डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए लगाएं उबले आलू के ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Potato Face Mask For Dark Spots: उबले आलू के इस्तेमाल से आप डार्क स्पॉट्स से राहत पा सकते हैं। जानें उबले आलू से फेस मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए लगाएं उबले आलू के ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Boiled Potato Face Pack: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं? महंगे स्किन प्रोडक्ट्स से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक, हर चीज ट्राई करते हैं जिससे चेहरे पर निखार आ सके। लेकिन त्वचा में निखार लाने के लिए देखभाल करना सबसे ज्यादा जरूरी है। कई बार बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम लंबे समय तक त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके कारण त्वचा में डलनेस के साथ डार्क स्पॉट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में काम आते हैं बरसों से अपनाए जा रहे घरलू नुस्खे। डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए आप उबले आलू के फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्किन व्हाइटनिंग गुण होते हैं, जो चेहरे से काले धब्बे मिटाने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में जानें उबले आलू से फेस मास्क बनाने के तरीके। 


इस पेज पर:-


boiled potato

डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए उबले आलू से बनाएं ये फेस मास्क-  Boiled Potato Face Masks To Reduce Dark Spots 

उबला आलू और दूध- Boiled Potato and Milk

उबला आलू और कच्चा दूध दोनों ही डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं। इसके रोज इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगेंगे। इस फेस मास्क को बनाने के लिए बाउल में उबला आलू पीस लीजिए। अब इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट को गाढ़ा ही रखें। अब इससे चेहरे की मसाज करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। 

उबला आलू और शहद- Boiled Potato and Honey

आप उबले आलू में शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा। आलू त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मददगार होगा। इस फेस मास्क को बनाने के लिए बाउल में आधा उबला आलू लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है, तो आप इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें- झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर करने के लिए लगाएं आलू से बना ये खास एंटी-एजिंग फेस मास्क

उबला आलू और दही- Boiled Potato and Curd

दही और उबले आलू के मिक्सचर से चेहरे पर निखार भी आएगा। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए उबले आलू में 2 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट रखने के बाद चेहरा धो लें। 

उबला आलू और बेसन- Boiled Potato and Besan

आलू और बेसन का पेस्ट फेस पर ब्लीचिंग की तरह काम करते हैं। यह चेहरे पर मौजूद बाल हटाने में भी मदद करते हैं। इस मास्क को आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में आधा उबला आलू डालें। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे की मसाज करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं सब्जियों से बने ये 4 फेस मास्क, आएगा नेचुरल ग्लो

उबला आलू और एलोवेरा- Boiled Potato and Aloevera

उबला आलू और एलोवेरा का पेस्ट डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करेंगे। इनका फेस मास्क बनाने के लिए उबले आलू को पीसकर इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल लगाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

गर्मियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 4 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version