Expert

क्या फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Is Drinking Cold Water from the Fridge Bad for Stomach: क्या फ्रिज का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? आइए इस सवाल का जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय


Is Drinking Cold Water from the Fridge Bad for Stomach: आप सभी ने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि फ्रिज का पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे व्यक्ति को गले में खराश और खांसी-जुकाम  जैसी मौसमी समस्याएं होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जान लेते हैं। आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान पाएंगे कि क्या गर्मियों में सुकून के दो पल देने वाला फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी सच में सेहत के लिहाज से बहुत खतरनाक होता है?

क्या फ्रिज का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है?- Can Fridge Water Cause Stomach Problems

fridge water side effects

जी हां, न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के मुताबिक, कुछ मामलों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस स्थिति में आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • ठंडे पानी का झटका: अगर आप फ्रिज का बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो पेट को झटका लग सकता है। ऐसे में व्यक्ति असुविधा, दर्द या ऐंठन जैसी परेशानियों का सामना कर सकता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो आम मटके के पानी का सेवन कर सकते हैं। मटके का पानी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है।
  • बहुत जल्दी-जल्दी पानी पीना: कई लोगों के पास शांति से बैठकर पानी पीने के 2 पल भी नहीं होते हैं। ऐसे में वह बहुत जल्दी-जल्दी पानी पीते हैं। बता दें कि इस तरह की स्थिति में बहुत तेजी से पानी पीने के कारण यह ओवरलोड हो सकता है। ऐसे में पेट फूलने और असुविधा की परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको धीमी गति से पानी पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में फ्रिज का पानी पीना चाहिए या नहीं?  जानें एक्सपर्ट से

  • पानी में मौजूद अशुद्धियां: अगर पानी बैक्टीरिया, वायरस या अन्य अशुद्धियों से दूषित है, तो यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। इस स्थति से बचाव के लिए आप फ्रिज के पानी ध्यान से और बहुत ही अच्छी तरह से फिल्टर कर सकते हैं। इससे पानी शुद्ध और साफ हो सकता है।  
  • केमिकल लीकेज: कुछ प्लास्टिक की पानी की बोतलें या कंटेनर पानी में BPA या Phthalates जैसे रसायन छोड़ सकते हैं, जिससे संभावित रूप से हार्मोनल असंतुलन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय BPA-मुक्त या कांच के कंटेनर का उपयोग करने पर विचार करें।
  • मेडिकल कंडीशन के कारण: बता दें कि कुछ चिकित्सा स्थितियां, जैसे पेट के अल्सर, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD), या इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में ठंडा पानी पीने से बढ़ सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो पर्सनल सलाह के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

पेट की समस्याओं को कम करने के लिए क्या करें?- What to do to Reduce Stomach Problems

  • पानी की क्वालिटी जांचें: अगर आप पेट की समस्याओं से अपने आपको बचाना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके फ्रिज का पानी ठीक से फिल्टर या शुद्ध किया गया हो। आपको साफ पानी का सेवन करना चाहिए।
  • तापमान एडजस्ट करें: आपको कमरे के तापमान पर या थोड़ा ठंडा पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए। भूल से भी फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी न पिएं। इससे शरीर को ऊपर बताई समस्याएं हो सकती हैं।
  • धीरे-धीरे पानी पिएं: आपको पानी बैठकर और धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे पानी ओवरलोड नहीं होता है और पेट की समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
  • पानी को साफ और सुरक्षित बोतल में स्टोर करें: आपको रासायनिक रिसाव के जोखिम को कम करने के लिए BPA मुक्त या कांच के कंटेनर में पानी को स्टोर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बर्फ वाला पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें एक्सपर्ट से

अगर आपको लगातार या गंभीर पेट की समस्या का अनुभव होता है, तो उचित मूल्यांकन और मार्गदर्शन के लिए किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से सलाह लें। इसके अलावा, आपको फ्रिज का ठंडा पानी सीमित मात्रा में या बिलकुल नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। 

Read Next

World Health Day: रात में 9 बजे के बाद खाना खाते हैं आप? जानें देरी से डिनर करने का सेहत पर असर

Disclaimer