गर्मी का मौसम है तो जाहिर है कि आप अधिकांश चीजों को ठंडी खाना या पीना पसंद करते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स और जूस के बाद सबसे ज्यादा लोग ठंडा पानी (Cold Water) पीना पसंद करते हैं। खासकर फ्रीज और मटके का ठंडा पानी। हालांकि, फ्रिज (Fridge Water) की पहुंच हर वर्ग के लोगों तक नहीं है। मगर मटके का पानी (Matke Ka Pani) हर कोई पी सकता है क्योंकि यह सस्ता होता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि मटके का पानी और फ्रिज के पानी में सबसे ज्यादा सेहतमंद कौन है? तो चलिये हम आपको बताते हैं कि मटके का पानी और फ्रिज के पानी को पीने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं?
मटके के पानी और फ्रिज के पानी में कौन है फायदेमंद?
मटके या सुराही को गरीबों का फ्रिज या जुगाड़ भी कहा जाता है। मगर ये न सिर्फ जुगाड़ भर है बल्कि घड़े का पानी अमृत के समान होता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मटके का पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जिससे अधिकांश लोग नहीं जानते हैं।
गर्मियों में घड़े का पानी पीने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। नियमित रूप से मटके का पानी पीने से आपके शरीर में मिनल्स की कमी दूर होती है। इसे पीने के बाद आपको मिनरल वाटर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मटके में रखा पानी उसके विषाक्त पदार्थों को सोख लेता है। इससे पानी शुद्ध हो जाता है। इसलिए आपको जब भी प्यास लगे आप घड़े का ढक्कन खोलिए और पानी पीजिए। गर्मियों में यह तेज लू से भी बचाता है। अत्यधिक प्यास को कम करता है।
इसे भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पानी पीने से थायरॉइड, गठिया से मिलता है आराम, पाचन क्रिया होगी दुरुस्त, जानें अन्य फायदे
मटके का पानी प्रेगनेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में खनिज पदार्थों की आपूर्ति करता है। इसके अलावा उनकी बॉडी को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर का पीएच लेवल को नियंत्रित रखता है।
जिन लोगों में वात दोष होता है उन्हें मटके का पानी जरूर पीना चाहिए। बहुत ज्यादा ठंडा न होने के कारण यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है साथ ही यह गले की समस्याओं को दूर करता है।
क्या फ्रिज का पानी फायदेमंद हो सकता है?
आयुर्वेद के अनुसार, फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए कभी भी फायदेमंद नहीं हो सकता है। फ्रिज का पानी पीने के नुकसान हैं। ठंडा पानी वात दोष को बढ़ाता है। फ्रिज का पानी पीने से कब्ज और एसिडिटी होने की संभावना रहती है। इससे आंतें सिकुड़ जाती हैं और मल आंतों में सड़ता रहता है। फ्रिज का पानी आपको घड़े के पानी जितना अतिरिक्त मिनल्स नहीं दे सकता है। फ्रिज का पानी थोड़ी देर के लिए आपको भले ही राहत प्रदान करता है मगर लंबे समय तक आपको संतुष्टि प्रदान नहीं करता है यानी आपकी प्यास नहीं बुझती है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना सुबह-सुुुुबह गुनगुना नींबू पानी पीने के हैं ढेंरों फायदे, पाएं निखरी त्वचा और घटाएं वजन
कुल मिलाकर फ्रिज का पानी पीने के फायदे बहुत कम हैं मगर नुकसान अधिक हैं। जबकि मटके का पानी पीने से आपको फायदे ही फायदे मिलेंगे। इसलिए गर्मियों में अगर आपके घर में नल का ताजा पानी नहीं है तो पानी को घड़े में रखकर पीजिए, यह फ्रिज की अपेक्षा काफी फायदेमंद है।
Read More Articles Miscellaneous In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version