डार्क स्किन टोन को लाइट करने के लिए आजमाएं ये 8 टिप्स, नैचुरली बढ़ेगा निखार

क्या आपने कभी सुना है, कि नेचुरल तरीके से आप रंगत को निखार सकते हैं। अगर नहींतो आपको हमारे बताये हुए घरेलू टिप्स जरुर आजमाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क स्किन टोन को लाइट करने के लिए आजमाएं ये 8 टिप्स, नैचुरली बढ़ेगा निखार


स्किन की निखरी रंगत किसका सपना नहीं होता। अगर किसी की स्किन डार्क शेड में है, तो वो ना जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर डालते हैं। यहाँ तक कि वो महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी ना जाने कितने रुपए खर्च करते हैं। इसका असर कुछ दिनों तक तो आपको बहुत अच्छा मिलेगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद स्किन से सम्बंधित न जाने कितनी परेशानियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं। इससे बचने के लिए नेचुरल तरीके ही बेस्ट होते हैं। जिससे स्किन को पोषण मिलता है, रंगत निखरती है और सॉफ्ट भी रहती है। ये तरीके क्या हैं, चलिए जानते हैं। 

Inside_honey

1. कालापन दूर करें शहद

अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर शहद स्किन के कालेपन को दूर में काफी मददगार है।

कैसे करें

  • एक चम्मच शहद में नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। 
  • फिर अपने चेहरे और गर्दन पर इसे अच्छे से लगायें। 
  • इसके बाद थोड़ी देर बाद सादे पानी से इसे धो लें। 

2. नींबू करेगा मदद

विटामिन सी से भरपूर नींबू स्किन से पिगमेंटेशन हटाने में मदद करता है। अगर गले और चेहरे में काले धब्बे हैं तो उसे खत्म करने में मदद मिलती है। 

कैसे करें

  • आप रुई में नींबू का रस लें।
  • चेहरे से गर्दन तक इसे लगाएं। 
  • फिर 15 मिनट बाद इसे धो लें। 
  • आप नींबू को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें।

इसे भी पढ़ें : चिया सीड्स के फेस पैक से दूर हो जाएंगी आपके चेहरे की ये 5 समस्याएं, जानें कैसे बनाएं पैक

3. गोरा करे दही

दही खाने में जितना टेस्टी लगता है, उतना ही स्किन के लिए फायदेमंद होता है। रंगत को गोरा करने के लिए दही का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। 

कैसे करें

  • ताजे दही में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कीजिये।
  • इसे अच्छे से लगाएं।
  • तकरीबन 20 मिनट के बाद इसे धो लें।
  • हफ्ते में इसे दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. असरदार है एलोवेरा

एलोवेरा में एंटीएजिंग के गुण होते हैं। इससे स्किन की रंगत निखरती है। साथ ही स्किन में नेचुरल ग्लो भी बढ़ता है। 

कैसे करें

  • एलोवेरा जेल में ब्राउन शुगर अच्छे से मिला लें। 
  • फिर चेहरे और गर्दन में अच्छे से लगाकर सादे पानी से धो लें। 
  • आप इसे हफ्ते में दो बार आजमा सकती हैं।

5. गुणों का खजाना हल्दी

खूबसूरती के साथ रंगत निखारने के लिए हल्दी के इस्तेमाल का नुस्खा तो नानी और दादी के समय से ही चला आता रहा है। इससे एंटीएजिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है और स्किन से दाग धब्बे भी दूर होते हैं। 

कैसे करें

  • शहद में दही और थोड़े से हल्दी के पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
  • जब ये फेस पैक सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। 
  • चेहरे में चमक खुद नजर आएगी। 

Inside_cucumber

6. विटामिन डी से भपूर खीरा

खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे डीहाईड्रेशन नहीं होता। इसमें विटामिन डी की भी ज्यादा मात्रा होती है। साथ स्किन को गोरा भी करता है। 

कैसे करें

  • ताजे खीरे को घिसकर उसे एलोवेरा जेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  • 15-25 मिनट के बाद धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल अच्छा रहता है।

इसे भी पढ़ें : घर पर ऐसे बनाएं कपूर का तेल, बालों और स्किन को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

7. पपीता से बढ़ेगा निखारे

स्किन को गोरा करने के लिए पपीते के इस्तेमाल की नसीहत दी जाती रही है। इससे चेहरे पर निशान और धब्बे भी खत्म हो जाते हैं। 

कैसे करें

  • पके हुए पपीते को मैश कर लें।
  • फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
  • आपकी स्किन गोरी हो जाएगी।

8. आलू भी काम का

पोटेशियम, सल्फर से भरपूर आलू स्किन से ना सिर्फ दाग धब्बे दूर करता है बल्कि, पिम्पल्स से भी छुटकारा दिलाता है। आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर स्किन पर लगाने से रंगत गोरी होने लगती है। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें। इससे आपको एलर्जी भी हो सकती है। 

स्किन को गोरा करने के लिए अब आपको महंगे उपकरण और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की कोई भी जरूरत नहीं है। क्योंकि आप नेचुरल तरीके से गोरापन और निखरा निखार पा सकती हैं। अब आपको हमारी बताई हुई टिप्स में से कौन सी टिप्स आजमानी है, ये तो आप पर निर्भर करता है। लेकिन ये टिप्स वाकई काम की हैं। किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

all imges credit: freepik

Read Next

मुंहासे ज्यादा होते हैं तो चेहरे के मेकअप के लिए अपनाएं ये खास टिप्स, छिप जाएंगे दाग-धब्बे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version