How To Get Rid Of Uneven Complexion In Winter: सर्दियों में स्किन का असमान होना सामान्य समस्या है। सर्दी में चलने वाली ठंडी हवाएं स्किन को डार्क करने के साथ ग्लो को भी कम करती हैं। इस कारण स्किन का रंग असमान हो जाता है। असमान स्किन होने के कारण चेहरे की खूबसूरती कम होती है और निखार भी नजर नहीं आता है। अक्सर लोग सर्दी में असमान रंगत की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में असमान रंगत को दूर करने के लिए घर पर ही कुछ चीजों को लगाया जा सकता हैं। ये चीजें लगाने से चेहरे की रंगत में सुधार आएगा और असमान रंगत की समस्या भी कम होगी। यह चीजें नेचुरल होने के साथ स्किन को अंदरूनी तौर पर ठीक करेगी। आइए जानते हैं सर्दियों में चेहरे की असमान रंगत को दूर करने के लिए क्या लगाएं।
हल्दी
हल्दी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह चेहरे को एक समान रंगत देने के साथ चेहरे को निखारती है। यह अंदरूनी तौर पर सेल्स को रिपेयर करती हैं, जिससे स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। हल्दी में सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को साफ करने के साथ असमान रंगत को दूर करता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच दूध में 1/4 चम्मच दूध को मिलाकर लेप तैयार करें। अब इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें।
टॉप स्टोरीज़
शहद
सर्दियों में स्किन काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में शहद के इस्तेमाल से स्किन का रूखापन कम होने के साथ असमान रंगत की समस्या से भी राहत मिलती है। शहद को चेहरे पर लगाने के लिए इसकी एक पतली परत को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। शहद नमी बनाए रखने में सहायता करेगा और आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखेगा।
केला
केला नेचुरल माइस्चराइजर है, जो स्किन को मुलायम बनाने के साथ असमान रंगत की समस्या को आसानी से दूर करता है। केले में विटामिन सी, ई, जिंक और आयरन पाया जाता है, जो त्वचा की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 पके केले को मैश करें और इसमें 1 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बादाम के तेल से फेस मसाज करने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कब करनी चाहिए मालिश
एलोवेरा
सर्दी में असमान रंगत को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एलोवेरा विटामिन सी, ई के साथ-साथ बीटा-कैरोटीन पाया जाता हैं, जो स्किन को डैमेज से बचाते हैं। असमान रंगत को दूर करने के लिए एलोवेरा को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें।
सर्दियों में चेहरे की असमान रंगत को दूर करने के लिए चेहरे पर इन चीजों को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, इन चीजों को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik