Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

Is khus khus Water safe during : खस का पानी शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करना सुरक्षित नहीं माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से


Is khus khus Water safe during : प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए नाजुक दौर होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं, उसका सीधा असर गर्भ में पलने वाले शिशु पर पड़ता है। यही कारण है प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं रोजमर्रा में खाए जाने वाले खानपान को लेकर भी असमंजस की स्थिति में रहती हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए खस का पानी और खस का शरबत पिया जाता है। लेकिन क्या प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खस का पानी पीना सुरक्षित (Is Khus Khus Water Safe During Pregnancy) है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

खस (Vetiver) क्या है?- What is Vetiver

दिल्ली के आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि खस एक सुगंधित जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में खस को औषधि के तौर पर देखा जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं। गर्मियों में लोग खस का पानी, खस का शरबत और इसके विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर खाते हैं। खस मुख्य रूप से शरीर को ठंडक प्रदान करता है। यही कारण है कि गर्मियों में लोग इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

Is-khus-khus-water-safe-during-pregnancy-inside

क्या प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीना सुरक्षित है? Is Khas Water Safe During Pregnancy

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यूं तो खस का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने से स्वास्थ्य को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।

- प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने से लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से चक्कर आना, शारीरिक कमजोरी और अत्यधिक नींद आने की समस्या हो सकती है।

- प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से खुजली, लाल चकत्ते और दाने की समस्या देखी जाती है। ऐसे में खस का पानी पीने से शारीरिक एलर्जी की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

- खस का पानी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है। प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने से ज्यादा पेशाब आने की परेशानी देखी जाती है। इसके कारण महिलाओं के शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।

- इस नाजुक दौर में महिलाओं का शरीर सेंसिटिव (Pregnancy Skin Allergy) हो जाता है। इसकी वजह से संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पहले से ही गले की खराश, सर्दी या जुकाम की परेशानी है, तो खस का पानी इसे और भी बढ़ा सकता है।

- खस में प्राकृतिक मिठास पाई जाती है। प्रेग्नेंसी में खस का पानी या खस का शरबत पीने से गेस्टेशनल डायबिटीज (Pregnancy Diabetes) होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर किसी महिला को पहले से डायबिटीज की समस्या है, तो प्रेग्नेंसी में खस का शरबत उनके और गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक होता है।

- हार्मोनल बदलाव के कारण प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने से कुछ महिलाओं को पाचन तंत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। इससे पेट में दर्द, अपच, ब्लोटिंग और पेट फूलने की परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने सुरक्षित नहीं माना जाता है। प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीने से अधिक सेवन लो ब्लड प्रेशर, एलर्जी या बार-बार पेशाब आने की परेशानी हो सकती है। अगर आप प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीना चाहती हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं सी-फूड खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer