डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए लगाएं पपीता और दही का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

पपीते और दही में मौजूद प्राकृतिक गुण डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं। जानें इनके इस्तेमाल से फेस मास्क कैसे बनाना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए लगाएं पपीता और दही का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Papaya To Reduce Dark Spots: बिजी लाइफस्टाइल के साथ कई बार त्वचा की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चेहरे पर डार्क स्पॉट्स होने शुरू हो जाते हैं। डार्क स्पॉट्स होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए जाना या मेकअप हटाने के बाद फेस वॉश न करना। इसके अलावा चेहरे पर एक्ने के निशान भी डार्क स्पॉट्स की वजह बन सकते हैं। इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए त्वचा की देखभाल करनी जरूरी है। हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है जिससे समस्या को खत्म किया जा सके। डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए आप पपीता और दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर इन दोनों से फेस मास्क बनाकर लगाया जाए, तो इससे आपके डार्क स्पॉट्स काफी कम होंगे। इसे आप रोज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए लेख में जानें पपीता और दही के फेस मास्क के फायदे और बनाने का तरीका। 

papaya

जानें डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए कैसे फायदेमंद हैं पपीता और दही- Benefits of Papaya and Curd To Reduce Dark Spots

त्वचा के लिए पपीता और दही दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। यह स्किन सेल्स को क्लीन करता है और पुराने निशान हटाने में मदद करता है। वहीं पपीते में पैपीन कंपाउंड पाया जाता है, जो डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन पर एक साथ काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं पपीता और दूध से बना फेस पैक, दूर होंगी कई समस्याएं

डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए पपीता और दही का फेस मास्क कैसे बनाएं- How To Make Papaya Face Pack For Dark Spots

फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2-3 चम्मच पपीते का पल्प लीजिए। इसमें दो चम्मच दही और विटामिन ई की कैप्सूल मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और कुछ देर चेहरे पर मसाज करें। इसे आप गर्दन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेस मास्क पूरी तरह सेफ है इसलिए इसे रोज भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पपीता और दही के फेस मास्क के अन्य फायदे- Benefits of Papaya and Curd Face Mask

ग्लोइंग स्किन बनाए- Glowing Skin

पपीते और दही के फेस मास्क से त्वचा में निखार बना रहेगा। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और टैनिंग कम होगी। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करेगा।

स्किन को हेल्दी रखे- Healthy Skin

स्किन को हेल्दी और शाइनी रखने के लिए भी यह फेस मास्क फायदेमंद है। पपीते और दही में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन क्लीन होती है और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं पपीते के छिलके और दूध का मिश्रण, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे

स्किन को स्मूद बनाए- Smooth Skin

यह फेस मास्क स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में भी मदद करेगा। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखेगी। जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बनेगी।

पपीता और दही दोनों ही डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आपको इसे इस्तेमाल करना अवॉइड करना चाहिए। 

Read Next

हेयर वैक्सिंग से जुड़े कॉम्प्लिकेशन से बचाव के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताएं ये 6 तरीके

Disclaimer