
Besan Face Pack in Hindi : हर दूसरा व्यक्ति एक स्वस्थ और बेदाग त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए वह न जानें क्या क्या उपाय अपनाता है। कई बार तो लोग खूबसूरत त्वचा पाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्व त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इन प्रोडक्ट में मौजूद तत्व त्वचा को कुछ समय के लिए ठीक तो कर देते हैं, लेकिन लंबे समय के बाद इनमें मौजूद कैमिकल की वजह से फेस पर झाइयां, काले दाग, त्वचा पर टैन व मुंहासों की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप बेसन का उपयोग कर सकते हैं। बेसन में एक्सफोलिएट करने के गुण मौजूद होते हैं। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है और आपकी त्वचा दोबारा से सांस लेने लगती है। जिससे चेहरे पर निखार आने लगता है। आगे जानते हैं घर पर बेसन से बनाने वाले तीन बेहतरीन फेस पैक के बारे में।
बेसन और हल्दी का फेस पैक - How to Make Besan And Haldi Face Pack In Hindi
आपको बता दें कि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके उपयोग से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती है। जब आप बेसन के साथ हल्दी का उपयोग करते हैं तो बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी गहराई से त्वचा में समा कर चेहरे की रंगत में निखार लाती है।
कैसे बनाएं बेसन और हल्दी का फेस पैक
- आप करीब चार बड़े चम्मच बेसन में दो चुटकी हल्दी मिला दें।
- इसके बाद इसमें करीब चार चम्मच गुलाब जल मिला दें।
- ऊपर से आप नॉर्मल पानी को मिला दें।
- इसके बाद इसका पेस्ट बना लें।
- फेस पैक को बीस मिनट तक चेहरे पर लगाएं और इसे नॉर्मल पानी से धो कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन, टमाटर और दही से बना फेस पैक, दूर होंगी ये 3 समस्याएं
बेसन और चंदन का फेस पैक - How To Make Besan And Chandan Face Pack In Hindi
चंदन आपके चेहरे पर शीतलता प्रदान करता है। साथ ही चेहरे के कलर को एक समान बनता है। इससे अपके चेहरे से दाग धब्बे तेजी से दूर होते हैं। साथ ही आपके चेहरे से झांइयां भी कम होने लगती है।
कैसे बनाएं बेसन और हल्दी का फेस पैक
- आप करीब चार दो चम्मच बेसन में करीब दो चम्मच ही चंदन पाउडर मिला लें।
- चंदन पाउडर बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
- इसके बाद इसमें करीब चार चम्मच कच्चा दूध मिला दें।
- अब सभी चीजों को मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें।
- यदि पेस्ट गाढ़ा है तो आप इसमें सादा पानी भी मिला सकते हैं।
- इसके बाद आप इस पेस्ट को चेहरे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में इस पेस्ट को पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : करी पत्तों के जूस से बालों को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
बेसन और शहद से बनाएं फेस पैक - How To Make Besan And Honey Face Pack In Hindi
शहद को कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व त्वचा के संक्रमण को दूर करते हैं। शहद में कई विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते हैं। शहद और बेसन से त्वचा का पीएच लेवल नियंत्रित होता है।
कैसे बनाएं बेसन और शहद का फेस पैक
- इस फेस पैक को बनाने के लिए आप दो चम्मच बेसन लें।
- इसके बाद आप बेसन में करीब दो चम्मच शहद मिलाएं।
- इस पेस्ट में करीब चार चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट में आप थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
- चेहरे पर इस पेस्ट को करीब 20 से 25 मिनटों तक लगाएं।
- कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की झुर्रियां कम होने लगेंगी।
- बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version