स्किन का रंग अचानक हो रहा है डार्क? जानें क्‍या हैं कारण और बचाव के उपाय

Darkened Skin Causes: त्‍वचा का रंग हो रहा है गहरा? इसके पीछे हो सकते हैं कई कारण। जानें रंगत को बरकरार रखने के ल‍िए क्‍या कर सकते हैं आप।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन का रंग अचानक हो रहा है डार्क? जानें क्‍या हैं कारण और बचाव के उपाय


Darkened Skin Tone Causes: त्‍वचा का रंग गहरा होता हुआ महसूस कर रहे हैं? त्‍वचा की टोन का शेड बदलना या त्‍वचा में गहरे पैच होने के पीछे कई कारण होते हैं। त्‍वचा का रंग गहरा होने का सबसे कॉमन कारण है सूरज की अल्‍ट्रावॉयलेट रेज। धूप में ज्‍यादा समय के ल‍िए रहने पर शरीर और चेहरे पर टैन‍िंग हो सकती है और आपकी त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है। कभी-कभी त्‍वचा का गहरा रंग कुछ ही समय के ल‍िए रहता है वहीं कुछ मामलों में ये समस्‍या हमेशा के ल‍िए बनी रहती है। इस लेख में हम त्‍वचा का रंग गहरा होने के कारण और बचाव के उपाय जानेंगे।

dark skin causes

त्‍वचा का रंग गहरा होने के कारण  

  • आयरन मेटाबॉलिज्म की एक आनुवांशिक गड़बड़ी हेमोक्रोमैटोसिस के कारण त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है। 
  • एडिसन रोग से शरीर हार्मोन्स बनाना बंद कर देता है ज‍िसके कारण त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है।
  • सूरज की रौशनी के ज्‍यादा संपर्क में आने से त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है।   
  • प्रेगनेंसी या ओरल कॉन्‍ट्रॉसेप्‍ट‍िव के कारण त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है।
  • हाइपरथाइरॉयडिज्‍म के कारण भी त्‍वचा का रंग गहरा हो सकता है।
  • अकन्थोसिस निगरिकन्स नाम की बीमारी के कारण त्‍वचा का रंग डॉर्क हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- डार्क स्किन टोन को लाइट करने के लिए आजमाएं ये 8 टिप्स, नैचुरली बढ़ेगा निखार 

व‍िटाम‍िन डी लें 

त्‍वचा का रंग गहरा होने से बचाने के ल‍िए व‍िटाम‍िन डी युक्‍त चीजों का सेवन करें। व‍िटाम‍िन डी का सेवन करने से त्‍वचा के कैंसर का खतरा कम होता है। साथ ही अल्‍ट्रावॉयलेट क‍िरणों से बचाव होता है। 

टैन‍िंग से बचें 

त्‍वचा का रंग गहरा हो रहा है, तो आपको टैन‍िंग से बचना चाह‍िए। बाहर जाते समय छाते और स्‍कार्फ से चेहरे को ढकें। ड्राइव करने के ल‍िए हाथों में ग्‍लब्‍स पहनें। टैन‍िंंग को दूर करने के ल‍िए घर आकर त्‍वचा पर खीरा लगाएं।  

व‍िटाम‍िन सी लें 

त्‍वचा की टोन हल्‍का करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी युक्‍त चीजों का सेवन करें। साथ ही त्‍वचा पर संतरे का पाउडर लगाएं। संतरे में व‍िटाम‍िन सी मौजूद होता है। संतरे का पाउडर दही या दूध के साथ म‍िलाकर त्‍वचा पर लगाएं और 15 म‍िनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।     

हेल्‍दी डाइट लें 

त्‍वचा का रंग गहरा होने से बचाने के ल‍िए सेहतमंद डाइट लें। ऐसी चीजों का सेवन करें ज‍िनमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ताजे फल और सब्‍ज‍ियों के रस को नाश्‍ते में शाम‍िल करें।   

त्‍वचा को बार-बार न छुएं 

अपनी त्‍वचा को बार-बार छूने से बचना चाह‍िए। इससे त्‍वचा में प‍िगमेंटेशन की समस्‍या हो सकती है। गंदे हाथों से त्‍वचा में धूल के कण जमा हो जाते हैं। इससे संक्रमण या त्‍वचा में गंदगी जमा हो सकती है।

ऊपर बताए गए उपायों को अपनाने से त्‍वचा की गहरी रंगत से बच सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

दिवाली पर हर स्किन टाइप के लिए बेस्ट हैं ये 3 फेस पैक, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version