Expert

मानसून में फ्रिज का पानी पीने से होते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इस मौसम में कैसा पानी पीना चाह‍िए

Cold Water Side Effects: मानसून में ठंडा पानी पीने से गला खराब हो जाता है और स‍र्दी-जुकाम जैसी समस्‍याओं का खतरा दोगुना हो जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में फ्रिज का पानी पीने से होते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इस मौसम में कैसा पानी पीना चाह‍िए


Side Effects of Cold Water in Monsoon: पानी पीकर हम शरीर को हाइड्रेट और स्‍वस्‍थ्‍य रख सकते हैं। मानसून के द‍ि‍नों में भी शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। पानी का सेवन करने से मानस‍िक और शारीर‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाया जा सकता है। मानसून के द‍िनों में भी च‍िपचि‍पाहट और नमी से भरे मौसम में ठंडा-ठंडा पानी पीने का मन करता है। इस वजह से लोग फ्र‍िज से ठंडा पानी न‍िकालकर पी लेते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि ऐसा करने से सेहत खराब हो सकती है। फ्र‍िज का ठंडा पानी प‍िएंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं। वैसे तो फ्र‍िज का पानी पीना क‍िसी भी मौसम में सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं होता, लेक‍िन खासकर मानसून के द‍िनों में फ्र‍िज का ठंडा पानी पीने से सेहत ब‍िगड़ सकती है। इस लेख में जानेंगे मानसून में फ्रि‍ज का पानी पीने के नुकसान और इस मौसम में पानी पीने का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

side effects of drinking cold water

मानसून में ठंडा पानी पीने के नुकसान- Side Effects of Drinking Cold Water in Monsoon 

मानसून के मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं- 

  • ठंडा पानी गले के ट‍िशूज सिकुड़ सकते हैं और इस वजह से गले में खराश या सर्दी हो सकती है।
  • ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है, क्योंकि ठंडा पानी पेट की लाइन‍िंग को प्रभावित करता है और फूड पाइप में ब्‍लड सर्कुलेशन को कम कर देता है। 
  • मानसून के दौरान तापमान और नमी का अस्थिरता बढ़ जाती है और इससे शरीर का तापमान भी प्रभावित होता है।
  • ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है, जिससे सर्दी और खांसी होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • ठंडा पानी शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
  • ठंडा पानी पीने से बार-बार प्यास लगती है, क्योंकि यह शरीर के तापमान को अस्थिर कर देता है।
  • हालांकि, यह सभी लोगों पर समान रूप से लागू नहीं होता है, और कुछ लोगों को इससे कोई समस्या नहीं होती। लेक‍िन इसके बावजूद भी मानसून में फ्र‍िज का ठंडा पानी पीने से बचना चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- पानी पीने के बारे में 7 गलत बातें जिन्हें लोग मानते हैं सही, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई और सही से पिएं पानी

मानसून में कैसा पानी पीना चाह‍िए? 

  • मानसून के दौरान पानी पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
  • मानसून में गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीना बेहतर होता है। यह न केवल पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि सर्दी और गले की समस्याओं से भी बचाता है।
  • मानसून में गंदे पानी से होने बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए फिल्टर किया हुआ पानी या उबला हुआ पानी पीना सुरक्षित होता है।
  • हमेशा ताजा और साफ पानी पीने की कोशिश करें। बासी या लंबे समय तक खुले में रखा हुआ पानी पीने से बचें। इसके अलावा पानी का टीडीएस लेवल भी समय-समय पर चेक करवाएं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

प्राकृतिक और सिंथेटिक व‍िटाम‍िन-सी में क्‍या अंतर है? जानें सेहत के ल‍िए कौन सा व‍िकल्‍प है बेहतर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version