हेल्‍दी स्‍क‍िन के ल‍िए नीम और बेसन से बनाएं फेस पैक, जानें फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका

हेल्‍दी त्‍वचा के ल‍िए नीम और बेसन की मदद से फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यह फेस पैक त्‍वचा को टाइट रखेगा और इंफेक्‍शन से भी बचाव करेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्‍दी स्‍क‍िन के ल‍िए नीम और बेसन से बनाएं फेस पैक, जानें फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका


Neem and Besan Face Pack: त्‍वचा को हेल्‍दी बनाने के ल‍िए नीम और बेसन से बना फेस पैक लगाएं। नीम और बेसन प्राकृत‍िक सामग्र‍ियां हैं। इन दो सामग्र‍ियों को चेहरे पर लगाने से क‍िसी प्रकार के साइड इफेक्‍ट देखने को नहीं म‍िलते हैं। नीम में  एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासों, दाने और त्वचा के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। बेसन एक अच्छा एक्सफोलिएंट है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर पोर्स को साफ करता है और त्वचा को ताजगी देता है। नीम और बेसन का मिश्रण चेहरे के दाग-धब्बे और निशान को कम करने में मदद करता है। यह त्‍वचा को साफ करने में मदद करता है। इस लेख में हम जानेंगे नीम और बेसन का फेस पैक बनाने का तरीका और फायदे।

neem besan face pack

नीम और बेसन से फेस पैक कैसे बनाएं?- How to Make Neem and Besan Face Pack

नीम और बेसन से फेस पैक बनाने के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें- 

सामग्री:

  • 2 चम्‍मच नीम पाउडर 
  • 2 चम्‍मच बेसन 
  • 1 चुटकी हल्‍दी 
  • दही 
  • गुलाबजल 

विधि:

  • एक कटोरी में 2 चम्मच नीम पाउडर और 2 चम्मच बेसन डालें।
  • इसमें 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • अब इसमें धीरे-धीरे दही और गुलाबजल मिलाएं।
  • इसे तब तक मिलाएं जब तक एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
  • अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। 
  • अब पेस्‍ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें। 
  • इस फेस पैक को 15 से 20 म‍िनट तक लगाए रखें। 
  • जब म‍िश्रण सूख जाए, तब तक फेस पैक को लगाकर रखें। 
  • सूखने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं दालचीनी और योगर्ट से बना फेस पैक, जानें फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका

नीम और बेसन से बने फेस पैक के फायदे- Neem and Besan Face Pack Benefits

  • नीम में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। इससे एक्‍ने की समस्‍या दूर करने में मदद म‍िलती है। 
  • नीम सूजन को कम करता है और त्‍वचा की रेडनेस और जलन को शांत करता है। 
  • नीम त्‍वचा के गहरे पोर्स को साफ करता है और त्‍वचा को स्‍वस्‍थ बनाता है। 
  • नीम का न‍ियम‍ित इस्‍तेमाल, चेहरे के दाग-धब्‍बे और न‍िशान को कम करता है। 
  • बेसन एक प्राकृत‍िक एक्‍सफोल‍िएंट है जो त्‍वचा की मृत कोश‍िकाओं को हटाने में मदद करता है। 
  • बेसन अत‍िर‍िक्‍त ऑयल को कंट्रोल करता है और त्‍वचा को रंगत को बेहतर बनाता है। 
  • बेसन लगाने से त्‍वचा ड्राई नहीं होती, बल्‍कि‍ बेसन की मदद से त्‍वचा की नमी को बनाए रखने में मदद म‍िलती है।   

फेस पैक लगाने के बाद इन गलत‍ियों से बचें- Mistakes to Avoid After Using Face Pack 

फेस पैक लगाने के बाद कुछ कॉमन गलत‍ियों से बचना चाह‍िए- 

  • फेस पैक को साफ करने के ल‍िए गर्म पानी का इस्‍तेमाल न करें। हमेशा ठंडे पानी या गुनगुने पानी का इस्‍तेमाल करें। 
  • फेस पैक को रगड़कर धोने से बचें। इसे हल्‍के हाथों से सर्कुलर मोशन में धोएं ताक‍ि त्‍वचा पर क‍िसी प्रकार की खरोंच न लग जाए। 
  • फेस पैक लगाने के बाद, त्‍वचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। फेस पैक को हटाने के बाद त्‍वचा पर अच्‍छा मॉइश्चराइजर लगाएं ताक‍ि नमी बनी रहे।  
  • फेस पैक को लगाने और हटाने के बाद, चेहरे को गंदे हाथों से छूने से बचें। 
  • फेस पैक को बहुत देर लगाने से बचें। हफ्ते में 1 से 2 बाद फेस पैक लगाना पर्याप्‍त होता है। 

इन गलतियों से बचकर आप अपने फेस पैक का ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ उठा सकते हैं। उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

त्वचा की रंगत सुधारने के लिए कौन-सा सीरम इस्तेमाल करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version