Wed Sep 30, 2026 | 06:33 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स

हेल्दी और मजबूत बालों के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि पर्याप्त पोषण भी जरूरी है। बालों के झड़ने से राहत पाने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए लीन प्रोटीन, ओमेगा-3, हरी पत्तेदार सब्जियां और विटामिन सी से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
बालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्सबालों के झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स

हेल्दी और मजबूत बालों के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल करना काफी नहीं होता है। शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, हेल्दी फैट,, विटामिन और मिनरल्स मिलना भी जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी न सिर्फ कमजोरी, थकान और अन्य बीमारियों का कारण बनती है, बल्कि यह बालों के झड़ने का कारण भी बनती है। बाल मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए संतुलित आहार बालों की सामान्य बढ़ोतरी और मजबूती में अहम भूमिका निभाता है। अगर डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है तो बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, बालों के झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए आप Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi के बताए इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए फूड्स

साल 2022 में Indian Dermatology Online Journal में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स और सूजन को कम कर बालों का विकास बढ़ाते हैं और झड़ना रोकते हैं। ओमेगा-3 और GLA सूजन कम करते हैं, विटामिन ई ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करता है, विटामिन डी3 बाल के विकास को कंट्रोल करता है, जिंक और कॉपर फॉलिकल्स को सुरक्षित रखते हैं।

Dr. Chandani Jain Gupta के अनुसार, झड़ते बालों की समस्या से राहत पाने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं-

1. लीन प्रोटीन से भरपूर फूड्स

बालों की संरचना में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। इसलिए, भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना बालों के बढ़ने के लिए जरूरी है। चिकन, मछली, दालें, चना, राजमा, मूंग, सोया और टोफू जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स इसके हेल्दी विकल्प हैं।

जो लोग मांसाहारी भोजन खाते हैं, वे कम फैट वाले चिकन और मछली को आहार में शामिल कर सकते हैं। वहीं, शाकाहारी लोगों के लिए दाल, बीन्स, सोया और टोफू वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का सही सोर्स हैं। दिन के अलग-अलग भोजन में प्रोटीन के सोर्स शामिल करने पर फोकस करें, ताकि शरीर को नियमित रूप से जरूरी अमीनो एसिड मिलते रहें।

इसे भी पढ़ें: बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी दाना, एक्सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका

2. ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड एक तरह का हेल्दी फैट है, जो संतुलित आहार का अहम हिस्सा होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स जैसे- सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अगर आप नॉनवेज फूड्स नहीं खाते हैं तो शाकाहार विकल्पों में अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट शामिल कर सकते हैं। इन्हें सलाद, दही, दलिया या स्मूदी में थोड़ी मात्रा में मिला सकते हैं। हालांकि, सिर्फ ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स खाने से बाल तेजी से बढ़ने की कोई गारंटी नहीं होती है, बल्कि इसका उद्देश्य पोषण को बेहतर बनाना है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों का साग और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं। इनमें फोलेट, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। पालक को सब्जी, सूप या दाल में शामिल किया जा सकता है। मेथी और अन्य हरी सब्जियों को भी नियमित खाने का हिस्सा बनाया जा सकता है।

4. विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां

विटामिन सी शरीर के लिए एक अहम पोषक तत्व है और आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है। इसलिए, विटामिन सी से भरपूर फूड्स को संतुलित डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में आंवला, संतरा, मौसंबी, अमरूद, नींबू, स्ट्रॉबेरी, टमाटर और शिमला मिर्च इसके अच्छे सोर्स हो सकते हैं।

Best-Foods-for-Hair-GrowthBest-Foods-for-Hair-Growth

क्यों झड़ने लगते हैं बाल?

Dr. Chandani Jain Gupta के अनुसार, भोजन में आयरन, प्रोटीन, विटामिन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या होना काफी आम बात है, लेकिन इसके अलावा बाल झड़ने के पीछे ये कारण हो सकते हैं-

  • तनाव और एंग्जायटी- ज्यादा मानसिक या शारीरिक तनाव के कारण बाल टेलोजन इफ्लुवियम नाम की अवस्था में चले जाते हैं, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
  • हार्मोनल असंतुलन- थायराइड की समस्या, पीसीओएस, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में बदलाव होने से बाल झड़ते हैं।
  • जेनेटिक- परिवार में गंजेपन का इतिहास होने पर उम्र के साथ बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
  • गलत हेयर प्रोडक्ट्स और केमिकल- बालों पर बार-बार डाई, ब्लीच, स्ट्रेटनिंग, पर्मिंग और ज्यादा हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो जाते हैं।
  • स्कैल्प का इंफेक्शन- डैंड्रफ, सोरायसिस या स्कैल्प पर फंगल इन्फेक्शन होने से बालों की जड़ें कमजोर होकर झड़ सकते हैं।
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट्स- कुछ गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, गठिया या हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों और कीमोथेरेपी के कारण भी बाल झड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों के टूटने से हैं परेशान? आंवला, मेथी और करी पत्ते का करें सेवन, मजबूत बनेंगे बाल

बालों को झड़ने से कैसे बचाएं? 

Dr. Chandani Jain Gupta का कहना है कि बालों को झड़ने से बचाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आप इन आसान उपायों को अपना सकते हैं-

  • अपने खाने में प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर चीजें जैसे हरी सब्जियां, फल, अंडे नट्स और दालें शामिल करें।
  • दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर और स्कैल्प हाइड्रेट रहें।
  • हफ्ते में 1 से 2 बार नारियल, बादाम या आंवला के हल्के गर्म तेल से स्कैल्प की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • अपने बालों के टाइप के अनुसार सल्फेट-फ्री और केमिकल-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। बालों को बहुत ज्यादा गर्म पानी से धोने से बचें।
  • योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें क्योंकि मानसिक तनाव बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण है।
  • हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, कलरिंग और ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर कर सकता है, इसलिए इनसे दूरी बनाएं।

निष्कर्ष
बालों की बढ़ोत्तरी और मजबूती के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण देना जरूरी है। लीन प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और विटामिन सी से भरपूर फल एवं सब्जियां संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं। इसलिए, नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लेने के साथ पर्याप्त नींद, तनाव के मैनेज करने और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है। ध्यान रहे, अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ रहे हों, लगातार पतले हो रहे हों या बालों से जुड़ी समस्याएं दिखाई दें तो सिर्फ डाइट बदलने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?

    आमतौर पर ज्यादातर लोगों को हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोने चाहिए। बाल कितनी बार धोने चाहिए, यह आपके बालों के टाइप और स्कैल्प पर निर्भर करता है।
  • रात को सोते समय बालों को कैसे रखना चाहिए?

    रात को सोते समय बालों को हमेशा हल्की और ढीली चोटी बनाकर या ढीले जूड़े के रूप में रखना चाहिए, ताकि वे आपस में उलझें नहीं और टूटने से बचे रहें।

Read Next

→ नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे और सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 17:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta