Doctor Verified

क्या अपर लिप्स पर वैक्सिंग कराने से पिग्मेंटेशन (कालेपन) की समस्या हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

Does Waxing Upper Lips Cause Pigmentation In Hindi: अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद हाइपरपिग्मेंटे की दिक्कत होने का रिस्क रहता है। लेकिन, ऐसा क्यों होता है? जानिए डॉक्टर से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अपर लिप्स पर वैक्सिंग कराने से पिग्मेंटेशन (कालेपन) की समस्या हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से


Does Waxing Your Upper Lip Make It Darker In Hindi: अपर लिप्स क्लीनिंग रखने से चेहरे का लुक पूरी तरह बदल जाता है। ज्यादातर महिलाएं अपर लिप्स करवाना पसंद करती हैं। इससे पर्सनालिटी एन्हैंस होती है और महिलाओं का कॉन्फीडेंस भी बेहतर होता है। कुछ महिलाएं अपर लिप्स की क्लीनिंग थ्रेड की मदद से करवाती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं वैक्सिंग करवाना पसंद करती हैं। अपर लिप्स के लिए तरह-तरह के वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। कई महिलाएं अपर लिप्स पर वैक्सिंग करवाने पर पिग्मेंटेशन की शिकायत करती हैं। तो क्या वाकई अपर लिप्स पर वैक्सिंग करवाने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है? आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं।

क्या अपर लिप्स पर वैक्सिंग करवाने से पिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम हो सकती है?- Does Waxing Your Upper Lip Cause Hyperpigmentation In Hindi

how to take care of face after laser treatment  02

आमतौर पर अपर लिप्स करवाने की प्रक्रिया काफी पेनफुल होती है। इस दौरान स्किन में खिंचाव पड़ता है, जिससे प्रभावित हिस्से में हल्की सी सूजन भी आ जाती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई अपर लिप्स करवाने से पिग्नमेंटेशन की दिक्कत हो सकती है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है, "चूंकि, अपर लिप्स करवाते हुए हल्की इंफ्लेमेशन हो जाती है और प्रभावित हिस्सा लाल हो जाता है। ऐसे में पिग्नमेंटेशन की दिक्कत होने का जोखिम रहता है।" इससे पहले कि हम इसे और विस्तार से समझें, यह जान लेना जरूरी है कि पिग्नमेंटेशन क्या होता है? एक्सपर्ट के अनुसार, "स्किन के नेचुरल कलर को हम पिग्मेंटेशन के नाम से जानते हैं। वहीं, जब किसी वजह से स्किन का नेचुरल कलर प्रभावित होता है, तो यह हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या कहलाता है। प्रभावित हिस्से का रंग ज्यादा डार्क हो जाता है। ऐसा मेलानिन के अधिक प्रोडक्शन की वजह से होता है।" अब जानेंगे कि आखिर अपर लिप्स पर वैक्स करवाने से हाइपरपिग्मेंटेशन की दिक्कत क्यों होती है? एक्सपर्ट के अनुसार, जैसा कि पहले ही जिक्र किया है कि प्रभावित हिस्से में सूजन आ जाती है। ऐसे में मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। नतीजतन, स्किन अपना नेचुरल कलर खो बैठता है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन की दिक्कत हो जाती है।"

इसे भी पढ़ें: डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें इनके बारे में

अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद स्किन की केयर कैसे करें

अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद के बाद जरूरी है कि प्रभावित हिस्से की केयर करें। ऐसा न किए जाने पर अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। जानें, अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद कैसे करें केयर-

  1. अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद सीधे धूप में जाने से बचें। सूरज की अल्ट्रा वायलेट रेज के कारण प्रभावित हिस्से पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। नतीजतन, हाइपरपिग्मेंटेशन की दिक्कत का जोखिम भी बढ़ जाता है।
  2. जब भी अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद कहीं बाहर जाएं, तो अपने चेहरे को पूरी तरह से कवर कर लें। प्रभावित हिस्से में मॉइस्चराइजर अप्लाई करना सही रहता है। इससे दर्द में कमी आती है और स्किन भी सॉफ्ट हो जाती है।
  3. अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बाद प्रभावित हिस्से पर सनस्क्रीन लगाना भी अच्छा विकल्प होता है। हाइपरपिग्मेंटेशन में कमी आती है और स्किन के टैन होने का रिस्क भी कम हो जाता है।
  4. अगर अपर लिप्स पर वैक्स करवाने के बावजूद, कहीं थोड़े-बहुत बाल रह जाएं, तो खुद से उन्हें प्लक करने की कोशिश न करें। इससे बालतोड़ होने का रिस्क रहता है। बेहतर होगा कि ऐसे में मामले में एक्सपर्ट की मदद लें।
All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या विटामिन C सीरम त्वचा को काला करता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer