Can Waxing Upper Lip Cause Discoloration In Hindi: हर महिला अपने अपर लिप्स की क्लीनिंग करती हैं। इससे चेहरे का लुक बेहतर होता है और पर्सनालिटी भी अच्छी नजर आती है। यहां तक कि अपर लिप्स में मौजूद हेयर की क्लीनिंग करने से चेहरा साफ लगता है, जिससे महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। कुछ महिलाएं अपर लिप्स रिमूव करवाने के लिए थ्रेडिंग का यूज करती हैं, तो कुछ महिलाएं वैक्स को ज्यादा महत्व देती हैं। हालांकि, दोनों ही प्रक्रिया अपर लिप्स क्लीन करवाने के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन, जो महिलाएं अपर लिप्स पर वैक्स करवाती हैं, वे अक्सर शिकायत करती देखी जाती हैं कि उनकी स्किन का कलर चेहरे के कॉम्प्लेक्शन से अलग नजर आता है। सवाल है, क्या वाकई वैक्स करवाने से स्किन कलर पर असर पड़ता है या यह महज एक भ्रम है? आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं।
क्या अपर लिप्स वैक्स करवाने से स्किन कलर पर असर पड़ता है?
आमतौर पर बॉडी पर वैक्स करवाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद होती है। स्किन कलर भी एन्हैंस होता है। लेकिन, वैक्स करवाने के तुरंत बाद स्किन पर कुछ प्रभाव नजर आते हैं, जैसे कुछ समय के लिए स्किन रेड हो सकती है, जलन और दर्द का अहसास भी हो सकता है। इसी तरह, अगर हम अपर लिप्स वैक्स करवाने की बात करें, तो इसके कुछ भी कुछ नुकसान हो सकते हैं। जैसे एक्सपर्ट कंफर्म करते हुए बताते हैं, "अपर लिप्स करवाने की वजह से स्किन का कलर प्रभावित हो सकता है। यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? अगर गौर करें तो पता चलता है कि अपर लिप्स की वैक्स बॉडी वैक्स से अलग होती है। इस वैक्स को अपर लिप्स पर अप्लाई किया जाता है और धीरे-धीरे उस वैक्स को रिमूव करने की कोशिश की जाती है।’ डॉक्टर आगे समझाते हैं, ‘ऐसा करने के बाद प्रभावित हिस्सा लाल हो जाता है और कुछ देर के लिए स्किन डार्क भी हो जाती है। इस स्थिति को हम हाइपरपिग्मेंटेशन कहते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह स्किन का चोट या इरिटेशन के लिए नेचुरल रेस्पॉन्स होता है। ऐसे में मेलानिन रिलीज होता है, जिससे स्किन में डार्कनेस नजर आने लगती है।"
इसे भी पढ़ें: डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें इनके बारे में
अपर लिप्स करवाने के बाद स्किन की केयर कैसे करें
1. बर्फ लगाएं
अगर अपर लिप्स करवाने के बाद स्किन लाल हो गई हो और जलन हो रही है। ऐसे में चिंता न करें। बस एक बर्फ का टुकड़ा लें। इससे हल्के हाथों से प्रभावित हिस्से पर अप्लाई करें। आप नोटिस करेंगे कि धीरे-धीरे प्रभावित हिस्सा नॉर्मल हो गया है और स्किन का कलर भी सामान्य हो चुका है।
2. मॉइस्चर अप्लाई करें
अपर लिप्स की वैक्सिंग करना काफी दर्द भरा होता है। ऐसे में जलन और इचिंग भी होने लगती है। इस तरह की समस्या को कम करने के लिए आप मॉइस्चराइज करें। इससे स्किन सॉफ्ट होगी। साथ ही, जलन तथा खुजली में भी कमी आएगी।
इसे भी पढ़ें: Upper lips Hair Removal : अपर लिप्स के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग, क्या ज्यादा अच्छी है?
3. तुरंत धूप में न जाएं
अपर लिप्स करवाने के बाद कुछ समय के लिए सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। इससे स्किन कलर और भी ज्यादा प्रभावित होने लगती है। ऐसे में रैशेज की दिक्कत हो जाती है। यही नहीं, स्किन में सनबर्न भी हो जाता है। विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं कि अपर लिप्स करवाने के बाद कुछ देर के लिए तुरंत धूप में जाने से बचें।
All Image Credit: Freepik