चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए लगाएं उबले आलू और बेसन का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

उबला आलू और बेसन दोनों की त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। जानें ग्लोइंग स्किन बनाए रखने के लिए यह फेस मास्क कैसे बनाएं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए लगाएं उबले आलू और बेसन का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Besan and Potato Face Pack: स्किन को हेल्दी रखने के लिए रोज देखभाल करना जरूरी है। अगर आप रोज स्किन केयर करना स्किप करते हैं, तो इससे स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा उतना ही होता है। स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए बरसों से अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद होते हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये प्राकृतिक होते हैं। जिस कारण इनके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं होता है। सोशल मीडिया पर आजकल कई डीआईवाई मास्क वायरल होते रहते हैं। इसी तरह का एक वायरल फेस मास्क है उबले आलू और बेसन का फेस मास्क। इसमें सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जिस कारण यह त्वचा के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। इसे बनाना और इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है। आइए लेख में जानें यह फेस मास्क बनाने की विधि।

boiled potato

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बनाएं उबला आलू और बेसन का फेस मास्क-  Boiled Potato and Besan Face Mask To Get Glowing Skin

सामग्री

  • 1 चम्मच- उबला आलू
  • 1 चम्मच- बेसन
  • ½ चम्मच- कॉफी
  • 1 चम्मच- संतरे का रस
  • 1 चम्मच- मसूर की दाल

बनाने की विधि

फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में एक चम्मच उबला आलू लीजिए। अब इसमें बेसन और कॉफी पाउडर डालें। 1 चम्मच मसूर की दाल डालें और 50 ML तक संतरे का रस डालकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इससे गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसे चेहरे पर गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद थोड़ा पानी चेहरे पर लगाएं। अब स्क्रब करते हुए चेहरा साफ करें। इससे आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। इसे आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में नेचुरल निखार के लिए इन 5 तरीकों से करें अंडे का इस्तेमाल

उबले आलू और बेसन के फेस मास्क के फायदे- Benefits of Boiled Potato And Besan Face Mask

डार्क स्पॉट्स कम करे- Reduce Dark Spots

डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए आप यह फेस मास्क लगा सकते हैं। उबला आलू चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है। वहीं संतरे के रस में विटामिन-सी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसे 2 महीने इस्तेमाल करने से ही आपको असर नजर आने लगेगा।

त्वचा पर निखार लाए- Makes Skin Glow

त्वचा में निखार लाने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। बेसन और कॉफी त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। वहीं संतरे के रस से स्किन हाइड्रेट रहती है। यह फेस मास्क स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर प्राकृतिक निखार भी बना रहता है। 

पिगमेंटेशन कम करे- Reduce Pigmentation

अगर आपको पिगमेंटेशन है, तो इससे आपकी काफी मदद मिलेगी। बेसन और आलू पिगमेंटेशन कम करने में मदद करते हैं। कॉफी स्किन को हील करने में मदद करती है। साथ ही संतरे में मौजूद विटामिन सी भी पिगमेंटेशन कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़ें- Glass Skin पाने के लिए अपनाएं ये 9 टिप्स, मिलेगा नेचुरल निखार 

स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए- Keep Skin Soft and Glowing

स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए यह मास्क फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से स्किन स्मूद बनती है। 

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। 

 

Read Next

वेकेशन के बाद हो गई है सनबर्न की समस्या? जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version