Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसे कम करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि नारियल तेल में क्या-क्या चीजें मिलाकर लगा सकते हैं? 

सर्दियों के मौसम में हवा में नमी की कमी और गर्म पानी से बाल धोने के कारण कई लोगों को डैंड्रफ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, डैंड्रफ की समस्या स्कैल्प के ड्राईनेस, फंगल इंफेक्शन, ज्यादा ऑयल, तनाव, प्रदूषण, गलत शैंपू का इस्तेमाल या हार्मोनल बदलाव के कारण भी होता है। स्कैल्प में रूखी के काऱम खुजली, जलन आदि समस्या होना भले ही आम है, लेकिन इसके कारण बालों के कमजोर होने और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में बालों में डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए कई लोग नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हालांकि, अगर आप नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाकर बालों में लगाते हैं तो न सिर्फ डैंड्रफ से राहत मिल सकती है, बल्कि ये आपके स्कैल्प हेल्थ और बालों के लिए फायदेमंद होती है। तो आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि डैंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?

डैंड्रफ से राहत के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं, जो न सिर्फ रूसी से छुटकारा दिलाता है, बल्कि बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत (dandruff kaise hataye gharelu upay)  दिलाता है-

1. नींबू का रस और नारियल तेल

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और फंगल इंफेक्शन की समस्या को कम करते हैं। आप 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हल्का गर्म करें और अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसके 30 मिनट बाद हल्का शैंपू लगाकर अपने बालों को धो लें। नियमित रूप से नारियल तेल में नींबू मिलाकर लगाने से डैंड्रफ का कारण बनने वाले फंगस को रोकने में मदद मिल सकती है, खुजली से राहत मिलती है और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में नहाने से पहले नारियल तेल लगा सकते हैं? जानें कब है इसे लगाने के सही समय

2. टी ट्री ऑयल और नारियल तेल

नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिलाकर स्कैल्प में लगाने से डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। यह आपके स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ को कम करने, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने, स्कैल्प की सूजन कम करने और बालों में दोबारा डैंड्रफ होने से रोकने में मदद करता है। 2 चम्मच नारियल तेल में 3 से 4 बूंदे टी ट्री ऑयल डालकर अपने स्कैल्प में मसाज करें और 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

इसे भी पढ़ें: सरसों तेल या नारियल तेल: सर्दियों में मसाज के लिए कौन सा है बेहतर?

01 (45)

3. एलोवेरा जेल और नारियल तेल

एलोवेरा जेल आपके स्कैल्प को ठंडक देने और खुजली या जलन की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर स्कैल्प में लगाने से ड्राइनेस कम होती है, खुजली से राहत मिलती है, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। बता दें कि अगर आपके स्कैल्प में डैंड्रफ का कारण ड्राईनेस है तो नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। आप 2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं।

निष्कर्ष

डैंड्रफ की समस्या आसानी से दूर नहीं होती है, लेकिन अगर आप नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाते हैं तो रूसी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या मेथी पीसकर सिर में लगाने से नए बाल उगते हैं? सच्चाई खुद एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2025 17:21 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 09, 2025 17:21 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content