
How To Stop Getting Strawberry Legs: स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या में शेविंग के बाद पैरों पर रेड और ब्लैक स्पॉट्स नजर आने लगते हैं। ये दानें स्ट्रॉबेरी के बीजों की तरह उभरे हुए नजर आते हैं। इसलिए इस समस्या को स्ट्रॉबेरी लेग्स कहा जाता है। स्ट्रॉबेरी लेग्स होने के कई कारण होते हैं। स्किन पोर्स में बैक्टीरिया या ऑयल भरना, गलत तरीके से रेजर इस्तेमाल करना, स्किन ड्राईनेस और हेयर फॉलिकल में संक्रमण भी इसका कारण हो सकता है। अगर कुछ चीजों का खास ध्यान रखा जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट निरूपमा परवांदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में।

स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या को रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Prevent Strawberry Legs
एक्सफोलिएशन के लिए सही प्रोडक्ट चुनें- Choose Right Products For Exfoliation
शेविंग के बाद पैरों को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। इसके लिए आप अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) या बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड (बीएचए) जैसे केमिकल एक्सफोलिएंट चुन सकते हैं। फिजिकल या हार्ड एक्सफोलिएंट की जगह केमिकल एक्सफोलिएंट ही इस्तेमाल करें। क्योंकि यह स्किन में जेंटल होते हैं और त्वचा को नुकसान नहीं करते हैं। इनके स्किन में मौजूद डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। इससे शेविंग के बाद दाने उभर कर नहीं आते हैं।
स्किन को रोज मॉइस्चराइज करें- Daily Moisturize Your Skin
मॉइस्चराइज करने से स्किन में हाइड्रेशन बनी रहती है। इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी रहती है। इसलिए ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें यूरिया, लैक्टिक एसिड और ग्लिसरीन हो। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और स्मूद रखने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन में नमी बनी रहेगी, तो इससे त्वचा में खुरदुरे दानें भी नहीं बनेंगी। इससे स्किन क्लीन और सॉफ्ट रहेगी। इसलिए शेविंग के बाद पैरों को रोज मॉइस्चराइज जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- पैरों के काले चित्तीदार धब्बों (स्ट्रॉबेरी लेग्स) को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपचार
ड्राई शेविंग अवॉइड करें- Avoid Dry Shaving
अगर आप स्किन को बिना मॉइस्चराइज करे शेविंग करते हैं, तो इससे आपको स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या हो सकती है। इसके कारण त्वचा छिल सकती है या त्वचा में जलन भी हो सकती है। यह केराटोसिस पिलारिस बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। इसलिए शेविंग से पहले और बाद में स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। डेली मॉइस्चराइज करने से पैरों में फ्रिक्शन कम होगा। इसके लिए क्लींजिंग लोशन या जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। शेविंग करने के लिए भी शेविंग क्रीम या जेल इस्तेमाल करें।
वैक्सिंग अवॉइड करें- Avoid Waxing
वैक्सिंग करना हमेशा सेफ नहीं होता है। इसके कारण कभी-कभी त्वचा में जलन भी हो सकती है। इसके अलावा केराटोसिस पिलारिस की स्थिति भी हो सकती है। अगर वैक्सिंग करने से आपको स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या होती है, तो आप शुगरिंग या एपिलेशन जैसे अन्य तरीकों को भी अपना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पैरों में शेविंग के बाद ब्लैक स्पॉट्स (स्ट्रॉबेरी लेग्स) से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
लेजर हेयर रिमूवल- Laser Hair Removal
अगर आपको स्ट्रॉबेरी लेग्स से बचना है, तो आप लेजर हेयर रिमूवल ट्राई कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी लेग्स से बचने के लिए यह परमानेंट इलाज भी हो सकता है। इससे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है और बाल जड़ों से निकल आते हैं।
स्ट्रॉबेरी लेग्स से बचने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। अगर आपको घाव या पैरों पर कोई चोट है, तो कुछ समय शेविंग अवॉइड करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version