चेहरे की असमान रंगत (Uneven Skin Tone) सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

How To Improve Skin Tone: क्या आपको भी अनइवन स्किन टोन की समस्या रहती है? जानें इस समस्या को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे की असमान रंगत (Uneven Skin Tone) सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स


How To Get Rid of Uneven Skin Tone: त्वचा से जुड़ी समस्याओं में अनइवन स्किन टोन की समस्या भी शामिल है। इस समस्या में त्वचा के कुछ हिस्सों का रंग गहरा होने लगता है। लेकिन वहीं कुछ हिस्से नॉर्मल लगते हैं। अनइवन स्किन टोन होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर जाना और त्वचा की सफाई  न करना। अगर आप अपनी स्किन को ओवर एक्सफोलिएट करते हैं, तो भी आपको अनइवन स्किन टोन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्मोकिंग करने वालो और ज्यादा चीनी का सेवन करने वालों को भी अनइवन स्किन टोन की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर अपने डेली रूटीन में कुछ टिप्स अपनाई जाए, तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। आइये इस लेख में जानें अनइवन स्किन टोन कंट्रोल करने के लिए टिप्स। 

skin tone

अनइवन स्किन टोन कैसे कंट्रोल करें- How To Control Uneven Skin Tone

स्किन केयर रूटीन फॉलो करें- Follow Skincare Routine

अनइवन स्किन टोन की समस्या कंट्रोल करने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है। ध्यान रखें कि आप अपने स्किन टाइप के मुताबिक ही रूटीन फॉलो करें। सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स चुनने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। इससे आपको सही स्किन केयर रूटीन मिलेगा। 

सनस्क्रीन लगाने की आदत बनाएं- Use Sunscreen 

डेली स्किन स्किन करते वक्त सनस्क्रीन भी लगाएं। अगर आप घर से बाहर नहीं भी जा रहे, तब भी सनस्क्रीन इस्तेमाल करें।  बाहर जाते हैं तो एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन आपकी स्किन को हील करने में मदद मिलेगी। इससे स्किन को यूवी रेज से प्रोटेक्शन मिलेगी और मेलेनिन भी कंट्रोल रखेगा। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे की असमान रंगत (Uneven Skin Tone) को समान बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

खुद को हाइड्रेट रखें- Stay Hydrated 

त्वचा पर निखार लाने के लिए स्किन अंदर से क्लीन होना भी जरूरी है। इसलिए दिनभर खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आप डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। बॉडी हाइड्रेट रहने से स्किन भी हाइड्रेट रहेगी। इससे स्किन पर डार्क स्पॉट्स और डलनेस की समस्या भी खत्म होगी। 

नेचुरल फेशियल अपनाएं- Do Facials

अनइवन स्किन टोन कंट्रोल करने के लिए आप नेचुरल फेशियल भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप कुछ प्राकृतिक घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको फर्क नजर नहीं आता है, तो डॉक्टर की सलाह पर स्किन ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं। इससे आपको जल्द ही असर नजर आएगा। 

इसे भी पढ़ें- त्‍वचा की असमान रंगत (Uneven Skin Tone) और धूप में झुलसी त्वचा को चुटकियों में सही कर देंगे ये 5 नुस्खे

डाइट में चेंज करें- Change In Diet

अनइवन स्किन टोन की समस्या करने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करने की जरूरत भी है। ट्रीटमेंट के दौरान जंक और प्रोसेस्ड नहीं खाएं। क्योंकि ये चीजें बॉडी में टॉक्सिन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां एड करें। इससे आपकी बॉडी को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। इसके साथ ही स्किन हेल्थ को भी फायदा होगा। 

इन टिप्स को फॉलो करने से आप अनइवन स्किन टोन की समस्या कंट्रोल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें।

Read Next

संगीता ने चूने की मदद से हटाया माथे का तिल, डॉक्टर से जानें वाकई यह उपाय कारगर है या नहीं?

Disclaimer