डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 5 तरीके

How To Use Potatoes on Face: आलू के इस्तेमाल से आप डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन से भी छुटकारा पा सकते हैं। जानें इसके लिए आलू कैसे इस्तेमाल करना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 5 तरीके

Can We Apply Potatoes On Our Face Daily: त्वचा के लिए प्राकृतिक नुस्खे लंबे समय से इस्तेमाल किये जा रहे हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इनसे साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। हमारी किचन में भी कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। मसालों में दालचीनी और हल्दी से लेकर सौंफ तक सभी चीजें चेहरे पर निखार ला सकती हैं। इसी तरह कई सब्जियां भी ऐसी हैं, जो चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है आलू। आलू का इस्तेमाल काले घेरे की समस्या कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन यह चेहरे के डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको आलू को कई तरीकों से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है। इस लेख में जानें डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने के लिए आलू कैसे इस्तेमाल करें।

potato

डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करने के लिए इस तरह लगाएं आलू- How To Use Potato To Remove Dark Spots and Pigmentation

आलू का टोनर- Potato Toner

आपको चेहरा धोने के बाद आलू का टोनर इस्तेमाल करना है। अगर आप इसे ताजा बनाकर लगाएंगे, तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा। आपको 2 चम्मच आलू के रस में 4 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर रखें। इसे आप दो दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरा धोने के बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करें और 10 मिनट तक रहने दें। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। 

आलू मसाज क्रीम- Potato Massage Cream

आलू की मसाज क्रीम बनाने के लिए एक आलू को कद्दूकस कर लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर आप चाहे तो इसमें विटामिन-ई का कैप्सूल भी मिला सकते हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और सोने से पहले चेहरे पर मसाज करें। इसे आप नहाने से पहले भी चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। 

आलू का फेस मास्क- Potato Face Mask

आलू से फेस मास्क बनाने के लिए आपको एक चम्मच उबले आलू को पीसकर लेना है। इसमें थोड़ा कच्चा दूध और शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पाने से धो लें। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। शहद पिगमेंटेशन कम करने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। 

आलू से बनाएं स्क्रब- Potato Face Scrub

आलू से आप स्क्रब भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच उबले आलू को बाउल में पीस लेना है। इसमें एक चम्मच बेसन और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके स्क्रब करना शुरू करें। इसे आप 5 मिनट तक चेहरे पर स्क्रब कर सकते हैं। बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। आलू और बेसन डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन कम करते हैं। 

आलू क्लींजर- Potato Cleanser 

आप गर्मियों में क्लींजर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच आलू का रस मिलाना है। आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी की जगह बेसन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर लगाएं और मसाज करते हुए धो लें। इसे आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

फील्ड जॉब करते हैं, तो ऐसे करें चिलचिलाती धूप से त्वचा की सुरक्षा, टैनिंग से भी होगा बचाव

Disclaimer