की संरचना के लिए बहुत जरूरी है।
साल 2014 में The Journal of Dermatology जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया कि 23 मरीजों को दिन में दो बार, दो महीने तक स्कैल्प पर कच्चा प्याज का रस लगाने के लिए कहा गया। प्याज का रस लगाने के 2 हफ्तों के अंदर ही नए बालों का उगना शुरू हो गया। 4 से 6 हफ्तों में लोगों में 86.9% बालों की रिग्रोथ देखी गई।
नारियल तेल के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि नारियल तेल बालों की लंबाई के लिए एक नेचुरल कंडीशनर हो सकता है। यह बालों को मुलायम बनाने, ड्राइनेस को कम करने और बालों को टूटने से बचाने में मदद कर सकता है। खासकर बहुत ड्राई या डैमेज बालों में तेल लगाने से बाल ज्यादा चिकने और व्यवस्थित महसूस हो सकते हैं।
Onion-And-Coconut-Oil-For-Hair-Benefit
2022 में International Journal of Cosmetic Science जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, बाल धोने से बालों की मजबूती और सहनशक्ति कम हो जाती है, लेकिन नारियल तेल का इस्तेमाल करने से यह नुकसान पूरी तरह ठीक हो जाता है। नारियल तेल के छोटे अणु बालों की अंदरूनी परतों में गहराई तक जाकर एक मजबूत सुरक्षा कवच बनाते हैं, जिससे बालों की पानी से बचाव करने की क्षमता और डैमेज दोनों रिपेयर हो जाते हैं।
प्याज और नारियल तेल का मिश्रण कैसे बनाएं?
डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, घर पर प्याज के रस और नारियल तेल का मिश्रण बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए-
सामग्री
- प्याज- 1 मध्यम आकार
- नारियल तेल- 2-3 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले प्याद को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद प्याज का रस अच्छी तरह निकाल लें।
- अब प्याज के रस को नारियल तेल के साथ अच्छी तरह मिला लें।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो प्याज की मात्रा कम रखकर शुरुआत करें।
बालों में लगाने का सही तरीका
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों में प्याज का रस और नारियल तेल का यह मिश्रण लगाना बहुत आसान है-
- सबसे पहले बालों को सुलझा लें।
- इस मिश्रण को उंगलियों या कॉटन की मदद से स्कैल्प पर धीरे-धीरे लगाएं।
- बहुत जोर से बाल रगड़ने से बचना चाहिए।
- इसके बाद हल्के हाथों से लगभग मिनट तक स्कैल्प मसाज करें।
- मिश्रण को स्कैल्प पर 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
- आधे घंटे बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
ध्यान रहे, पहली बार इस्तेमाल करने पर लंबे समय तक इसे स्कैल्प पर लगाकर छोड़ने से बचें, क्योंकि प्याज का रस कुछ लोगों की स्किन में जलन पैदा हो सकता है।
प्याज के रस और नारियल तेल के मिश्रण को कितनी बार इस्तेमाल करें?
डॉ. किरण बताती हैं कि शुरुआत में हफ्ते में 1 बार प्याज का रस और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर स्कैल्प पर कोई जलन या खुजली नहीं होती है तो इसे ज्यादातर हफ्ते में 2 बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लगातार कई महीनों तक इस्तेमाल करने के बजाय कुछ हफ्ते बाद अपने बालों और स्कैल्प की स्थिति के बारे में पता लगाना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी दाना, एक्सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका
क्या प्याज के रस और नारियल तेल से बाल तेजी से बढ़ते हैं?
डॉ. किरण के अनुसार, प्याज और नारियल तेल को बाल बढ़ाने का चमत्कारी उपाय नहीं मानना चाहिए। बालों का झड़ना जेनेटिक कारणों, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, तनाव, थायराइड जैसी समस्याओं या स्कैल्प की बीमारी से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए, लगातार या बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों, गंजे पैच बन रहे हों या स्कैल्प की समस्या हो तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है।
निष्कर्ष
प्याज और नायिरल तेल बालों की घरेलू उपाय के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। नारियल तेल बालों को कंडीशन करने और ड्राइनेस व टूटने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है, जबकि प्याज का रस स्कैल्प के लिए इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, इस घरेलू नुस्खे का असर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। सही मात्रा में, हफ्ते में 1-2 बार और पैट टेस्ट के बाद इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो क्या करना चाहिए?
बालों का ज्यादा झड़ना रोकने के लिए प्याज का रस लगाना, सिर की हल्की मालिश करना और पौष्टिक आहार लेना सबसे ज्यादा असरदार उपाय माना जाता है।बहुत ज्यादा बाल झड़ने का कारण क्या हो सकता है?
रोजाना 50 से 100 बालों का टूटना नॉर्मल है, लेकिन इससे ज्यादा बाल झड़ना चिंता का कारण बन सकता है। इसके पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन, तनाव और गलत लाइफस्टाइल जैसे कारण शामिल हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 07, 2026 10:08 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
