Doctor Verified

क्या वैक्सिंग करवाने से स्ट्रॉबेरी लेग्स (Strawberry Legs) की समस्या हो सकती है? जानें क्या है ये

Can Waxing Cause Strawberry Legs In Hindi: वैक्सिंग करवाने से कई बार स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या हो जाती है। इसका मतलब है कि स्किन में छोटे-छोटे डार्क स्पॉट हो जाना। जानें, ऐसा होने पर क्या करें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वैक्सिंग करवाने से स्ट्रॉबेरी लेग्स (Strawberry Legs) की समस्या हो सकती है? जानें क्या है ये


Does Waxing Cause Strawberry Legs In Hindi: वैक्सिंग प्रक्रिया की मदद से बॉडी के बाल रिमूव किए जाते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। इससे स्किन स्मूद, सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाती है। इसके अलावा, जो लोग नियमित रूप से बॉडी के बाल रिमूव करने के लिए इस प्रक्रिया की मदद लेते हैं, उनकी हेयर ग्रोथ कम हो जाती है, बालों धीमी गति से बढ़ते हैं और पहले की तुलना में बाल सॉफ्ट भी हो जाते हैं। कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि वैक्सिंग का हमारी स्किन पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। मगर आपने यह भी सुना होगा कि वैक्सिंग करवाने से स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या भी हो सकती है। आखिर स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या होना किसे कहते हैं और इस तरह की परेशानी से डील करने के लिए क्या करें? जानें, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

क्या है स्ट्रॉबेरी लेग्स?- What Is Strawberry Legs In Hindi

does waxing cause strawberry legs in hindi 01 (4)

स्ट्रॉबेरी लेग्स का मतलब होता है कि स्किन पर छोटे-छोटे डार्क स्पॉट हो जाना। यह बिल्कुल स्ट्रॉबेरी में नजर आने वाले दाने जैसे नजर आते हैं, इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स कहा जाता है। इसकी वजह से स्किन के हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं और रोमछिद्र भी बंद हो जाते हैं। स्ट्रॉबेरी लेग्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें शेविंग के अलावा, हार्मोनल बदलाव, ड्राई स्किन, टाइट क्लोदिंग, क्लॉग पोर्स आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: पैरों में शेविंग के बाद हो जाती है स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या, तो बचाव के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

क्या वैक्सिंग की वजह से स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या होती है?

वैक्सिंग की वजह से स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या हो सकती है। ऐसा कैसे होता है, जानें-

इनग्रोन हेयरः वैक्सिंग के दौरान स्ट्रैप की मदद से जड़ों से बाल निकाले जाते हैं। यह स्थिति कई बार बालों के लिए सही नहीं होती है। इससे इनग्रोन हेयर यानी बालतोड़ की समस्या हो सकती है। इसका मतलब है कि बाल बाहर की तरह ग्रो करने के बजाय स्किन की बाहरी परत के अंदर की तरहफ हेयर ग्रो करने लगता है। यह इससे स्किन में दर्द, दाना और सूजन हो जाती है। इसके अलावा, जहां-जहां वैक्स की जाती है, वहां डार्क स्पॉट्स होने का रिस्क रहता है।

पोर्स बंद हो जाते हैंः वैक्सिंग करवाने से कई बार ऐसे केमिकल वैक्स का उपयोग किया जाता है, जिसे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसा होने पर स्किन की बाहरी परत पूरी तरह डार्क होने लगती है और जगह-जगह पर डार्क स्पॉट भी दिखने लगते हैं। अगर समय पर इसका केयर न की जाए, तो एक समय बाद ये स्ट्रॉबेरी लेग्स जैसे नजर आते हैं।

सूजन होनाः वैक्सिंग के जरिए कई बार स्किन में सूजन आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वैक्स स्ट्रैप को बहुत तेजी से रिमूव किया जाता है। इस तरह की प्रभावित हिस्से में दर्द होने लगता है। कई बार यहां सूजन और रेडनेस छा जाती है, जो कि स्ट्रॉबेरी लेग्स जैसे नजर आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- पैरों के काले चित्तीदार धब्बों (स्ट्रॉबेरी लेग्स) को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपचार

स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या को कैसे दूर करें- Tips To Deal With Strawberry Legs In Hindi

स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या को दूर करने के लिए यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं-

  1. नियमित रूप से स्किन को मॉइस्चराइज करें।
  2. डेड स्किन रिमूव करने के लिए समय-समय पर एक्सफोलिएट करें।
  3. स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या बढ़ जाए, तो स्किन स्पेशलिस्ट से जरूर मिलें।
  4. अगर वैक्सिंग से स्ट्रॉबेरी लेग्स की दिक्कत अक्सर होती रहती है, तो बॉडी हेयर रिमूव करने के अन्य विकल्प अपनाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

दाढ़ी के नीचे त्वचा को मॉइश्चराइज कैसे रखें? जानें एक्‍सपर्ट से

Disclaimer