Grapes Face Mask For Winter Skincare: सर्दी का मौसम में ठंडी हवाएं चलने के साथ स्किन ड्राई हो जाती और चमक भी कम होती है। अक्सर सर्दी में लोग स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी स्किन को फायदा नहीं मिलता है और कई बार यह प्रोडक्ट्स चेहरे पर सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में सर्दी में चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए अंगूर से बने फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। यह मास्क स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ ग्लो को भी बढ़ाते हैं। अंगूर में विटामिन ए, सी, बी6 और फोलेट पाया जाता हैं, जो कोलेजन को बढ़ाने के साथ रिंकल्स को भी कम करते हैं। ये मास्क स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते हैं, जिससे स्किन रूखी नजर नहीं आती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए अंगूर के फेस पैक कैसे बनाएं।
1. टमाटर और अंगूर का फेस मास्क
सामग्री
1-छोटा टमाटर
6-7- अंगूर
टमाटर और अंगूर का फेस मास्क बनाने का तरीका
टमाटर और अंगूर का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को ब्लेंडर में चलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को पोषण देने के साथ रिंकल्स कम करेगा और दाग-धब्बों से भी राहत देगा।
2. अंगूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क
सामग्री
6-7- अंगूर
2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी
1 चम्म- गुलाब जल
अंगूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने का तरीका
अंगूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने के लिए अंगूर को पीसकर इसका पल्प निकालें। अब इस पल्प में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। यह मिश्रण चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क सर्दी में होने वाली चिपचिपी स्किन को दूर करने के साथ स्किन को ऑयल फ्री लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में धूप में बिताते हैं ज्यादा समय, तो टैनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
3. अंगूर और दही का फेस मास्क
सामग्री
6-7- अंगूर
1 चम्मच- दही
अंगूर और दही का फेस मास्क बनाने का तरीका
अंगूर और दही का फेस मास्क बनाने के लिए अंगूर को पीसकर पल्प बनाने लें। अब इस पल्प में दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को पोषण देता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए अंगूर से बने फेस मास्क को लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, इन मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version