True Story

डार्क स्पॉट्स के लिए चारू गोयल लगाती हैं बेसन और आलू से बना यह खास फेस मास्क, स्किन डलनेस से भी मिली राहत

डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए चारू बेसन, हल्दी और आलू के रस से बना फेस मास्क बनाती हैं। इसे लगाने से चारू को नैचुरली ग्लोइंग स्किन भी मिली है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क स्पॉट्स के लिए चारू गोयल लगाती हैं बेसन और आलू से बना यह खास फेस मास्क, स्किन डलनेस से भी मिली राहत


ग्लोइंग और हेल्दी स्किन आखिर किसे पसंद नहीं होती है? हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लोइंग बनी रहे। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण स्किन केयर पर ध्यान देना कई बार मुश्किल हो जाता है। वहीं, प्रदूषण, धूल-मिट्टी, अनहेल्दी डाइट और हार्मोनल चेंजेस का असर भी त्वचा में नजर आने लगता है। ऐसे में कई लोगों को डार्क स्पॉट्स की समस्या हो जाती है, जिससे त्वचा का निखार कम होने लगते है। यह चेहरे पर पुरानी चोट, दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन के निशान, यूवी रेज और हार्मोनल चेंजेस किसी भी कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर स्किन केयर पर ध्यान दिया जाए, तो इससे राहत पाना भी आसान है। दिल्ली की 30 वर्षीय चारू गुप्ता ने डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए एक देसी नुस्खा अपनाया है। चारू बताती हैं कि डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए वो पिछले एक साल से बेसन और आलू का फेस मास्क लगा रही हैं। इस फेस मास्क को इस्तेमाल करने से न सिर्फ उनके पिग्मेंटेशन कम हुए बल्कि उनकी त्वचा में पहले से ज्यादा निखार भी आया। ओन्लीमायहेल्थ की 'Skin Care Diaries' सीरीज में आज हम आपके साथ चारू गोयल का अनुभव शेयर कर रहे हैं। जिसमें हम विस्तार से जानेंगे कि चारू डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए यह खास फेस मास्क कैसे बनाती हैं।

01 - 2025-06-13T131645.224

प्रेग्नेंसी के बाद हुई थी डार्क स्पॉट्स की समस्या

चारू बताती हैं कि उन्हें डार्क स्पॉट्स की समस्या डिलीवरी के बाद हुई है। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें हाइपरपिग्मेंटेशन हो गई थी, जो प्रेग्नेंसी में हार्मोनल चेंजेस के कारण हुई थी। पिग्मेंटेशन खत्म होने से बाद उनके चेहरे पर कुछ डार्क स्पॉट्स रह गए थे। जिन्हें चारू ने इस होममेड फेस मास्क से कम किया है।

बहुत कुछ ट्राई कर-करके थक चुकी थी

चारू कहती हैं कि डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए उन्होंने काफी कुछ ट्राई किया था। फेस ब्लीच, तरह-तरह के फेशियल और कई ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने शुरू किये थे। लेकिन कुछ भी उनकी स्किन को सूट नहीं कर रहा था। चारू बताती हैं कि जब कोई भी चीज उन्हें असरदार नहीं लग रही थी, तो उन्होंने अपनी सांस की बताई होम रेमेडी ट्राई की। चारू कहती हैं कि उनकी सांस ने उन्हें बेसन और आलू के रस से बना यह फेस मास्क बनाकर दिया था। जिसे पहली बार लगाने पर ही बेहतरीन रिजल्ट नजर आए।

इसे भी पढ़ें- डार्क स्पॉट्स कम करने में फायदेमंद है एलोवेरा और हल्दी का टोनर, जानें बनाने का तरीका

बेसन और आलू के रस से बनाती हैं फेस मास्क

चारू बताती हैं कि यह फेस मास्क वो पिछले एक साल से इस्तेमाल कर रही हैं। अब यह फेस मास्क उनके स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसे केवल सप्ताह में दो बार लगाने से ही उनकी स्किन क्लीन रहती है।

चारू इस तरह तैयार करती हैं अपना फेस मास्क

सामग्री

  • बेसन- 2 चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • शहद- आधा चम्मच
  • आलू का रस- 2 चम्मच
  • कच्चा दूध- 1 चम्मच

बनाने की विधि

बाउल में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी लीजिए। अगर आपको गर्दन पर लगाना है तो आप सामग्री की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसमें आलू का रस और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। आखिर में शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत पतला भी नहीं होना चाहिए।

किस तरह लगाए फेस मास्क

फेस मास्क लगाने से चेहरे क्लींजिंग जरूर कर लें। इसके लिए आप अपना नॉर्मल फेस वॉश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कच्चे दूध से भी क्लींजिंग कर सकते हैं। अब फेस मास्क को लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें।
सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। इस फेस मास्क को आप सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।
यह सभी स्किन टाइप वाले लोग लगा सकते हैं। नेचुरल इंग्रेडिएंट्स होने के कारण इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम रहता है।

02

इसे भी पढ़ें- डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, जल्द दिखेगा असर

चारू के लिए कैसे फायदेमंद हुआ यह फेस मास्क

चारू ने बताया कि यह फेस मास्क लगाने से उनके डार्क स्पॉट्स 3 महीने के अंदर ही काफी कम हो गए। इसे लगाने से उनकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आया और स्किन हेल्थ भी इंप्रूव हुई। इस फेस मास्क से उनकी स्किन डलनेस और हल्की-फुल्की हुई टैनिंग भी खत्म हुई। फेस मास्क लगाने के बाद चारू को अपनी स्किन ज्यादा सॉफ्ट और स्मूद लगती है।

डार्क स्पॉट्स में क्यों फायदेमंद है बेसन और आलू का यह फेस मास्क

बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। शहद और दूध स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। हल्दी डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण चेहरे पर पुराने दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। आलू के रस में मौजूद कंपाउंड डार्क स्पॉट्स को हल्का करते हैं। इसलिए आलू के रस को डार्क सर्कल्स कम करने के लिए भी असरदार माना जाता है।

निष्कर्ष

चारू गोयल ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई हार्मोनल चेंजेंस होते हैं। इनका असर चेहरे पर भी नजर आता है। चेहरे के डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए चारू काफी कुछ ट्राई कर चुकी थीं। लेकिन, आखिर में उनकी सांस का बताया बेसन और आलू के रस का फेस मास्क ही असरदार साबित हुआ है। इससे चारू के डार्क स्पॉट्स पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। अब इस फेस मास्क को चारू स्किन केयर के लिए लगाती हैं। इस फेस मास्क में सभी प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल हुई हैं, इसलिए इसे सभी स्किन टाइप वाले लोग लगा सकते हैं। लेकिन जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन है या कभी त्वचा संबंधित समस्या रह चुकी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही यह फेस मास्क लगाना चाहिए।

Read Next

माइक्रोकरंट फेशियल क्या है? डॉक्‍टर से जानें इसके फायदे-नुकसान और प्रयोग

Disclaimer