हेल्दी बालों के लिए उनकी देखभाल भी बेहद जरूरी है। बालों की केयर करना और समय-समय पर धोना बेहद जरूरी है। हमारे बाल हमारी स्किन की तरह काफी कुछ सहते हैं। धूप, धूल और पसीने की वजह से बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जिसका रिजल्ट ये होता है कि, बाल झड़ने लगते हैं, या फिर इन्फेक्शन हो जाता है। बालों को खूबसूरत रखने के लिए बाजार में आजकल काफी विकल्प हैं। ये विकल्प फायदेमंद हों, इसकी कोई गारंटी नहीं। साथ ही बाल भी केमिकल्स की वजह से एक समय के बाद भद्दे, बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। वैसे बालों को किसी भी तरह के हेयर केयर रूटीन की ओर पहला कदम होता है। आज हम आपको होममेड हेयर रिंस के बारे में बताएंगे। जिनसे बाल धोने के बाद आपकी बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या खत्म होने लगेगी। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं, कि इसे कैसे तैयार करेंगे।
1. एप्पल विनेगर रिंस
होममेड हेयर केयर की बात करें, एप्पल विनेगर रिंस सबसे आसान है।
कैसे बनाएं
- आप इसे बनाने के लिए दो कप पानी में दो चम्मच एप्पल विनेगर डालें।
- फिर अपने बालों को शैम्पू से धोने के बाद इस रिंस से अपने बालों को धो लें।
- इसमें बालों में नमी रहती है और पीएच लेवल मेंटेन रहता है।
- इससे बालों में चमक भी रहती है।
2. ब्लैक टी रिंस
होममेड ब्लैक टी रिंस बनाने के लिए, आपको दो कप पानी में ब्लैक टी बैग्स को अच्छे से उबलना है।
- फिर दो घंटे रुकने के बाद बालों को धो लें।
- इससे बाल झड़ना कम हो जाते हैं।
- ब्लैक टी में कैफीन होता है, जिससे बाल काले भी रहते हैं।
- इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लेजर हेयर रिमूवल कराने से पहले जान लें ये फायदे और नुकसान
3. एलोवेरा रिंस
एलोवेरा जेल बालों और स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
कैसे बनाएं
- हेयर रिंस बनाने के लिए एलोवेरा जेल और पानी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- फिर हफ्ते में कम से कम एक बार एलोवेरा जेल रिंस से अपने बालों जरुर धोएं।
- बालों को कंडिशनर करने के लिए ये काफी अच्छा विकल्प है।
4. लेमन रिंस
मौसम कोई भी हो, हर रसोई की फ्रिज में नींबू तो आसानी से मिल जाएंगे।
कैसे बनाएं
- लेमन रिंस बनाने के लिए एक कप पानी में नींबू का रस मिला लें।
- फिर इस पानी से बालों को धो लें।
- हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल अच्छा रहता है।
- इससे बालों में ग्रोथ बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: बालों में सरसों तेल कैसे लगाएं: बालों में सरसों तेल लगाते समय न करें ये 5 गलतियां
5. बेकिंग सोडा रिंस
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है। घर पर तैयार बेकिंग सोडा रिंस काफी फायदेमंद होता है।
कैसे बनाएं
- आप एक बाउल में बेकिंग सोडे को पानी के साथ घोल कर पेस्ट बना लें।
- शैम्पू के बाद इससे बाल धोना काफी अच्छा होता है। इसे कंडिशनर करने से पहले लगाएं।
- आप जड़ों में इसे लगाकर मसाज करें।
- फिर ठंडे पानी से धोकर कन्डीशनर कर लें।
- इससे ऑयली बालों से छुटकारा मिलता है।
होममेड हेयर रिंस की जब भी बात हो, आप ये आसान और बेहतर रिंस को एक बार जरुर आजमा सकते हैं। क्योंकि होममेड चीजे नेचुरल होती हैं। जो किसी भी तरह से बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। ये सभी चीजें आपको आपके घर के किचन से ही मिल जाएंगी। रेगुलर इस्तेमाल के बाद आपको अपने बालों में फर्क खुद साफ़ नजर आएगा।
all images credit: freepik
Read Next
ऑयली स्कैल्प का कारण बन सकती हैं ये गलतियां, बालों का एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version