Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rashmi Sharma , Dermatologist

क्या घर पर लेजर हेयर रिमूवल वास्तव में काम करता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई सच्चाई

Does Laser Hair Removal At Home Work: घर पर इस्तेमाल होने वाली लेजर हेयर रिमूवल डिवाइस आजकल तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, विज्ञापनों में इन्हें दर्दरहित, आसान और सैलून जैसी स्मूथ स्किन देने वाला बताया जाता है। यहां जानिए, क्या घर पर लेजर हेयर रिमूवल वास्तव में काम करता है?

Does Laser Hair Removal At Home Work: आज के समय में अनचाहे बाल हटाने के लिए लोग वैक्सिंग, शेविंग और थ्रेडिंग जैसे तरीकों से आगे बढ़कर लेजर हेयर रिमूवल की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध at-home laser hair removal devices ने इस ट्रेंड को और हवा दे दी है। विज्ञापनों में दावा किया जाता है कि अब बिना क्लीनिक जाए, बिना दर्द सहे और बिना भारी खर्च किए आप घर बैठे ही स्मूथ और बाल-रहित स्किन पा सकते हैं लेकिन क्या सच में ऐसा संभव है? कई लोगों का मानना है कि घर पर इस्तेमाल होने वाली लेजर डिवाइस कुछ ही सेशन में बालों को हमेशा के लिए खत्म कर सकती हैं। इस लेख में KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की संस्थापक और फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा से जानिए, क्या घर पर लेजर हेयर रिमूवल वास्तव में काम करता है?

क्या घर पर लेजर हेयर रिमूवल वास्तव में काम करता है? - Does Laser Hair Removal At Home Work

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि घर में इस्तेमाल की जाने वाली लेजर या IPL (Intense Pulsed Light) डिवाइस बालों की जड़ों में मौजूद मेलानिन पिगमेंट को टारगेट करती हैं। डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि घर में इस्तेमाल की जाने वाली लेजर हेयर रिमूवल डिवाइस क्लीनिक की डिवाइस से कम पावर और एनर्जी वाली होती हैं। क्लीनिक में इस्तेमाल होने वाली मशीनें मेडिकल-ग्रेड होती हैं, जिनकी पावर ज्यादा होती है और जिन्हें एक्सपर्ट स्किन और हेयर टाइप के अनुसार सेट करते हैं। वहीं, होम डिवाइस को सेफ्टी के कारण लो एनर्जी पर डिजाइन किया जाता है, ताकि यूजर खुद से इस्तेमाल कर सके।

इसे भी पढ़ें: गर्दन से मस्सा हटाने के लिए श्रेष्ठा मिश्रा ने लिया लेजर ट्रीटमेंट, जानें कितनी कारगर है यह प्रक्रिया

  • डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, ये डिवाइस सभी स्किन टाइप और सभी तरह के बालों के लिए काम नहीं करती हैं।
  • खासतौर पर बहुत हल्के रंग के बाल (ब्लॉन्ड, ग्रे या व्हाइट) या बहुत डार्क स्किन टोन पर इनका असर सीमित होता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि लेजर टेक्नोलॉजी बालों और स्किन के रंग के बीच कंट्रास्ट पर निर्भर करती है। जितना ज्यादा कंट्रास्ट होगा, रिजल्ट उतना बेहतर होगा।

क्या लेजर ट्रीटमेंट सेफ है? - Is laser hair removal safe at home

सेफ्टी को लेकर डॉ. रश्मि शर्मा कहती हैं कि घर में इस्तेमाल की जाने वाली डिवाइस आमतौर पर सेफ हो सकती हैं, बशर्ते उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए लेकिन गलत सेटिंग, बार-बार एक ही जगह पर इस्तेमाल या सेंसिटिव स्किन पर प्रयोग करने से जलन, रेडनेस या पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना और इंस्ट्रक्शन ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: लेजर ट्रीटमेंट के बाद चेहरे का ध्यान कैसे रखें? जानें एस्थेटिक सर्जन से

Does laser hair removal at home work

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kara Dermatology Clinic (@karadermatologyclinic)

क्या डॉक्टर की सलाह जरूरी है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा की राय में, अगर आपको स्किन एलर्जी, पिग्मेंटेशन, एक्ने या कोई स्किन कंडीशन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के होम लेजर डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक बार स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करने से सही ऑप्शन चुनने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, घर पर इस्तेमाल होने वाली लेजर हेयर रिमूवल डिवाइस क्लीनिक की तुलना में कम पावर वाली होती हैं और ज्यादा इफेक्टिव नहीं होतीं। ये सभी स्किन टाइप और बालों पर काम नहीं करतीं, हालांकि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सेफ हो सकती हैं। अगर आप लंबे समय तक असरदार और प्रोफेशनल रिजल्ट चाहते हैं, तो क्लीनिक में डर्मेटोलॉजिस्ट की देखरेख में किया गया लेजर ट्रीटमेंट ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या हेयर लेजर रिमूवल हमेशा के लिए रहता है?

    लेजर हेयर रिमूवल बालों की ग्रोथ को लंबे समय तक कम करता है, लेकिन इसे 100% परमानेंट हेयर रिमूवल नहीं माना जाता।
  • क्या लेजर हेयर रिमूवल में दर्द होता है?

    ज्यादातर लोगों को लेजर के दौरान हल्की चुभन या गर्माहट महसूस होती है। आधुनिक मशीनों में कूलिंग सिस्टम होता है, जिससे दर्द काफी हद तक कम हो जाता है।
  • कितने सेशन में लेजर हेयर रिमूवल के अच्छे रिजल्ट मिलते हैं?

    अच्छे रिजल्ट के लिए आमतौर पर 6-8 सेशन की जरूरत होती है, जो बालों की ग्रोथ, बॉडी पार्ट और हार्मोनल स्थिति पर निर्भर करता है।

Read Next

क्या नींबू से लिप्स एक्सफोलिएट करना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 17, 2025 11:57 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 17, 2025 11:57 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 17, 2025 11:57 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 17, 2025 11:57 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 17, 2025 11:57 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 17, 2025 11:57 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Rashmi Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content