Face Pack For Dry Skin: गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को रूखी त्वचा का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो त्वचा ड्राई हो सकती है। अगर स्किन पर क्रीम या लोशन अप्लाई नहीं कर रहे हैं, तो भी त्वचा रूखी हो सकती है। रूखी त्वचा का इलाज करने के लिए चंदन और बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों ही इंग्रीडिएंट्स त्वचा को मुलायम बनाते हैं और स्किन की ड्राईनेस दूर करते हैं। इस लेख में हम जानेंगे चंदन और बादाम से बने फेस पैक को लगाने का तरीका और इसके फायदे।
ड्राई स्किन ट्रीटमेंट के लिए बनाएं फेस पैक- Face Pack For Dry Skin
सामग्री:
- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- 1 चम्मच बादाम पाउडर
- 1 चम्मच शहद
विधि:
- 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच बादाम का पाउडर मिला लें।
- अब इस मिश्रण में 1 चम्मच शहद को मिलाएं।
- मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें और क्रीम या लोशन अप्लाई कर लें।
इसे भी पढ़ें- ड्राई स्किन वालों को जरूर फॉलो करना चाहिए ये 5 स्टेप स्किन केयर रूटीन, जानें फायदे
चंदन और बादाम से बने फेस पैक के फायदे- Chandan and Almond Face Pack Benefits
- बादाम में विटामिन-ई और फैटी एसिड मौजूद होते हैं। चंदन और बादाम के कॉम्बिनेशन से आप मुलायम त्वचा पा सकते हैं।
- चंदन और बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण से एंटीएजिंग गुण बनते हैं और फाइन लाइन्स और रिंकल्स की समस्या दूर होती है।
- चंदन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी मदद से स्किन रेडनेस और सेंसिटिव स्किन की समस्या दूर होती है।
- चंदन और बादाम के मिश्रण से बने फेस पैक को लगाने से डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।
- चंदन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम की मदद से स्किन के दाग-धब्बे साफ होते हैं।
गर्मियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए क्या करें?- How to Prevent Dry Skin in Summers
- रोज चेहरा धोने के बाद स्किन पर क्रीम या लोशन अप्लाई करें। इससे त्वचा को नमी मिलेगी।
- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन करते रहें। रोज 1 से 2 लीटर पानी जरूर पिएं।
- त्वचा को 2 हफ्ते में 1 बार एक्सफोलिएट करें। इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और त्वचा मुलायम बनी रहती है।
- अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन्स को शामिल करें। इससे त्वचा को हेल्दी रख सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।