Does Potato Starch Remove Dark Spots: लंबे समय तक त्वचा की देखभाल न करने से स्किन में गंदगी जमने लगती है। ये गंदगी समय के साथ डल स्किन, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं का रूप लेने लगती है। इतना ही नहीं, धूप के संपर्क में ज्यादा रहने या चोट के निशान रह जाने पर भी चेहरे पर डार्क स्पॉट्स बन जाते हैं। ऐसे में कई लोग केमिकल स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं और इनसे और स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप आलू के स्टार्च और बेसन से बना फेस मास्क लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या कम होने लगेगी। साथ ही, इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो भी बना रहता है। आइए इस लेख में जानें इस फेस मास्क को कैसे बनाना है।
डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए लगाएं आलू के स्टार्च और बेसन का फेस मास्क
सामग्री
- आलू- एक
- बेसन- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं दूध से बने ये 4 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
बनाने का तरीका
फेस मास्क से पहले आप इससे स्क्रब भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको घिसे हुए आलू को बाउल में लेना है। इसमें थोड़ा ठ़डा दूध और नींबू एड करें। इस पेस्ट से फेस को स्क्रब करें। करीब 5 मिनट स्क्रूब के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में आलू को घीसकर इसका रस निकाल लें। अब इसे कुछ देर के लिए बाउल में करके रख दें। थोड़ी देर बाद रस को छानेंगे तो आपको बाउल में सफेद परत नजर आएगी। यह सफेद परत ही आलू का स्टार्च होती है। इसे आपको अलग बाउल में निकाल लेना है। अब इसमें 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। रात में सोने से पहले या सुबह नहाने के पहले इसे इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होगा।
डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए कैसे फायदेमंद है यह फेस मास्क
आलू से स्टार्च में स्किन व्हाइटनिंग गुण मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं और त्वचा की सफाई भी होती है। शहद होने से स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। नींबू निशान को हल्का करने और स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। इसमें बेसन भी इस्तेमाल हुआ है, जो त्वचा के लिए नेचुरल फाउंंडेशन की तरह काम करता है। बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा को गहराई से साफ करते हैं और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- अनार ही नहीं इसके छिलके भी होते हैं स्किन के लिए फायदेमंद, निखार पाने के लिए लगाएं ये फेस मास्क
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आप यह फेस मास्क पहली बार लगा रहे हैं, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके साथ ही, स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करें जिससे स्किन हेल्दी रहे।