
Can Raw milk remove dark spots: धूल-मिट्टी और यूवी रेज के संपर्क में आने से स्किन हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण कई लोगों को डार्क स्पॉट्स हो जाते हैं। इसके अलावा, हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान रहने, एजिंग और हार्मोनल चेंजेस के कारण भी डार्क स्पॉट्स हो सकते है। अगर ऐसे में स्किन केयर पर ध्यान न दिया जाए, तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए लोग स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं या मार्केट के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसके कारण साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में कच्चा दूध इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन टेक्सचर इम्प्रूव करने में मदद करता है। अगर कच्चे दूध में कुछ चीजों को मिलाकर लगाया जाए, तो इससे डार्क स्पॉट्स कम होने में मदद मिल सकती है। आइये लेख में जानें डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए कच्चा दूध में क्या मिलाकर लगाएं।
कच्चा दूध और मुलेठी- Raw Milk and Mulethi
कच्चे दूध में मुलेठी पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। मुलेठी हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण हुए निशानों को हटाने में मदद करती है। इसे लगाने से पुराने से पुराने दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं। इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मुलेठी में कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
कच्चा दूध और हल्दी- Raw Milk and Turmeric
कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर इस्तेमाल की जा सकती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं। हल्दी दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है। वहीं, कच्चा दूध स्किन टेक्सचर इम्प्रूव करने में मदद करता है। पेस्ट बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें दो चुटकी हल्दी मिलाएं और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगाकर रखें फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- कच्चे दूध में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से स्किन को मिलते है कई लाभ, एक्सपर्ट से जानें
कच्चा दूध और शहद- Raw Milk and Honey
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए आप कच्चा दूध और शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज होती है। शहद स्किन को सॉफ्ट और स्मूद टेक्सचर देने में मदद करता है। इससे ओपन पोर्स की समस्या भी ठीक होती है। पेस्ट बनाने के लिए दो चम्मच कच्चा दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर मसाज करें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क देखें।
कच्चा दूध और बेसन- Raw Milk and Besan
कच्चे दूध में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे आप फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इनसे फेस मास्क बनाकर लगाया जा सकता हैं। सप्ताह में दो बार आप यह फेस मास्क लगा सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में कच्चा दूध मिलाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए कच्चे दूध में मिलाएं ये 6 चीजें, जल्द दिखेगा असर
निष्कर्ष
कच्चा दूध स्किन में डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकता है। इसमें हल्दी, चंदन, मुल्तानी मिट्टी, बेसन या शहद मिलाकर लगाया जा सकता है। इससे स्किन एक्सफोलिएट होने में मदद मिलती है। साथ ही, डार्क स्पॉट्स कम होना शुरू हो जाते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको स्किन एलर्जी रहती है, तो आपको पैच टेस्ट के बाद ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version