Besan Face Pack For Glowing Skin: लंबे समय से घरेलू नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें बारीक कण में होने के कारण यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। दादी-नानी के ब्यूटी नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल उबटन, फेस स्क्रब और फेस मास्क के रूप में जरूर मिल जाता है। खासकर सर्दियों के दौरान बेसन का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि सर्दियों मे हैवी मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करने और पोर्स खोलने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर प्राकृतिक निखार भी बना रहता है। तो आइये इस लेख में जानें सर्दियों में बेसन से फेस मास्क कैसे बनाएं।
सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए बनाएं बेसन के ये फेस मास्क- Besan Face Masks To Get Glowing Skin In Winter
बेसन और दही का फेस मास्क- Besan and Curd
बेसन और दही दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। फेस मास्क में दही इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहती है। बेसन में मौजूद कण डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुमगुने पानी से धो लें।
बेसन और शहद- Besan and Honey
शहद स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग भी बनाए रखता है। यह फेस मास्क स्किन की ड्राईनेस कम करने मे मदद कर सकता है। बेसन और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन के साथ 1 चम्मच शहद मिलाएं। मिक्स करने के लिए कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं बेसन से बने ये 3 फेस पैक, त्वचा पर आएगा निखार
बेसन और बादाम तेल- Besan and Almond Oil
स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए बेसन और बादाम तेल का फेस मास्क लगाएं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच बादाम तेल और थोड़ा दही मिलाएं। इस फेस मास्क को 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
बेसन और मलाई- Besan and Malai
अगर सर्दियों मे आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होने लगती है, तो आप बेसन और मलाई का फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आपको बाउल में 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच मलाई मिलानी है। इस फेस मास्क को 15 मिनट तक लगाए रखें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा
बेसन और कच्चा दूध- Besan and Raw Milk
बेसन और कच्चे दूध का फेस मास्क डल स्किन और डार्क स्पॉट्स से राहत दे सकता है। दूध में मौजूद मॉइस्चर स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच बेसन 2 चम्मच कच्चा दूध और आधा चम्मच शहद मिलाएं। मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इस तरह से आप घर पर ही बेसन के फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।