Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या नींबू से लिप्स एक्सफोलिएट करना सही है? एक्सपर्ट से जानें

हेल्दी होंठों के लिए अक्सर लोगों को लिप्स को एक्सफोलिएट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या होंठों को नींबू से एक्सफोलिएट करना सही है? आइए लेख में जानें - 

Is It Right To Exfoliate Lips With Lemon In Hindi: कई बार लोग होंठों पर डेड सेल्स के जमा होने, होंठों के डल नजर आने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में हेल्दी होंठों के लिए अक्सर लोगों को होंठों की साफ-सफाई का ध्यान रखने, होंठों को स्क्रब करने और मॉइस्चराइज रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से होंठों को हेल्दी रखने और इनसे जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। बता दें, होंठों को कई तरीकों से एक्सफोलिएट किया जाता है, लेकिन क्या होंठों का स्क्रब करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है? ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की एमबीबीएस और एमडी- डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें क्या नींबू से लिप्स एक्सफोलिएट करना सही है?

क्या नींबू से लिप्स एक्सफोलिएट करना सही है? - Kya Nimbu Se Hotho Ko Exfoliate Karna Sahi Hai?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, होंठों को एक्सफोलिएट करना डेड स्किन हटाने और उन्हें, सॉफ्ट रखने के लिए जरूरी है, लेकिन इस काम के लिए नींबू का इस्तेमाल आमतौर पर रिकमेंड नहीं किया जाता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो होंठों की नाजुक स्किन के लिए बहुत हार्श होता है। हालांकि यह अपने एक्सफोलिएटिंग और लाइटनिंग गुणों के कारण असरदार लग सकता है, लेकिन यह असल में फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है।

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि होंठों की स्किन चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत पतली और ज्यादा सेंसिटिव होती है। नींबू लगाने लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अपर लिप्स पर वैक्सिंग कराने से पिग्मेंटेशन (कालेपन) की समस्या हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

lip balm recipe to make your lips pink and soft in hindi 01 (5)

जलन होने की समस्या

होंठों पर नींबू का इस्तेमाल करने से जलन होने, रेडनेस होने, इरिटेशन होने, होंठों पर छोटी दरारें या घाव होने की समस्या हो सकती है, खासकर अगर होंठ पहले से सूखे या फटे हुए हों।

पिगमेंटेशन का खतरा

नींबू स्किन को धूप के प्रति ज्यादा सेंसिटिव भी बनाता है, जिससे समय के साथ होंठों का रंग बेहतर होने के बजाय पिगमेंटेशन और होंठों के काले होने का खतरा बढ़ जाता है।

होंठों को करता है ड्राई

नींबू का होंठों पर अधिक इस्तेमाल या बार-बार इस्तेमाल करने से होंठों की नेचुरल नमी की परत को खत्म कर सकता है, जिससे सूखापन और पपड़ी निकलने की समस्या बढ़ जाती है। इससे एक ऐसा साइकिल बन सकता है, जिसमें होंठ कुछ समय के लिए स्मूद लगते हैं, लेकिन लंबे समय में और ज्यादा डैमेज हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: लिप्स को आकर्षक बनाने के लिए किए जाते हैं ये 5 ट्रीटमेंट, डॉक्टर से जानें क्या हैं इनके फायदे

लिप्स को एक्सफोलिएट करने के अन्य विकल्प - Other Options for Exfoliating Your Lips In Hindi

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, लिप्स को एक्सफोलिएट करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए हल्की चीनी और शहद वाले स्क्रब, मुलायम टूथब्रश या सेंसिटिव स्किन के लिए खास तौर पर बनाए गए रेडीमेड लिप स्क्रब शामिल हैं। ये तरीके बिना जलन पैदा किए असरदार तरीके से एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे होंठ हेल्दी, मुलायम और नेचुरली गुलाबी बने रहते हैं।

निष्कर्ष

होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करना सही नहीं है। इसके फायदे से ज्यादा नुकसान नहीं है। इसके कारण लोगों को इरिटेशन, रेडनेस, जलन, होंठों पर दरार आने, होंठों की नमी की कमी होने और पपड़ीदार नजर आने की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हेल्दी होंठों और इनको एक्सफोलिएट करने के लिए कुछ अन्य स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे, होंठों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • होंठ किस विटामिन की कमी से फटते हैं?

    शरीर में विटामिन-बी12, फोलिक एसिड, फोलेट, राइबोफ्लेविन और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को होंठों के फटने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में होंठों को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। 
  • हेल्दी होंठों के लिए क्या खाएं?

    होंठों को हेल्दी बनाए रखने के लिए एवोकाडो, अंडे, दालें, पालक, आंवला, टमाटर, बैरीज, अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और अलसी जैसे विटामिन-ई, विटामिन-सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें, साथ ही, शरीर को हाइड्रेट करें। इससे होंठ हेल्दी रहते हैं।
  • रोज गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

    रोज गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर को डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।  

Read Next

Water Based Or Oil Based Moisturizer: ऑयली स्किन के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 17:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 16, 2025 17:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 16, 2025 17:52 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content