Kiwi Face Pack For Winter Skincare: सर्दी में स्किन को विशेष देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं स्किन को ड्राई बनाने के साथ ग्लो को भी कम करती हैं। यह हवाएं स्किन को डार्क करती है और कई बार इन हवाओं से स्किन फट भी जाती है। अक्सर लोग सर्दी में स्किन की देखभाल के लिए कई तरह की क्रीम और लोशन को लगाते हैं। लेकिन कई बार इनको लगाने के बाद भी स्किन पर कोई असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में स्किन पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो कीवी से बने फेस पैक लगाएं जा सकते हैं। ये फेस पैक स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ स्किन की अंदरूनी तौर पर रिपेयर करते हैं, जिससे स्किन चमकदार बनती है। कीवी में मौजूद विटामिन के, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो झुर्रियों कम करने के साथ, पिंपल्स और सूजन को दूर करते हैं। कीवी स्किन पर नेचुरल ग्लो को बढ़ाती है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए कीवी के फेस पैक कैसे बनाएं।
1. कीवी और शहद का फेस पैक
सामग्री
1-छोटा कीवी ( मैश किया हुआ)
1 चम्मम- शहद
1 चम्मच- दही
कीवी और शहद का फेस पैक बनाने का तरीका
कीवी और शहद का फेस पैक बनाने के लिए कीवी को मैश करके उसमें शहद और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह पैक स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ स्किन पर ग्लो को बढ़ाता है।
2. कीवी और बादाम का फेस पैक
सामग्री
1-छोटा कीवी ( मैश किया हुआ)
3 से 4- बादाम
1 चम्मच- बेसन
कीवी और बादाम का फेस पैक बनाने का तरीका
कीवी और बादाम का फेस पैक बनाने के लिए बादाम को पीसकर पाउडर बना लें। अब सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह पैक स्किन पर निखार बढ़ाता है और झुर्रियों को भी कम करता हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में लगाएं बेसन से बने ये 5 फेस मास्क, मिलेगी निखरी त्वचा
3. नींबू और कीवी का फेस पैक
सामग्री
1 चम्मच- नींबू का रस
1- कीवी (मैश किया हुआ)
नींबू और कीवी का फेस पैक बनाने का तरीका
नींबू और कीवी का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह पैक ऑयली स्किन को कम करने के साथ दाग-धब्बों को दूर करता हैं।
सर्दी में स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए यह फेस पैक लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik