Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

रोजमेरी ऑयल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सर्दियों में पत्तों की तरह झड़ते बालों पर लगेगी लगाम

Winter hair fall oil: सर्दियों में लोग झड़ते बालों की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में इन तेल को लगाने से आप हेयर फॉल कंट्रोल कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Winter hair fall oil: सर्दियों में झड़ते बालों की समस्या अक्सर बढ़ जाती है। दरअसल, इस मौसम में शुष्क हवा की वजह से और तापमान गिरने के साथ स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने लगता है। इससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है और स्कैल्प पर गंदगी जमा रहने की वजह से पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और इससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं, सर्दियों में लोग खराब हेयर केयर रूटीन भी फॉलो करते हैं जो कि बालों की जड़ों को प्रभावित करती है और इससे भी बाल तेजी से गिरने लगते हैं। इसके अलावा टॉपी पहनना और ऑयलिंग की कमी भी झड़ते बालों की समस्या का कारण बनती है। ऐसे में आज हम आपके लिए झड़ते बालों की समस्या को रोकने के लिए एक उपाय लाए हैं जो कि सर्दियों में बालों के लिए बेहद कारगर है। साथ ही इसे लेकर हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से भी बात की।

झड़ते बालों के लिए रोजमेरी ऑयल में मिलाकर लगाएं मेथी और एलोवेरा

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि सर्दियों में स्कैल्प के डेड सेल्स बढ़ जाते हैं और डैंड्रफ की एक लेयर तैयार हो जाती है जो कि झड़ते बालों की समस्या का कारण बनती है। इसके अलावा सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने की वजह से भी बालों को पोषण नहीं मिलता और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ऐसी स्थिति में मेथी, एलोवेरा और रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल (rosemary oil methi aloe vera benefits for hair) कारगर हो सकता है। डॉ. श्रेय शर्मा विस्तार से इन तीनों के फायदे बताते हैं और फिर जानेंगे इस्तेमाल का तरीका।

रोम छिद्रों को उत्तेजित करते हैं

डॉ. श्रेय बताते हैं कि मेथी, एलोवेरा और रोजमेरी तीनों का कॉम्बिनेशन बालों के रोम छिद्रों को उत्तेजित करते हैं (stimulate hair follicles) यानी कि ये बालों की जड़ों को उत्तेजिक करते हैं जिससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होता है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत और चमकदार बालों के लिए फायदेमंद हैं औषधी से भरपूर ये 5 फूल

पतले होकर झड़ते बालों पर लगाता है लगाम

पतले बालों के लिए मेथी, एलोवेरा और रोजमेरी ऑयल काफी कारगर है। ये स्कैल्प को तेज करने के साथ बालों की बनावट को बेहतर बनाता है जिससे बालों को पोषण मिलता है और बाल पतले नहीं होते। इसके अलावा खास बात ये है कि मेथी प्रोटीन से भरपूर है जो कि बालों को पोषण प्रदान करने में कारगर है। एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल है और डैंड्रफ को कम करने में मददगार है और ये सब मिलकर पतले होकर झड़ते बालों पर लगाम लगाने में मददगार है।

rosemary_oil

डैंड्रफ के कारण झड़ते बालों के लिए कारगर

डैंड्रफ की समस्या में रोजमेरी, मेथी और एलोवेरा बेहद फायदेमंद है। ये तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ डैंड्रफ का सफाया करने में मददगार है। रोजमेरी, मेथी और एलोवेरा तीनों ही एंटीबैक्टीरिय और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर है जो कि डेड सेल्स का सफाया करने के साथ डैंड्रफ कम करने में मददगार है जिससे झड़ते बालों पर लगाम लगाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बालों के झड़ने की समस्या से राहत के नेचुरल उपचार, डॉक्टर से जानें

सफेद बालों की समस्या में भी कारगर

इन तमाम फायदे के अलावा डॉ. श्रेय बताते हैं कि सफेद बालों की समस्या में मेथी, एलोवेरा और रोजमेरी तीनों फायदेमंद है। ये बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करते हैं और बालों को पोषण प्रदान करते हैं। इससे समय से पहले सफेद हो रहे बालों को रोकने में मदद मिलती है और बालों की रंगत बनाए रखने में मदद मिलती है।

झड़ते बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें रोजमेरी, मेथी और एलोवेरा ऑयल

झड़ते बालों के लिए आप रोजमेरी, मेथी और एलोवेरा ऑयल को बेहद आसानी से घर पर तैयार करके इस्तेमाल (Can you mix rosemary and fenugreek for hair) कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि

  • -पहले रोजमेरी ऑयल लें।
  • -मेथी के बीज लें या इसका पाउडर लें।
  • -अब इन दोनों को डालकर अच्छी तरह से पका लें।
  • -इस तेल को छानकर ठंडा कर लें और इसमें एलोवेरा जेल मिला लें।
  • -अब इसे हफ्ते में 2 से 3 बार अपने स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें, खासकर शैंपू करने से पहले।

लगातार इस प्रकार से इस्तेमाल करने पर आपको कुछ ही दिनों में फायदे देखने को मिल जाएंगे। तो इन तमाम टिप्स को अपनाएं और सर्दियों में झड़ते बालों के लिए आप इस तेल को घर में बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

FAQ

  • रोजमेरी को बाल बढ़ने में कितना समय लगता है?

    अगर आप अच्छे और जल्दी रिजल्ट्स चाहते हैं तो रोजमेरी को बाल बढ़ाने में लगभग 2 महीने का वक्त लग सकता है। हालांकि, आपको इसका असर 15 दिनों में ही देखने को मिल सकता है। 
  • रोजमेरी का पानी बालों में कब लगाना चाहिए?

    रोजमेरी का पानी बालों में आपको शैंपू करने के बाद साफ स्कैल्प पर लगाना चाहिए। इसे लगाकर थोड़ी देर बालों की मसाज करें जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है, बाल कम झड़ते हैं और इनकी बनावट भी बेहतर होती है।
  • रोजमेरी हेयर सीरम कैसे बनाएं?

    रोजमेरी हेयर सीरम बनाने के दो तरीके हैं। पहले को रोजमेरी को पानी में उबालकर इस पानी को छान लें और इसमें एलोवेरा मिलाकर गाढ़ा बनाकर रख लें और फिर इसे बालों में लगाएं। दूसरा तरीका ये है कि आप भिगोए हुए चावल के पानी में रोजमेरी मिलाकर पकाएं और इसे सीरम बनाकर रख लें और बालों में लगाएं।

Read Next

शैंपू के बाद भी बालों से बदबू? आजमाएं यह नेचुरल हर्बल र‍िंस, एक्‍सपर्ट से जानें इस्‍तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 13:30 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 31, 2025 13:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content