Tue Sep 29, 2026 | 08:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे और सही तरीका

अगर आपके सिर में लगातार खुजली होती है और हर कुछ दिनों पर डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है तो आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। कैसे इस्तेमाल करना है और इसके क्या फायदे हैं? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।
नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे और सही तरीका
नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे और सही तरीका

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाना सालों पुराना दादी-नानी का नुस्खा है। आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) बताती हैं कि नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ और खुजली की समस्या कमी आती है। इतना ही नहीं इस तेल को लगाने से काफी हद तक स्कैल्प इंफेक्शन भी कंट्रोल होता है। हालांकि, खास बात यह है कि इस आप घर बनाकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपको यह तमाम फायदे मिलते हैं। जानते हैं विस्तार से।

नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पहले तो बालों में खुजली और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकते हैं और इसके बाद ये बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं जैसे-

1. जड़ से खत्म हो जाती है डैंड्रफ की समस्या

अगर आपको लगातार हर मौसम डैंड्रफ की समस्या परेशान करती है तो आपको नारियल तेल में कपूर मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, कपूर एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि किसी भी प्रकार की खुजली और खुश्की को कम करने में मददगार है तो नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मददगार है। अगर आप इन दोनों को मिलाकर बालों में लगाते हैं तो एंटी डैंड्रफ तेल की तरह काम करती है और रेगुलर इस्तेमाल से इस समस्या को जड़ से खत्म कर देती है।

इतना ही नहीं, Scientific Reports जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो शैम्पू की तुलना में, नारियल तेल का उपयोग डैंड्रफ पैदा करने वाले रोगाणुओं को कम करने और स्कैल्प के प्राकृतिक स्वास्थ्य को बहाल करने में अधिक प्रभावी है।

2. स्कैल्प एक्ने में कारगर

आपने देखा होगा कि कई बार हमारे सिर में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं और यह परेशान करते हैं। ऐसे में नारियल तेल जो कि एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है और कपूर जो कि एंटी बैक्टीरियल भी है, दोनों मिलकर स्कैल्प एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों का इस्तेमाल एक्ने की वजह बालों में हो रही खुजली को भी कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार डैंड्रफ का कारण हो सकती हैं स्कैल्प केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें कैसे बचें

3. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

जब आप कपूर और नारियल तेल मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। दरअसल, कपूर स्कैल्प में ठंडक प्रदान करने के साथ बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाला है। इससे बेजान बालों की जड़ों को बढ़ावा मिलता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती मिलती है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके अलावा जब स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, यह खुरदुरे बालों को मुलायम बनाने और टूटने या दोमुंहे बालों को कम करने में मदद करता है।

4. सिर की जू भगाने का तरीका

कपूर और नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प में लगाने से जू की समस्या कम हो जाती है। दरअसल, इसकी तेज महक एक प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करती है और सिर की जूंओं को खत्म करने में मदद करती है इसलिए जिन लोगों को सिर में जू की समस्या है उन्हें कपूर में नारियल तेल मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

1 (23)1 (23)

घर पर कैसे बनाएं कपूर और नारियल का तेल?

आप घर पर आसानी से कपूर और नारियल तेल बना सकते हैं जिसके लिए आपको करना ये है कि

  • कपूर की 10 ग्राम गोलियां लें और इसे कूटकर पाउडर बनाकर रख लें।
  • इसके बाद 100 ग्राम नारियल तेल में इस पाउडर को डाल लें और अच्छी तरह से मिल जाने दें।
  • अब जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे एक बॉटल में भर लें।
  • अब आप जब चाहे इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Rice Water for Hair: बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें चावल का पानी, मिलेंगे कई फायदे

क्या बालों में रातभर लगाकर रख सकते हैं कपूर और नारियल तेल?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि नहीं, बालों में रातभर कपूर और नारियल तेल लगाकर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इस तेल को कम समय के लिए ही लगाएं। बालों में इस तेल को 30 से 60 मिनट से ज्यादा देर तक न लगा रहने दें और इसके तुरंत बाद हल्के शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें इसे रात भर लगाकर बिलकुल भी न छोड़ें।

किन बातों का रखें ध्यान?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि कपूर त्वचा में रेडनेस, जलन, एलर्जी या छाले पैदा कर सकती है इसलिए आप ज्यादा मात्रा और सीधे तरीके से इसके इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा बिना एसेंशियल ऑयल या नारियल तेल जैसे सुरक्षित कैरियर ऑयल के कपूर का इस्तेमाल बालों के लिए न करें। इसके अलावा तैयार किए गए मिश्रण को त्वचा के एक छोटे हिस्से पर लगाकर देखें। अगर आपको जलन या रेडनेस जैसे लक्षण नहीं नजर आते हैं तभी स्कैल्प के लिए इसका इस्तेमाल करें।

FAQ

  • किस विटामिन की कमी से दोमुंहे बाल होते हैं?

    विटामिन ई की कमी से बालों में ड्राईनेस आ जाती है जिससे दो मुंहे बालों की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको नारियल तेल में विाटमिन ई मिलाकर बालों की चंपी करनी चाहिए।
  • क्या खाएं जो बाल सफेद ना हो?

    अपनी डाइट में विटामिन ए और सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके अलावा प्रोटीन का सेवन करें। ये तमाम चीजें आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से पहले बचा सकती हैं।

Read Next

→ बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी दाना, एक्सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2026 18:46 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 29, 2026 18:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma