Doctor Verified

क्या ठंडे पानी से चेहरा धोने से ग्लो बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Cold Water For Skin: ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन रिफ्रेश हो जाती है। लेकिन क्या इससे फेस पर ग्लो बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ठंडे पानी से चेहरा धोने से ग्लो बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से


Does Cold Water Make Your Skin Glow: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर आप त्वचा की देखभाल रोज नहीं करते हैं, तो इससे आपको स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो सकती हैं। बिजी लाइफस्टाइल के साथ रोज त्वचा की देखभाल कर पाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण त्वचा का निखार भी कम होने लगता है। स्किन को नैचुरली ग्लोइंग रखने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कई लोग मानते हैं कि फेस ग्लो नैचुरली बढ़ाने के लिए ठंडे पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? क्या ठंडा पानी फेस ग्लो बढ़ाने में मदद करता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician , Elantis Healthcare, New Delhi) से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-05-23T132008.927

क्या ठंडे पानी से चेहरा धोने से ग्लो बढ़ता है? Does Washing Face With Cold Water Increase Glow

एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंडे पानी से चेहरा धोना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो भी बना रहता है। ठंडा पानी स्किन पोर्स को टाइट करता है। इससे स्किन कुछ समय के लिए सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है। अगर आप रोज भी इस तरीके को अपनाते हैं, तो यह त्वचा को नुकसान नहीं करता है। इसलिए इसे डेली स्किन केयर रूटीन का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? जानें डॉक्टर से

ठंडे पानी से चेहरा धोने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Washing Face With Cold Water

  • ठंडे पानी से चेहरा धोना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं और स्किन स्मूद बनती है।
  • जब हम ठंडे पानी से चेहरा धोते हैं, तो इससे त्वचा की सूजन और लालिमा कम होती है। अगर आपकी आंखों के आसपास सूजन है, तो ठंडे पानी से आंखों की सूजन भी कम होगी।
  • स्किन इंफ्लेमेशन और रेडनेस कम करने के लिए भी ठंडा पानी फायदेमंद होता है। इससे स्किन में नैचुरली ग्लो बढ़ता है।
  • ठंडे पानी से चेहरा धोने से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इससे स्किन में फ्रेशनेस मेंटेन रहती है।
  • अगर आपकी स्किन रूखी, बेजान है, तो ठंडा पानी चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट होगी। स्किन हाइड्रेट होने से इन स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।
  • स्किन में डलनेस कम करने के लिए भी ठंडे पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है। इससे स्किन टाइट होती है और नैचुरल ग्लो बना रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए केवल ठंडे पानी से चेहरा धोना काफी नहीं है। इससे चेहरे पर कुछ समय तक ही ग्लो रहता है।
  • अगर लंबे समय तक ग्लो बनाए रखना है, तो हेल्दी डाइट, स्लीप साइकिल, स्किनकेयर रूटीन, हाइड्रेशन और सन प्रोटेक्शन सभी फेक्टर पर ध्यान देना जरूरी है।
  • अगर आप मेकअप रिमूव या स्किन को डीप क्लीन कर रहे हैं, तो ऐसे में ठंडा पानी इस्तेमाल न करें। इसके बजाय गुनगुना पानी इस्तेमाल करें जिससे त्वचा पर निखार बना रहे।

इसे भी पढ़ें- क्या ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंडे पानी से चेहरा धोने से त्वचा पर निखार आता है। लेकिन, ऐसा करने से केवल कुछ समय तक ही चेहरे पर ग्लो रहता है। अगर आप इसके साथ एक हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं, तभी आपको इसके फायदे मिलेंगे। अगर आपकी सेंसिटिव या ड्राई स्किन है, तो ठंडे पानी से चेहरा रोज न धोएं। क्योंकि, रोज इससे चेहरा धोने से त्वचा में खुजली और इरिटेशन हो सकती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • ठंडे पानी से चेहरा कब धोना है?

    सुबह के समय ठंडे पानी से चेहरा धोना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आंखों के नीचे की सूजन कम होती है और डल स्किन से भी राहत मिलती है। इसके अलावा, आप रात में सोने से पहले भी ठंडे पानी से चेहरा धो सकते हैं। 
  • आप सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धोने से क्या होता है?

    सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धोने से स्किन रिफ्रेश हो जाती है। ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ग्लोइंग बनती है। इससे स्किन टेक्सचर इम्प्रूव होता है और चेहरे पर निखार बना रहता है।
  • क्या ठंडा पानी आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है?

    अगर आपकी ड्राई या सेंसिटिव स्किन है, तो आपको रोज ठंडा पानी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इससे स्किन ओवरड्राई और इरिटेट हो सकती है। इसके अलावा, अगर आपको एक्ने-ब्रेकआउट या स्किन एलर्जी की समस्या है, तो भी आपको ठंडे पानी से चेहरा धोना अवॉइड करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या चंदन के तेल को सीधे स्किन पर लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer