Fri Sep 11, 2026 | 10:20 PM IST

प्रेगनेंसी में फ्रिज का पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

प्रेग्नेंसी न ही बहुत गर्म और न ही बहुत ठंडा, पानी पीना चाहिए। फ्रिज का पानी पीने से प्रेग्नेंसी में कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

इस पेज पर:-


गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था होती है जब महिलाओं का मन तरह-तरह की चीजें खाने का करता है। ऐसे में वे अपने स्वाद को मार भी नहीं पाती हैं। क्योंकि वो क्रेविंग ही तेज होती है। इसी तरह की क्रेविंग ठंडे पानी की भी होती है। दरअसल अभी गर्मी का मौसम है। ऐसे में फ्रिज का पानी पीना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेगनेंसी में फ्रिज का पानी पीना नुकसान कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेग्नेंसी में ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म दोनों ही पानी नुकसान पहुंचाते हैं। प्रेग्नेंसी में फ्रिज का पानी पीने से क्या होता है, इस सवाल का जवाब दिया गोंडा के जीवनदीप आईवीएफ सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन भटनागर और कानपुर के एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलोजी में  डायटीशियन डॉ. अमृता मसीह ने। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस परेशानी का हल।

inside2_Pregnancyandcoldwater

प्रेग्नेंसी में ठंडा पानी पीने से क्या होता है?

इस सवाल के जवाब में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन भटनागर का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई शोध नहीं आया है जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि प्रेग्नेंसी में फ्रिज का पानी से गंभीर नुकसान होते हैं। लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञों ने अपने काम के दौरान यह अनुभव किया है कि जो महिलाएं गर्भावस्था में फ्रिज का ठंडा पानी पीती हैं तो उससे उन्हें नुकसान होता है। प्रेग्नेंसी में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिस वजह से ठंडा पानी पीने से सर्दी, जुकाम जैसी परेशानियां जल्दी होती हैं। 

डॉ. गुंजन भटनागर का कहना है कि ठंडा पानी पीने वायरल रिस्क ज्यादा बढ़ जाते हैं। साथ ही यह देखा गया है कि ठंडा पानी पीने से इंफेक्शन की संभावना अधिक बढ़ जाती है, इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को फ्रिज का ठँडा पानी पीने से मना करती हैं।

प्रेग्नेंसी में फ्रिज का पानी पीने के नुकसान

कानपुर में डायटीशियन अमृता मसीह का कहना है कि फ्रिज का पानी केवल गर्भवती महिला को ही नहीं बल्कि किसी को भी नहीं पीना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति के लिए भी फ्रिज का पानी नुकसानदायक होता है। डॉ. अमृता मसीह ने प्रेगनेंसी में फ्रिज का पानी के निम्न नुकसान बताएं हैं।

सर्दी, खांसी, जुकाम

डायटीशियन अमृता मसीह का कहना है कि फ्रिज का पानी पीने से गर्भवती महिलाओं को सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इस दौरान उनकी इम्युनिटी सामान्य दिनों के मुकाबले कमजोर हो जाती है, इसलिए सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी परेशानियां जल्दी पकड़ती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : कितना सेहतमंद है प्रेग्नेंसी में चाय और कॉफी पीना? जानें प्रेग्नेंसी में कौन सी चाय है सेहत के लिए सही

inside3_Pregnancyandcoldwater

कब्ज की परेशानी

यों तो प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी होती है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेगनेंसी की कब्ज की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान पानी पीती हैं उनमें कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। दूसरा प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्हें दिक्कत रहती है और प्रेग्नेंसी में कॉम्पलीकेशन आ सकते हैं। 

एंग्जायटी या धड़कन तेज होना

प्रेग्नेंसी में बार-बार फ्रिज का चिल्ड वॉटर पीने से प्यास नहीं बुझती है। बहुत अधिक ठंडा पानी ज्यादा पीया भी नहीं जा सकता है। इस वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। कई बार यह कमी एंग्जायटी का कारण बन जाती है। एंग्जायटी होने पर धड़कन तेज होने लगती है। इसलिए ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। 

पाचन होता है खराब

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी कमजोर होता है और पाचन क्रिया भी कमजोर होती है। जिस वजह से खाना ठीक से नहीं पचता है। ऐसे में कब्ज या गैस की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था में फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आप जो भी दवा खाएंगे वो डॉक्टर की सलाह से खाएंगे, ऐसे में ठंडा पानी पीने की वजह से हुई परेशानियों से बचने के लिए कोई दवा खाने से बचें।

inside2_Pregnancycoldwater1

बुखार

ठंडा पानी पीने से सर्दी, जुकाम तो होता ही है साथ ही बुखार की परेशानी भी होती है। ऐसे में डायटीशियन अमृता का कहना है कि बुखार को दूर करने के लिए आप घरेलू स्तर पर जो दवाएं खाएंगे वो बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह से दवा न खाएं।

शिशु का विकास

गर्भावस्था में ठंडा पानी पीने से शिशु के विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। क्योंकि अगर आप लगातार ठंडा पानी पी रही हैं तो और उसकी वजह से अगर आपको कोई परेशानी हो रही है जिसकी आप दवाएं भी ले रही हैं तो जाहिर सी बात है कि शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है। इसलिए ठंडा पानी पीने से बचें। 

inside1_Pregnancycoldwater1

....तो प्रेग्नेंसी में कैसा पानी पीएं

डायटीशियन अमृता मसीह का कहना है कि प्रेगनेंसी में न तो बहुत ठंडा और न ही बहुत गर्म दोनों में से किसी भी तरह का पानी नहीं पीना चाहिए। ये दोनों ही पानी नुकसान पहुंचाते हैं। आप चाहें तो गुनुगना पानी या सामान्य पी सकते हैं। प्रेगनेंसी के बाद भी गुनगुना पानी पीएं। साथ ही मटके का पानी पीना चाहिए। मटके का पानी रूम टेंपरेचर पर रहता है। जिससे प्रेग्नेंट महिला को भी कोई नुकसान नहीं होता। सामान्य पानी पीने से पेट की मरोड़ भी दूर रहती है। पेट साफ रहता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं आम? जानिए गर्भावस्था में आम खाने के फायदे और नुकसान

पानी का स्वाद अच्छा न लगे तो ये ड्रिंक्स पीएं

डायटीशियन अमृता मसीह का कहना है कि कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में सादा पानी अच्छा नहीं लगता। उन्हें उस पानी का टेस्ट पसंद नहीं आता। ऐसे में वे महिलाएं निम्न ड्रिंक्स पी सकती हैं।

जीरे का पानी

जीरे का पानी ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है और पीने में अच्छा लगता है। 

inside4_Pregnancyandcoldwater

नीबूं का पानी

शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर को ठंडक देता है। 

हर्बल टी

हर्बल टी में विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं जो प्रेग्नेंट महिला को लाभ पहुंचाते हैं।  

पुदीने का पानी 

पुदीने का पानी शरीर को ठंडक देता है। साथ ही शिशु की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। 

प्रेगनेंसी में पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो उसकी वजह से दूसरी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि जिस भी तरह के पानी का टेस्ट आपको आ रहा है पीएं। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा ठंडा या गर्म पानी न पीएं। इससे नुकसान होता है। सामान्य टेंपरेचर का ही पानी पीना चाहिए। प्रेग्नेंसी के बाद भी सादा पानी ही पीना चाहिए। 

Read more articles on Women's Health in Hindi

Read Next

इन 6 कारणों से नहीं बढ़ता है स्तनों का आकार (ब्रेस्ट साइज), जानें कुछ महिलाओं में क्यों होती है ये समस्या

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meena Prajapati

Meena Prajapati

Sub Editor

पत्रकारिता में आए तीन साल से अधिक समय हो गया है। कुछ महीने डिजिटल में इंटर्नशिप करने के बाद औपचारिक रूप से पत्रकारिता की शुरुआत प्रिंट से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की। दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता में सर्वश्रेष्ठ अंक आने की वजह से देश के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू द्वारा विश्वविद्यालय पदक दिया गया। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन हरियाणा से किया। महिला मुद्दों पर लिखने में विशेष रुचि रही, यही वजह थी कि साल 2020 में लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया। इसके अलावा 18 कहानियां 18 कहानीकार कहानी संग्रह (पुस्तक) में एक कहानी भी प्रकाशित हो चुकी है। समसामयिक मुद्दों पर विभिन्न लेख पत्रिकाओं और अखबारों में लिखती रही हूं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 21, 2021 00:00 IST

    Published By : Meena Prajapati

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content