Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

शैंपू के बाद भी बालों से बदबू? आजमाएं यह नेचुरल हर्बल र‍िंस, एक्‍सपर्ट से जानें इस्‍तेमाल का तरीका

बाल धोने के बाद भी बदबू आती है? जानें भृंगराज, आंवला, रीठा, ब्राह्मी जैसे इंग्रीड‍िएंट्स से आप कैसे बालों की स्‍मेल, स्‍कैल्‍प की गंदगी और ब‍िल्‍डअप को खत्‍म कर सकते हैं। हेयर र‍िंस की मदद से बालों में फ्रेशनेस बनी रहती है।

क्‍या आपको भी बाल धोने के बाद बावजूद भी बदबू आती है? यह एक कॉमन समस्‍या बनती जा रही है। कई लोग रोज हेयर वॉश करते हैं, इसके बाद भी बालों से तेज बदबू आती रहती है। ऐसा स्‍कैल्‍प में जमा पसीना, तेल, फंगल ग्रोथ, प्रदूषण के कारण होता है। जो लोग स्‍कैल्‍प को ठीक से साफ नहीं करते, उनके साथ भी यह समस्‍या हो सकती है। केम‍िकल वाले शैंपू से गंदगी, तो न‍िकल जाती है लेक‍िन कारण का पता नहीं चल पाता और धीरे-धीरे हेयर लॉस बढ़ जाता है।
आयुर्वेद के मुताब‍िक नेचुरल हेयर र‍िंस की मदद से स्‍कैल्‍प हाइजीन और फ्रेशनेस को बरकरार रखने में मदद म‍िलती है। हर्बल हेयर र‍िंस की मदद से न स‍िर्फ बालों की बदबू दूर होती है बल्‍क‍ि बाल हेल्‍दी भी होते हैं और हेयर ग्रोथ भी होती है। आंवला, रीठा, कल्‍प, प्‍याज का अर्क जैसे नेचुरल इंग्रीड‍िएंट्स म‍िलकर स्‍कैल्‍प की सेहत को बेहतर बनाते हैं। अगर आप भी केम‍िकल फ्री हेयर र‍िंस की तलाश कर रहे हैं, तो इस लेख में जानेंगे घर बैठे नेचुरल हर्बल हेयर र‍िंस को बनाने का तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

नेचुरल हेयर र‍िंस को इस्‍तेमाल करने के फायदे- Benefits Of Using Natural Herbal Hair Rinse

how-to-make-hair-rinse-at-home

  • Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि इस नेचुरल हेयर र‍िंस में मौजूद रीठा और प्‍याज के अर्क से स्‍कैल्‍प की बदबू दूर होती है और बैक्‍टीर‍िया को खत्‍म करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे बैक्‍टीर‍ियल या फंगल इंफेक्‍शन का खतरा नहीं रहता।
  • इस नेचुरल हेयर र‍िंस से पसीना, ऑयल ब‍िल्‍डअप और स्‍कैल्‍प पर लगी गंदगी को भी दूर करने में मदद म‍िलती है।
  • इस नेचुरल हेयर र‍िंस में मौजूद भृंगराज और ब्राह्मी से स्‍कैल्‍प की त्‍वचा मुलायम रहती है और स्‍क‍िन इर‍िटेशन दूर होता है।
  • आंवला में व‍िटाम‍िन-सी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं ज‍िससे हेयर स्‍ट्रेंथ को मजबूती म‍िलती है।
  • इस हेयर र‍िंस से डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है, स्‍कैल्‍प पर जमा ऑयल और गंदगी दूर होती है।

घर पर तैयार करें नेचुरल हर्बल हेयर र‍िंस- Natural Hair Rinse At Home

सामग्र‍ियां:

भृंगराज, आंवला, रीठा, ब्राह्मी, कल्प, प्याज का अर्क

व‍िध‍ि:

  • सारे हर्ब्स को रॉ फॉर्म में लें।
  • सभी इंग्रीड‍िएंट्स को सनलाइट में सुखा लें।
  • जब इंग्रीड‍िएंट्स सूख जाएं, तो दरदरा पीस लें।
  • म‍िश्रण को रातभर के ल‍िए भ‍िगोकर छोड़ दें।
  • अगली सुबह भीगे हुए म‍िश्रण का फाइन पेस्‍ट बना लें।
  • इस पेस्‍ट से बालों को धो सकते हैं।

हर्बल हेयर र‍िंस का इस्‍तेमाल कैसे करें?- How To Use Natural Her Hair Rinse

  • बालों को पहले साफ पानी से धो लें।
  • हर्बल पेस्‍ट से स्‍कैल्‍प और हेयर रूट्स को साफ करें।
  • हर्बल पेस्‍ट से तीन से पांच म‍िनट तक अच्‍छी तरह से मसाज करें।
  • इस म‍िश्रण को स्‍कैल्‍प पर लगाकर 10 से 15 मि‍नट के ल‍िए छोड़ दें।
  • स्‍कैल्‍प को गुनगुने पानी से साफ करें।
  • Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि इस म‍िश्रण का हफ्ते में एक से दो बार इस्‍तेमाल कर सकते हैं। हर्बल हेयर र‍िंस के बाद केम‍िकल वाले कंडीशनर का इस्‍तेमाल न करें। आप चाहें, तो दही से बालों को मुलायम बना सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

बालों की बदबू का कारण गंदे बाल नहीं बल्‍क‍ि खराब स्‍कैल्‍प हेल्‍थ हो सकती है। इस नेचुरल हर्बल हेयर र‍िंस की मदद से स्‍कैल्‍प को ब‍िना क‍िसी हार्ड केम‍िकल के इस्‍तेमाल करने में मदद म‍िलती है। रेगुलर इस्‍तेमाल से न स‍िर्फ बदबू दूर होती है बल्‍क‍ि बालों की स्‍ट्रेंथ बढ़ती है, बालों में फ्रेशनेस रहती है और हेयर टेक्‍सचर बेहतर होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • हेयर लॉस का आयुर्वेद‍िक इलाज क्‍या है?

    आयुर्वेद के अनुसार हेयर लॉस वात-पित्त असंतुलन से होता है। भृंगराज, आंवला, ब्राह्मी, नारियल या तिल तेल से नियमित मालिश, संतुलित आहार और तनाव कम करना बाल झड़ने को कम करने में मदद करता है।
  • बालों को नेचुरली कैसे साफ करें?

    बालों को नेचुरली साफ करने के लिए रीठा, शिकाकाई और आंवला का इस्‍तेमाल करें। ये स्कैल्प की गंदगी हटाते हैं, केमिकल बिल्डअप नहीं होने देते और बालों की नेचुरल नमी बनाए रखते हैं।
  • बालों की ग्रोथ के ल‍िए क्‍या करें?

    बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन, आयरन और विटामिन-युक्त आहार लें, नियमित तेल मालिश करें, हर्बल हेयर पैक लगाएं और पर्याप्त नींद लें। इससे जड़ें मजबूत होती हैं।

Read Next

ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो भृंगराज और ब्राह्मी मिक्स करके लगाएं, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 18:49 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 30, 2025 18:49 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content