Expert

लेजर हेयर रिमूवल कराने से पहले जान लें ये फायदे और नुकसान

शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल अच्छा विकल्प माना जाता है, जानें इसके फायदे और नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
लेजर हेयर रिमूवल कराने से पहले जान लें ये फायदे और नुकसान


सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। आज के समय में तकनीक की प्रगति के ने लोगों का काम बहुत आसान किया है लेकिन इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। लोग शरीर पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए तमाम तरह के उपायों को अपनाते हैं। पैर, चेहरे समेत शरीर के कई अंगों पर मौजूद बाल कई बार देखने में खराब लग सकते हैं। लोग शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक का सहारा लेते हैं। लेजर तकनीक के सहारे शरीर पर मौजूद बालों को हटाने की प्रक्रिया जटिल नहीं है इसलिए काफी लोग इसका सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार लोग इसकी दूसरी साइड जाने बिना इसका इस्तेमाल करने लगते हैं। चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल (Laser Hair Removal in Hindi) फायदेमंद तो है लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। आइये जानते हैं शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर तकनीक के फायदे और नुकसान।

लेजर हेयर रिमूवल के फायदे (Laser Hair Removal Benefits in Hindi)

Laser- Hair-Removal-in-Hindi

चेहरे और शरीर के अन्य भाग में मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल तकनीक बहुत उपयोगी मानी जाती है। यह कॉस्मेटिक प्रक्रिया बहुत ज्यादा सरल और प्रभावी मानी जाती है। लेजर तकनीक से बालों को हटाने के लिए लेजर किरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान एक लेजर किरण निकलती है जो बालों के पिग्मेंट (मेलेनिन) द्वारा अवशोषित कर ली जाती हैं। इस दौरान हमारी स्किन के भीतर मौजूद हेयर फॉलिकल्स को नष्ट करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। लेजर हेयर रिमूवल से जबी बालों के फॉलिकल्स को नुकसान हो जाता है तो यह काफी समय तक नए बाल उगने नहीं देता है। शुरुआत में बालों को हटाने के लिए आपको एक से ज्यादा बार इसका इस्तेमाल करना पड़ सकता है। न्यू लुक ब्यूटी क्लिनिक की ब्यूटी एक्सपर्ट नेहा के मुताबिक लेजर हेयर रिमूवल के फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : बालों पर कैक्टस का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें उपयोग के तरीके

1. लेजर तकनीक से बालों को हटाने की प्रक्रिया काफी सरल होती है और इसमें आपको विशेष मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।

2. लेजर हेयर रिमूवल काफी सरल और दर्दरहित प्रक्रिया है जिसमें आपको दर्द कम होता है।

3. गोरी स्किन वाले लोगों के लिए लेजर हेयर रिमूवल बहुत उपयोगी होता है।

4. अन्य प्रक्रिया की तुलना में लेजर हेयर रिमूवल में समय भी कम लगता है।

5. बाल हटाते समय आसपास की स्किन को कम नुकसान होता है।

6. लगभग 3 से 5 बार में लेजर हेयर रिमूवल आपके शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों को हटा देता है।

लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान (Laser Hair Removal Side Effects in Hindi)

लेजर हेयर रिमूवल की प्रक्रिया काफी सरल और फायदेमंद होती है। इस प्रक्रिया में आपके शरीर पर मौजूद बाल आसानी से खत्म हो जाते हैं। आमतौर पर लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान बहुत कम होते हैं। लेकिन कई लोगों को इस प्रक्रिया में काफी नुकसान भी हो जाता है। लेजर हेयर रिमूवल करने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं जिनका ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1. लेजर हेयर रिमूवल की प्रक्रिया में आपकी स्किन पर लाली और जलन की समस्या हो सकती है। यह समस्या कुछ ही दिनों के लिए होती है और अपने आप ही ठीक हो जाती है। हर व्यक्ति की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है और हर लोगों को इसका रिएक्शन अलग-अलग हो सकता है।

2. कुछ लोगों को प्रभावित क्षेत्र में त्वचा की पपड़ी की समस्या हो सकती है। यह आमतौर पर एक छोटी सी समस्या है लेकिन कुछ लोगों को इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्रस्टिंग से कभी-कभी खुजली या निशान पड़ सकते हैं। 

Laser- Hair-Removal-in-Hindi

3. स्किन के रंग में बदलाव भी कई बार लेजर हेयर रिमूवल के कारण हो सकता है। स्किन के आसपास लेजर किरणों के प्रभाव के कारण आपको यह समस्या हो सकती है।

4. स्किन इन्फेक्शन का खतरा रहता है। लेजर हेयर रिमूवल में सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : बालों के लिए विटामिन कैप्सूल : कितना सही है बालों के लिए विटामिन कैप्यूस का सेवन, एक्सपर्ट से जानें

लेजर हेयर रिमूवल थेरेपी शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए काफी प्रभावी मानी जाती है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

हेयर स्पा से बाल बनते हैं सॉफ्ट और शाइनी, जानें घर पर कोकोनट हेयर स्पा क्रीम बनाने का तरीका

Disclaimer